Delhi Girl Dragging Case: सुल्तानपुरी थाने के बाहर लोगों का फूटा गुस्सा, डिप्टी स्पीकर की गाड़ी में की तोड़फोड
Delhi Girl Dragging Case:सुल्तानपुरी इलाके में महिला को गाड़ी से घसीटे जाने की घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सुल्तानपुरी पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया और दिल्ली विधानसभा की डिप्टी स्पीकर राखी बिरला की गाड़ी को तोड़ा।

Delhi Sultanpuri Girl Scooty Dragging Case: न्यू ईयर की रात (01 जनवरी) को दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में कार सवार 5 युवकों के स्कूटी सवार लड़की को घसीटने के मामले में लोगों के अंदर गुस्सा है। एक लड़की की कार से घसीटने से मौत के मामले में नया सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी कार को जब्त कर लिया है। इस बीच सोमवार को सुल्तानपुरी पुलिस स्टेशन के बाहर महिलाओं को गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए वहां मौजूद एक गाड़ी को तोड़ना शुरू कर दिया।
पूरा देश नए साल के जश्न के बीच दिल्ली में हुई वारदात को लेकर सन्न है। दरअसल, एक जनवरी को तड़के साढ़े 3 बजे एक कार ने पहले कंझावला इलाके में स्कूटी को टक्कर मारी और फिर 4 किलोमीटर से ज्यादा घसीटते हुए लेकर गया। कार के टायर के बीच में फंसी लड़की के घसीटने से पूरे कपड़े फट गए और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इसका हैरान कर देने वाला वीडियो फुटेज भी अब सामने आया है।
वहीं सोमवार को सुल्तानपुरी इलाके में महिला को गाड़ी से घसीटे जाने की घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सुल्तानपुरी पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया और दिल्ली विधानसभा की डिप्टी स्पीकर राखी बिरला की गाड़ी को तोड़ा। महिलाओं की भीड़ कार पर टूट पड़ी और उसको नुकसान पहुंचाने लगी।
इस पूरे मामले में राखी बिरला ने कहा कि लोगों का गुस्सा जायज है और होना भी चाहिए। पुलिस प्रशासन का लचर रवैया है। लोगों को गुस्सा मुझ पर या मेरी गाड़ी पर उतरे उससे फर्क नहीं पड़ता, फर्क पड़ता है कि हमारी गुड़िया को न्याय मिलना चाहिए। उन दरिंदों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। लोगों को लगा कि वह पुलिस गाड़ी है।
Recommended Video
-
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच?












Click it and Unblock the Notifications