Bihar Election Vijay Sinha Attack: बिहार के डिप्टी CM पर फेंकी गई गोबर-चप्पलें, RJD समर्थकों ने घेरा-VIDEO
Vijay Kumar Sinha: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के दौरान लखीसराय से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां के उपमुख्यमंत्री और भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा का काफिला विवाद में घिर गया। जब सिन्हा अपने विधानसभा क्षेत्र के खोरियारी गांव में पहुंचे तब अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया।
दरअसल जब विजय सिन्हा खोरियारी गांव पहुंचे तभी अचानक गांव में मौजूद कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। भीड़ ने "मुर्दाबाद" के नारे लगाए, चप्पलें फेंकीं और काफिले पर पत्थरबाजी की कोशिश की। इस दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षाकर्मियों को हालात संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

नारेबाजी और चप्पल फेंकी गईं
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी भीड़ को नियंत्रित करने में जुट गए। हालात बिगड़ते देख अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया, जिसके बाद उपमुख्यमंत्री के काफिले को सुरक्षित बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, भीड़ ने सिन्हा की गाड़ी के सामने नारेबाजी शुरू कर दी।
उपमुख्यमंत्री और लखीसराय से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा जब अपने निर्वाचन क्षेत्र के खोरियारी गांव का दौरा कर रहे थे, तो राजद समर्थकों ने उनकी गाड़ी घेर ली। RJD समर्थकों ने विजय सिन्हा के काफिले पर चप्पलें फेंकी, पत्थर और गोबर फेंका और "मुर्दाबाद" के नारे लगाए। घटना के बाद उपमुख्यमंत्री ने एसपी से फ़ोन पर बात की।
#WATCH | #BiharElection2025 | RJD supporters surrounded Deputy CM and BJP candidate from Lakhisarai constituency, Vijay Kumar Sinha's car, hurled slippers, pelted stones and cow dung and chanted "Murdabad", as he visited Khoriari village in his constituency. The Deputy CM spoke… pic.twitter.com/jkKl98Hkyz
— ANI (@ANI) November 6, 2025
विजय सिन्हा ने की शिकायत
घटना के बाद विजय कुमार सिन्हा ने पुलिस अधीक्षक (SP) से बात कर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने इस हमले के लिए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के समर्थकों को जिम्मेदार ठहराया है। चुनाव के बीच इस तरह की झड़प से लखीसराय और आसपास के इलाकों में राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है ताकि आगे किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।
लखीसराय के एसपी अजय कुमार ने बताया, "मैं सुबह यहां आया था, सब कुछ शांतिपूर्ण था। जब वह (डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा) पहुंचे, तो कुछ लोगों ने उनका विरोध किया। हम जांच कर रहे हैं।"
#WATCH | Lakhisarai SP Ajay Kumar says, "I came here in the morning, everything was peaceful. When he (Deputy CM Vijay Kumar Sinha) arrived, some people opposed him. We are conducting an investigation." https://t.co/cH4emaPloB pic.twitter.com/ObYSQyxnSl
— ANI (@ANI) November 6, 2025
चुनाव आयोग ने अपनाया सख्त रूख
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के दौरान लखीसराय जिले में हुई हिंसक घटना पर चुनाव आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने गुरुवार को बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के समर्थकों ने खोरियारी गांव में भाजपा उम्मीदवार और राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के काफिले को कथित तौर पर घेर लिया था। भीड़ ने "मुर्दाबाद" के नारे लगाए और पत्थर व गोबर फेंका।चुनाव आयोग ने कहा है कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी, और उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सीईसी ने मतदाताओं से अपील की है कि वे बिना किसी भय के मतदान करें और लोकतंत्र के इस पर्व में शांतिपूर्वक हिस्सा लें।
ये भी पढ़ें: बिहार में चुनाव के बीच RJD कार्यकर्ता पर चाकू से हमला, BJP पर लगाया आरोप, गिरफ्तारी की मांग
-
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी?












Click it and Unblock the Notifications