Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi Election 2025: दिल्‍ली की पावरफुल सीट पर AAP का तगड़ा फैसला, MLA का टिकट काट 'कांग्रेस' वाले को दिया

Delhi Matiala Assembly Elections 2025: केंद्रशासित प्रदेश दिल्‍ली में विधानसभा की कुल 70 सीटें हैं, जिनमें से म‍तदाताओं की सबसे ज्‍यादा संख्‍या के लिहाज से मटियाला विधानसभा क्षेत्र सबसे बड़ा है। खास बात यह है कि कभी कांग्रेस का गढ़ रहे मटियाला सीट पर अब आम आदमी पार्टी सियासी जमीन मजबूत करती जा रही है। दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में मटियाला सीट पर आम आदमी पार्टी के पास जीत की हैट्रिक बनाने का मौका है।

AAP ने मटियाला सीट पर 2 बार के MLA का टिकट काटा

दिल्‍ली के पिछले दो विधानसभा चुनावों में मटियाला के मतदाताओं ने आम आदमी पार्टी की झोली में खूब वोट डाले। आप उम्‍मीदवार गुलाब सिंह को साल दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2015 और 2020 में जीत दिलवाकर दिल्‍ली विधानसभा भेजा है। हालांकि दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में आप ने मटियाला सीट पर मौजूदा विधायक गुलाब सिंह का टिकट काटा है। कांग्रेस से आए सुमेश शौकीन पर दांव लगाया है।

यह भी पढ़ें- Delhi Chunav 2025: दिल्ली चुनाव के लिए BJP ने की तगड़ी प्‍लानिंग, क्‍या सच में AAP को नहीं बनाने देगी सरकार?

highest voters Seat Matiala Delhi

दिल्‍ली की मटियाला सीट पर कुल मतदाता कितने?

पीआईबी के 28 जनवरी 2020 के प्रेस नोट के अनुसार दिल्‍ली के मटियाला विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 423682 हैं, जो अन्‍य सभी विधानसभा क्षेत्रों में सबसे ज्‍यादा हैं। हालांकि पांच साल बाद हो रहे दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए चुनाव आयोग ने अभी तक मतदाता के अंतिम आंकड़े प्रकाशित नहीं किए हैं। नए आंकड़ों में मटियाला का स्‍थान बदल भी सकता है।

दिल्‍ली में सबसे कम मतदाता चांदनी चौक सीट पर

पीआईबी प्रेस नोट के अनुसार दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020 में 1 लाख 25 हजार 684 मतदाताओं के साथ चांदनी चौक सबसे छोटी सीट है। इसी तरह से दिल्‍ली में क्षेत्रफल के लिहाज से 143.42 वर्ग किलोमीटर में फैला नरेला सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र व 2.50 वर्ग किलोमीटर में फैला बल्‍लीमारान सबसे छोटा विधानसभा क्षेत्र है।

यह भी पढ़ें- Delhi Election 2025: दिल्‍ली की सबसे छोटी विधानसभा सीट बल्लीमारान पर AAP ने कांग्रेस को दिया सबसे बड़ा झटका

दिल्‍ली में कुल मतदाता, मटियाला में भी बढ़े

चुनाव आयोग की जनवरी 2023 की एक रिपोर्ट के अनुसार तब दिल्‍ली में 1,22,851 नए वोटर जोड़े गए हैं। नए वोटरों में 62,366 पुरुष और 60,387 महिलाएं हैं। इसके अलावा 98 ट्रांसजेंडर के नाम जोड़े गए। हालांकि 20,091 पुरुष वोटर, 17,209 महिला वोटर और 6 ट्रांसजेंडर वोटरों के नाम हटाए भी गए हैं। दिल्ली की वोटर लिस्ट में संशोधन के बाद दिल्ली का सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र मटियाला है, जहां पर सबसे अधिक 4,29,078 वोटर है। वहीं दूसरी ओर 76,593 वोटर के साथ दिल्ली कैंट सबसे छोटी विधानसभा है।

यह भी पढ़ें- Delhi Election 2025: दिल्‍ली विधानसभा चुनाव की वो 5 सीटें, जहां एकतरफा पड़े वोट, AAP के सामने कोई नहीं टिक सका

दिल्‍ली में सबसे बड़े विधानसभा क्षेत्र मटियाल का इतिहास (Matiyal largest assembly constituency of Delhi)

सर्वाधिक मतदाताओं की वजह से सबसे पावरफुल सीट मटियाला दक्षिण दिल्‍ली का हिस्‍सा है। मटियाला विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं में अनुसूचित जाति के वोटरों की संख्या 12.05 फीसदी है। साल 1993 से लेकर 2020 तक मटियाला सीट पर चार बार कांग्रेस ने जीत दर्ज की। साल 2015 व 2020 में आम आदमी पार्टी जीती और साल 2013 में एक बार यहां भाजपा का खाता खुला है। वोट प्रतिशत के लिहाज से मटियाला सीट पर आम आदमी पार्टी का रिकॉर्ड सबसे अच्‍छा है। साल 2015 में आप के गुलाब सिंह को 54.91 प्रतिशत वोट मिले थे, जो मटियाला विधानसभा चुनाव इतिहास में किसी एक प्रत्‍याशी को मिले सबसे ज्‍यादा वोट हैं।

