Thalapathy Vijay की पत्नी संगीता ने पति से क्यों लिया 12 Cr. का कर्ज? सोने-हीरे से भरी तिजोरी, कितनी सपंत्ति?
Thalapathy Vijay Wife Sangeetha Sornalingam Net Worth: साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की निजी जिंदगी इन दिनों चर्चा के केंद्र में है। एक तरफ जहां थलपति विजय ने 2026 के तमिलनाडु चुनाव में उतरने का ऐलान कर दिया है, वहीं दूसरी तरफ एक्टर अपनी शादीशुदा जिंदगी में चल रही उथल-पुथल को लेकर भी परेशान हैं।
तलाक की खबरों ने मचाया बवाल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक थलपति विजय की पत्नी संगीता सोरनालिंगम ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की है। बताया जा रहा है कि उन्होंने एक्टर पर मानसिक क्रूरता और अवैध संबंध जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि संगीता की तलाक की अर्जी में किसी एक्ट्रेस का नाम नहीं लिया गया है।

राजनीति में एंट्री के बीच बढ़ी हलचल
इसी बीच थलपति विजय ने 2026 के तमिलनाडु चुनाव में उतरने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने पेरम्बूर सीट से नामांकन दाखिल किया है और इसके साथ अपनी संपत्ति का हलफनामा भी जमा किया है, जिसने उनकी पर्सनल और फाइनेंशियल लाइफ को सुर्खियों में ला दिया है।
थलपति विजय की संपत्ति का खुलासा
हलफनामे के मुताबिक थलपति विजय की संपत्ति का ब्योरा कुछ इस प्रकार है-
चल संपत्ति: 404.58 करोड़ रुपये
अचल संपत्ति: 11.51 करोड़ रुपये
सोने के गहने: 110 तोला
लग्जरी गाड़ियां: BMW, Lexus, Toyota, Vellfire सहित 5 कारें
कोई कर्ज या देनदारी नहीं
इसके अलावा थलपति विजय के पास लगभग 883 ग्राम सोना (करीब 1.20 करोड़ रुपये) भी बताया गया है।
पत्नी संगीता के पास भी करोड़ों की दौलत
थलपति विजय की पत्नी संगीता सोरनालिंगम की संपत्ति भी एक्टर से कुछ कम नहीं है। हलफनामे के अनुसार संगीता सोरनालिंगम की संपत्ति का ब्योरा कुछ इस प्रकार है-
सोना: 3 किलो (लगभग 4 करोड़ रुपये)
चांदी: 2 किलो
हीरे: 134.91 कैरेट (करीब 1 करोड़ रुपये)
कुल संपत्ति: 15 करोड़ रुपये से ज्यादा
अचल संपत्ति: 25 करोड़ रुपए से ज्यादा
हालांकि साल 2021-22 से 2024-25 के बीच उनकी आय दर्ज नहीं की गई है।
परिवार और पत्नी को दिया करोड़ों का कर्ज
हलफनामे में ये भी खुलासा हुआ है कि थलपति विजय ने अपने परिवार को भारी रकम उधार दी है-
पत्नी संगीता सोरनालिंगम: 12.60 करोड़ रुपये
पिता: 3.02 करोड़ रुपये
मां: 87.12 लाख रुपये
बेटे जेसन संजय: 8.78 लाख रुपये
बेटी दिव्या: 4.6 लाख रुपये
इसके अलावा थलपति विजय ने अपने करीबी लोगों को भी खूब आर्थिक मदद दी है।
थलपति विजय और संगीता सोरनालिंगम की शादी
आपको बता दें कि थलपति विजय और संगीता सोरनालिंगम की शादी साल 1999 में हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। हाल ही में उनके बेटे जेसन संजय ने अपने नाम से पिता का सरनेम हटा दिया है, जिससे सोशल मीडिया पर फैंस के बीच नाराजगी देखने को मिल रही है।
थलपति विजय की जिंदगी इस वक्त तीन बड़े मोर्चों पर चर्चा में है-
तलाक और पर्सनल विवाद
राजनीति में एंट्री
करोड़ों की संपत्ति का खुलासा
इन सबके बीच फैंस की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि आगे ये मामला किस दिशा में जाता है।












Click it and Unblock the Notifications