Anant Singh की बेटी की शादी में घुड़दौड़, जीतने पर मिलेगी थार, 4 लाख मेहमानों के लिए 150 पकवानों का महाभोज

Anant Singh Daughter Wedding: बिहार के पूर्व विधायक और मोकामा के चर्चित नेता अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। इस शाही शादी में सिर्फ बड़े नेताओं और वीआईपी मेहमानों का जमावड़ा ही नहीं बल्कि ऐसे इंतजाम किए गए हैं, जिनकी चर्चा पूरे बिहार में हो रही है। शादी में लाखों मेहमानों के लिए महाभोज, सैकड़ों तरह की तैयारियां और घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस रेस के विजेता को महिंद्रा थार, दूसरे स्थान पर आने वाले को बुलेट और तीसरे स्थान के विजेता को स्कूटी इनाम में दी जाएगी।

बेटी की शादी में अनंत सिंह ने रखी घुड़दौड़ प्रतियोगिता
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर 2026 को ऋषिकेश कुमार के साथ होने जा रही है। शादी समारोह को खास बनाने के लिए परिवार ने बड़े स्तर पर इंतजाम किए हैं। इस आयोजन का सबसे बड़ा आकर्षण घुड़दौड़ प्रतियोगिता है, जिसमें देश के अलग-अलग हिस्सों से घुड़सवार हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं।

Anant Singh Daughter

जीतने वाले घुड़सवार को नई महिंद्रा थार दी जाएगी

घुड़दौड़ का आयोजन शादी वाले दिन यानी 25 नवंबर 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। प्रतियोगिता में जीतने वाले घुड़सवार को नई महिंद्रा थार दी जाएगी। वहीं दूसरे विजेता को बुलेट मोटरसाइकिल और तीसरे स्थान पर रहने वाले को स्कूटी मिलेगी। इस प्रतियोगिता के लिए बड़े मैदान को तैयार किया गया है। हालांकि बारिश की वजह से ट्रैक पर कीचड़ जमा हो गया था, जिसे ठीक करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए।

दूल्हे को पहले ही मिल चुका है करोड़ों का तोहफा

शिवांगी सिंह की शादी में तोहफों की चर्चा भी खूब हो रही है। तिलक समारोह के दौरान अनंत सिंह ने अपने होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार को लग्जरी लैंड रोवर डिफेंडर गिफ्ट की है। इस गाड़ी की कीमत करीब 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा दूल्हे को सोने की चेन, सोने का कंगन, चांदी के बर्तन और अन्य कीमती गिफ्ट भी दिए जाने की खबरें हैं। शादी में होने वाले खर्च और शाही इंतजामों को लेकर भी लगातार चर्चाएं हो रही हैं।

4 लाख मेहमानों के लिए 150 से ज्यादा पकवानों का इंतजाम

-अनंत सिंह की बेटी की शादी में मेहमानों के खाने-पीने के लिए बेहद भव्य व्यवस्था की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 4 लाख लोगों के लिए भोजन तैयार किया जा रहा है। मेहमानों को 150 से ज्यादा प्रकार के पकवान परोसे जाने की तैयारी है।

-शादी के भोज के लिए अलग-अलग रसोई बनाई गई हैं और हलवाई लगातार मिठाइयां तैयार करने में जुटे हैं। रसगुल्ले समेत कई पारंपरिक मिठाइयों की तैयारी पहले से शुरू कर दी गई है। आयोजन में आने वाले मेहमानों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए खाने से लेकर बैठने और अन्य व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

जयपुर की थीम पर सजा शादी का पंडाल

शादी के आयोजन स्थल को बेहद भव्य रूप दिया गया है। पंडाल की सजावट में जयपुर की शाही शैली की झलक देखने को मिल रही है। विशाल मंडप, आकर्षक मंच, रोशनी और फूलों से सजावट की जा रही है। बारिश के कारण कुछ तैयारियों में परेशानी आई थी लेकिन आयोजन को समय पर पूरा करने के लिए मजदूर लगातार काम कर रहे हैं। वीआईपी मेहमानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हेलीकॉप्टर से आने-जाने की व्यवस्था भी की गई है। इसके लिए आयोजन स्थल के आसपास हेलीपैड तैयार किए गए हैं।

शादी में शामिल होंगे राजनीति और भोजपुरी जगत के चर्चित चेहरे

शिवांगी सिंह की शादी में बिहार के कई बड़े राजनीतिक नेताओं और चर्चित हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों के भी शामिल होने की चर्चा है। पवन सिंह, अक्षरा सिंह और अन्य भोजपुरी कलाकारों के नाम मेहमानों की सूची को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि सभी की उपस्थिति की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अनंत सिंह ने शादी में लोगों को आमंत्रित करने के लिए खुला निमंत्रण भी दिया है। ऐसे में आयोजन स्थल पर समर्थकों, रिश्तेदारों और मेहमानों की बड़ी भीड़ पहुंचने की संभावना है।

शादी के दिन क्या-क्या होगा?

-25 नवंबर 2026 को शादी के दिन कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सुबह परिवार में बेटे अभिनव कुमार के जनेऊ संस्कार की रस्म होगी। इसके बाद कव्वाली कार्यक्रम और दोपहर में घुड़दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। शाम को बारात का स्वागत होगा और फिर जयमाला व विवाह की रस्में पूरी की जाएंगी।

-अनंत सिंह की बेटी की शादी इस समय बिहार के सबसे चर्चित आयोजनों में शामिल हो गई है। महंगे तोहफे, लाखों मेहमानों के लिए भोजन, शाही सजावट और घुड़दौड़ में थार जैसे बड़े इनाम ने इस शादी को खास बना दिया है। अब सभी की नजरें शादी के मुख्य समारोह और घुड़दौड़ के विजेता पर टिकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+