मटियाला विधानसभा चुनाव परिणाम (2020)

गुलाब सिंह यादव Aam Aadmi Party (एएपी) 139,010 वोट नेतृत्व करना 28,075 वोट शेयर 53.20%
राजेश गहलोत Bharatiya Janata Party (भाजपा) 110,935 वोट वोट शेयर 42.45%
सुमेश शोकीन Indian National Congress (कांग्रेस) 7,317 वोट वोट शेयर 2.80%

मटियाला विधानसभा चुनाव परिणाम (2015)

गुलाब सिंह Aam Aadmi Party (एएपी) 127,665 वोट नेतृत्व करना 47,004 वोट शेयर 54.91%
राजेश गहलोत Bharatiya Janata Party (बीजेपी) 80,661 वोट वोट शेयर 34.70%
Sumesh Shokeen Indian National Congress (आईएनसी) 20,284 वोट वोट शेयर 8.73%

मटियाला विधानसभा चुनाव परिणाम (2013)

राजेश गहलोत Bharatiya Janata Party (बीजेपी) 70,053 वोट नेतृत्व करना 4,002 वोट शेयर 36%
गुलाब सिंह Aam Aadmi Party (एएपी) 66,051 वोट वोट शेयर 34%
Sumesh Shokeen Indian National Congress (आईएनसी) 48,358 वोट वोट शेयर 25%

मटियाला विधानसभा चुनाव परिणाम (2008)

सुमेश Indian National Congress (आईएनसी) 52,411 वोट नेतृत्व करना 6,629 वोट शेयर 40%
कमल जीत Bharatiya Janata Party (बीजेपी) 45,782 वोट वोट शेयर 35%
Manoj Bhardwaj Bahujan Samaj Party (बीएसपी) 19,442 वोट वोट शेयर 15%

मटियाला विधानसभा चुनाव परिणाम (2003)

प्रेम सिंह Indian National Congress (आईएनसी) 25,880 वोट नेतृत्व करना 8,361 वोट शेयर 53%
सुरेश चंद Bharatiya Janata Party (बीजेपी) 17,519 वोट वोट शेयर 36%
कैलाश Bahujan Samaj Party (बीएसपी) 3,679 वोट वोट शेयर 8%

मटियाला विधानसभा चुनाव परिणाम (1998)

प्रेम सिंह Indian National Congress (आईएनसी) 27,670 वोट नेतृत्व करना 18,008 वोट शेयर 53%
जगदीश भारती Bharatiya Janata Party (बीजेपी) 9,662 वोट वोट शेयर 18%
Rajbir Communist Party Of India (Marxist) (सीपीएम) 3,614 वोट वोट शेयर 7%

मटियाला विधानसभा चुनाव परिणाम (1993)

प्रेम सिंह Indian National Congress (आईएनसी) 19,621 वोट नेतृत्व करना 8,565 वोट शेयर 44%
राजेन्द्र कुमार सोनकर Bharatiya Janata Party (बीजेपी) 11,056 वोट वोट शेयर 25%
Sat Pal Janata Dal (जेडी) 5,801 वोट वोट शेयर 13%

मटियाला विधायकों की सूची

2020 गुलाब सिंह यादव AAP
2015 गुलाब सिंह AAP
2013 राजेश गहलोत BJP
2008 सुमेश कांग्रेस
2003 प्रेम सिंह कांग्रेस
1998 प्रेम सिंह कांग्रेस
1993 प्रेम सिंह कांग्रेस

मटियाला विधानसभा चुनाव 2025 में उम्‍मीदवार (Matiala Assembly Election 2025 Candidates)

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में सबसे पावरफुल सीट पर मटियाला पर आम आदमी पार्टी ने सबसे चौंकाने वाला फैसला लिया है। आप ने दो बार के मटियाला विधायक गुलाब सिंह का टिकट का दिया और उनकी जगह कांग्रेस से आप में आए पूर्व विधायक सुमेश शौकीन को उम्‍मीदवार बनाया है।

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में प्रत्‍याशी घोषित करने में आम आदमी पार्टी ने बाजी मार ली है। सभी 70 सीटों पर उम्‍मीदवार घोषित कर दिए। कांग्रेस ने 21 सीटों पर उम्‍मीदवार उतारे हैं जबकि भाजपा उम्‍मीदवारों की पहली सूची 25 दिसंबर तक आने वाली है।

यह भी पढ़ें- Delhi Election 2025: दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में कांटे की टक्‍कर वाली 5 सीटें, चुनाव परिणाम पर रही सबकी नजरें

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+