Jan Vishwas Bill: अब मेट्रो में सिगरेट पीना अपराध नहीं? क्या है जन विश्वास बिल, आपकी जिंदगी में क्या बदलेगा?

Jan Vishwas Bill 2026: भारत के कानूनी इतिहास में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। केंद्र सरकार ने लोकसभा में 'जन विश्वास (प्रावधानों का संशोधन) विधेयक, 2026' पेश किया है, जिसका मुख्य उद्देश्य छोटी-मोटी नागरिक चूकों को 'अपराध' की श्रेणी से बाहर करना है।

इस बिल के कानून बनने के बाद कम से कम 80 केंद्रीय कानूनों के 717 प्रावधानों में बदलाव होगा, जिससे जेल और अदालती चक्करों का डर खत्म हो जाएगा और उनकी जगह सिविल पेनाल्टी (जुर्माना) ले लेगी।

jan-vishwas-bill-2026-decriminalization-minor-offence

सरल शब्दों में कहें तो, अब छोटी गलतियों के लिए आपको अपराधी नहीं माना जाएगा और न ही पुलिस बिना वारंट के गिरफ्तार कर सकेगी।

Jan Vishwas Bill में क्या-क्या प्रमुख बदलाव होगा? क्या बदलेगा आपके दैनिक जीवन में?

यह बिल पिछले हफ्ते लोकसभा में पेश किया गया, जिसमें 80 केंद्रीय कानूनों के तहत आने वाले 717 छोटे अपराधों को डिक्रिमिनलाइज (अपराध की श्रेणी से बाहर) करने का प्रस्ताव है। इसका मतलब यह है कि अब इन मामलों में FIR और गिरफ्तारी की जगह सीधे जुर्माना या चेतावनी दी जाएगी। कई मामलों में पहली बार गलती पर सिर्फ चेतावनी मिलेगी। हालांकि यह बिल अभी कानून नहीं बना है। इसे संसद के दोनों सदनों से पास होना और राष्ट्रपति की मंजूरी मिलना बाकी है।

सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी और पेशाब करना (NDMC एक्ट)

अब तक दिल्ली की सड़कों पर पेशाब करना या गंदगी फैलाना एक 'क्रिमिनल ऑफेंस' था, जिसमें ₹50 का मामूली जुर्माना था लेकिन पुलिस कार्रवाई का डर रहता था। अब इसे अपराध (Punishable) के बजाय 'दंडनीय' (Liable to Penalty) कहा जाएगा। जुर्माना ₹50 से बढ़ाकर ₹500 कर दिया गया है। पुलिस अब इसके लिए बिना वारंट गिरफ्तार नहीं कर सकेगी। साथ ही, कई मामलों में पहले 'चेतावनी नोटिस' देना अनिवार्य होगा।

मेट्रो में स्मोकिंग क्रिमिनल केस नहीं

मेट्रो ट्रेन या स्टेशन पर सिगरेट पीना अब तक एक आपराधिक मामला था जिसमें ₹250 का जुर्माना था। अब यह क्रिमिनल केस नहीं, बल्कि 'सिविल मिसडिमिनर' (दीवानी उल्लंघन) होगा। तुरंत ₹2,000 का जुर्माना लगेगा और यात्री का पास या टिकट जब्त कर लिया जाएगा। अगर कोई जुर्माना देने से इनकार करता है, तभी मामला कोर्ट जाएगा जहाँ जुर्माना ₹5,000 तक हो सकता है।

बेवजह हॉर्न बजाना और शोर प्रदूषण

मोटर वाहन अधिनियम के तहत अभी तक बेवजह हॉर्न बजाना पहली बार में ही अपराध माना जाता था। अब पहली बार गलती करने पर सरकार द्वारा निर्धारित प्रारूप में केवल 'लिखित चेतावनी' दी जाएगी।

कोई जुर्माना या क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं बनेगा। दूसरी बार गलती करने पर ₹1,000 से ₹2,000 का जुर्माना लगेगा। शोर प्रदूषण मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को भी पहली बार में चेतावनी मिलेगी, दोबारा पकड़े जाने पर ₹10,000 तक जुर्माना होगा।

बिना इंश्योरेंस गाड़ी चलाना

यह वाहन मालिकों के लिए सबसे महत्वपूर्ण बदलाव है। अभी तक बिना थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के गाड़ी चलाने पर 3 महीने की जेल या ₹2,000 जुर्माना (या दोनों) का प्रावधान था। जेल का प्रावधान पूरी तरह हटा दिया गया है। अब केवल भारी जुर्माना लगेगा-बेस इंश्योरेंस प्रीमियम का 3 गुना या ₹5,000 (जो भी ज्यादा हो)। दोबारा पकड़े जाने पर प्रीमियम का 5 गुना या ₹10,000 देना होगा।

ट्रेनों में भीख मांगना और अवैध फेरी लगाना

रेलवे एक्ट के तहत भीख मांगना या बिना लाइसेंस सामान बेचना अब तक एक साल की जेल की सजा वाला अपराध था। अवैध वेंडिंग पर ₹2,000 और भीख मांगने पर ₹1,000 का सिविल जुर्माना लगेगा और ट्रेन से उतार दिया जाएगा। जेल तभी होगी जब व्यक्ति जुर्माना भरने से मना कर दे।

क्यों जरूरी था यह बदलाव?

जन विश्वास बिल के पीछे सरकार की सोच यह है कि छोटी नागरिक गलतियों (जैसे आवारा पशुओं का सड़क पर होना या बिना अनुमति नुक्कड़ नाटक करना) को क्रिमिनल मानकर FIR दर्ज करना और कोर्ट केस चलाना जनता, पुलिस और न्यायपालिका तीनों पर बोझ बढ़ाता है। नियमों को अनुमानित, पारदर्शी और निष्पक्ष बनाना। सजा देने से पहले सुधार का मौका (Warning-first principle) देना।

छोटे मामलों को प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा निपटाया जाएगा, जिससे जजों का कीमती समय बचेगा। यह बिल तब कानून बनेगा जब इसे लोकसभा और राज्यसभा दोनों पास कर दें और राष्ट्रपति के हस्ताक्षर हो जाएं। यह भारत के 'इज ऑफ लिविंग' (सुगम जीवन) की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम माना जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+