Arvind Kejriwal: दिल्ली में वोटिंग से पहले Phalodi Satta Bazar का दावा, केजरीवाल हार सकते चुनाव, जीत कौन रहा?
Arvind Kejriwal Phalodi Satta Bazar: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आज 3 फरवरी की शाम को चुनाव प्रचार को शोर थम गया है। इसी के साथ ही राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार ने चौंकाने वाली भविष्यवाणी कर दी है, जिसके तहत अरिंवद केजरीवाल का चुनाव निकाल पाना मुश्किल माना जा रहा है। दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग है। इससे पहले सामने आए फलोदी सट्टा बाजार के ताजा भाव आम आदमी पार्टी की नींद उड़ाने वाले हैं।
वनइंडिया हिंदी टीम से बातचीत में फलोदी सट्टा बाजार से जुड़े लोगों न नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Election 2025) में मतदान का नजदीक आते-आते सियासी हवा का रुख बदल सा गया है। पहले आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के चुनाव जीतने के सौदे हो रहे थे, मगर बाजी पलटती दिख रही है।
यह भी पढ़ें- Delhi ELection 2025: केजरीवाल, आतिशी व सिसोदिया के Phalodi Satta Bazar में चौंकाने वाले भाव, कौन हार रहा?

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में फलोदी सट्टा बाजार के चौंकाने वाले भाव
वनइंडिया टीम यूं तो फलोदी सट्टा बाजार की किसी भविष्यवाणी का समर्थन नहीं करती है, क्योंकि इस बाजार का अनुमान हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 समेत कई बार फेल भी हो चुका है। फिर भी दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 का प्रचार थमने के बाद फलोदी के सटोरिए ने सौदेबाजी के जो भाव बताए वो चौंकाने वाले हैं।
फलोदी सट्टा बाजार में अरविंद केजरीवाल के भाव 120 से 150 पैसे
चुनावों में सटीक अनुमान के लिए कुख्यात हो चुके फलोदी सट्टा बाजार में 3 फरवरी 2025 की शाम को अरविंद केजरीवाल पर सौदे 120 से 150 पैसे में हो रहे हैं। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री व नई दिल्ली के विधायक अरविंद केजरीवाल साल 2025 में भी नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Phalodi Satta Bazar: दिल्ली में कितने के भाव में किसकी बन रही सरकार? जानें फलोदी के सटोरियों का ताजा अनुमान

सट्टा बाजार में जिसके भाव, उसकी हार की संभावना ज्यादा
फलोदी सट्टा बाजार की भाषा में जिस उम्मीदवार के भाव ज्यादा पैसे के होते हैं। उसके हारने की आशंका भी उतनी ही ज्यादा हो जाती है। कम भाव जीत का जीत का अनुमान माना जाता है। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों के ऐलान के वक्त अरविंद केजरीवाल की जीत के सौदे 30 से 40 पैसे में हो रहे हैं। टिकट वितरण में मौजूदा विधायकों की नाराजगी से फलोदी सट्टा बाजार में भी अरविंद केजरीवाल के भाव भी बढ़ते गए।
भाजपा ने दिल्ली चुनाव में केजरीवाल के खिलाफ चलाया अभियान
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा ने आम आदमी पार्टी से ज्यादा अरविंद केजरीवाल पर सियासी निशाने साधे। शीशमहल, करप्शन के आरोप खुलकर लगाए। केजरीवाल की ईमानदार वाली छवि को खूब नुकसान पहुंचाया। इससे नतीजा यह रहा कि अरविंद केजरवाल की जीत के भाव 65 से 85 पैसे तक पहुंच गए।
यह भी पढ़ें- Delhi Election 2025: दिल्ली चुनाव में 18 हॉट सीटों पर कौन हार-जीत रहा? जानें Phalodi Satta Bazar के ताजा भाव

आप के 8 MLA के इस्तीफे के बाद केजरीवाल के स्थिति और बिगड़ी
अब दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में मतदान के महज 5 दिन रहने पर एक जनवरी को आम आदमी पार्टी के 8 विधायकों ने इस्तीफा देकर भाजपा ज्वाइन कर ली। ये वो विधायक हैं, जिनके आम आदमी पार्टी ने दिल्ली चुनाव 2025 में टिकट काट गए। आप के विधायक छोड़कर जाने को फलोदी सट्टा बाजार ने अरविंद केजरीवाल व पार्टी के लिए बड़ा झटका जाना है। ऐसे में अरविंद केजरीवाल के लिए सौदे अब ताजा भाव 120 पैसे से 150 पैसे पर हो रहे हैं। मतलब केजरीवाल की बजाय अब भाजपा के प्रवेश वर्मा की जीत की संभावना बढ़ गई है।
वोटिंग से पहले आप व भाजपा के बराबरी के भाव
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी के लिए इस बार राह आसान नहीं है। भाजपा से कड़ी टक्कर मिलती दिख रही है। खुद फलोदी सट्टा बाजार को अपने तीन अनुमान बार बदलने पड़े हैं। अब ताजा अनुमान यह है कि दिल्ली चुनाव 2025 में भाजपा को 34-36 और आम आदमी पार्टी को भी 34-36 सीटों पर जीत मिल सकती है। आम आदमी पार्टी के लिए 30 सीटों के भाव 55-65 पैसे हैं।
नई दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 परिणाम क्या होगा?
दिल्ली चुनाव 2025 की सबसे वीआईपी सीट नई दिल्ली है। यहां पर आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल का मुकाबला भाजपा के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित का है। प्रवेश वर्मा दिल्ली के पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा और संदीप दीक्षित पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे हैं। संदीप दीक्षित खुद भी दावा कर चुके हैं कि नई दिल्ली सीट पर उनकी जीत हो रही है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 व फलोदी सट्टा बाजार से जुड़ी अन्य खबरें
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications