Love Story: इस दिग्गज नेता को हुआ दो बार इश्क, 51 की उम्र में बना पिता, जानें कौन है दूसरी बीवी?
Manoj Tiwari Love Story: बीजेपी के लोकप्रिय सांसद मनोज तिवारी इस वक्त लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं, वजह है उनके रोड शो पर हमला, दरअसल बिहार के बक्सर जिले के डुमरांव में उस वक्त हिंसा भड़क गई, जिस वक्त मनोज तिवारी का रोड शो हो रहा था। सांसद ने सीधे तौर पर आरजेडी समर्थकों पर हमला करने, गाली-गलौज करने और उनकी गाड़ियों पर डंडों से वार करने का गंभीर आरोप लगाया है।
फिलहल आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है,बता दें कि बीजेपी सांसद और भोजपुरी सिनेमा के 'अमिताभ बच्चन' कहलाने वाले मनोज तिवारी अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। पीएम मोदी के काफी करीबी कहे जाने वाले मनोज तिवारी की निजी जिंदगी भी कम दिलचस्प नहीं है।

मालूम हो कि मनोज तिवारी ने असल जिंदगी में दो शादी की है और वो 51 बरस की अवस्था में दूसरी बार पिता बने थे। खास बात ये है कि उन्होंने दूसरी बार ब्याह अपनी बेटी के ही कहने पर किया है वरना तो उनका प्रेम पर से भरोसा तो कब से उठ गया था।
Manoj Tiwari ने साल 2000 में रानी तिवारी से शादी की थी
गौरतलब है कि मनोज तिवारी ने साल 2000 में रानी तिवारी से शादी की थी और इस शादी से उनकी एक बेटी ऋति है, जो कि मुंबई के एक स्कूल में पढ़ती है, रानी और मनोज तिवारी की शादी 12 साल बाद टूटी थी, दोनों का तलाक क्यों हुआ, ये कारण किसी को आज तक नहीं मालूम है, कई मीडिया रिपोर्टस में कहा गया कि मनोज तिवारी की नजदीकियां, मशहूर टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी के साथ थीं, जो कि उनकी शादी टूटने की वजह थी।

रियलिटी शो में हुई Manoj Tiwari की सुरभि से मुलाकात
हालांकि इन बातों पर कभी भी मनोज तिवारी और श्वेता तिवारी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, समय के साथ ये खबरें भी आनी बंद हो गईं लेकिन उस वक्त लोग चौंक गए, जब मनोज तिवारी ने अपनी दूसरी शादी के बारे में लोगों को बताया, उन्होंने साल 2020 में गायिका सुरभि से शादी करके लोगों को हैरानी में डाल दिया था। मालूम हो कि दोनों की मुलाकात एक रियलिटी शो में हुई थी, जिसे मनोज तिवारी ने ही होस्ट किया था।
'अब दोबारा कभी इश्क पर भरोसा नहीं कर पाऊंगा' (Manoj Tiwari)
अच्छा गाने के बावजूद सुरभि इस शो से आउट हो गई थीं लेकिन मनोज तिवारी से उनकी मित्रता हो गई, जिसके बाद दोनों का मिलना-जुलना जारी रहा। 'कपल ऑफ थिंग्स' शो में आरजे अनमोल और अमृता राव के साथ बात करते हुए मनोज तिवारी ने कहा था कि 'मैं तो प्यार-व्यार के बारे में सोच नहीं रहा था, मुझे लगता था कि अब दोबारा कभी इश्क पर भरोसा नहीं कर पाऊंगा लेकिन सुरभि ने मुझे बदल दिया।'

51 साल में तीसरी बेटी के पिता बने थे Manoj Tiwari
'फिर लगने लगा कि हमारा प्रोफेशनल साथ जिंदगी भर का साथ बन सकता है, मैंने 13 साल की अपनी बेटी ऋति से पूछा कि क्या मैं शादी कर सकता हूं, तो उसने तुरंत हां बोल दिया। बस इस तरह से हम साथ में आए।'
सुरभि-मनोज को शादी से दो बेटियां
आपको बता दें कि सुरभि-मनोज को शादी से दो बेटियां हैं। वो 51 साल में तीसरी बेटी के पिता बने थे, फिलहाल वो खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं। सुरभि तिवारी एक गायिका होने के बावजूद मीडिया से दूर रहती हैं।
-
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Fact Check: भारत के पास सिर्फ 5 दिन का ऑयल स्टॉक है? पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है? सरकार ने तोड़ी चुप्पी -
Gold Rate Today: सोना इस हफ्ते 4000 रुपये हुआ सस्ता, दिल्ली से पटना तक ये है 22K और 18K गोल्ड का रेट -
नेपाल में बालेन शाह का बड़ा एक्शन! पूर्व PM के बाद ऊर्जा मंत्री गिरफ्तार, घर से क्या-क्या मिला? -
Silver Rate Today: चांदी इस हफ्ते ₹11,000 रुपये हुई सस्ती, अब ये है 10 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के नए रेट -
IPL 2026: ट्यूशन पढ़ाकर UPSC की तैयारी करने वाले की IPL में एंट्री! 'बिहार के लाल' पर भारी पड़े अभिनंदन! -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 29 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs केकेआर -
Sita Devi कौन है? LPG महंगाई के बीच रातों-रात कैसे बनीं 10 करोड़ की मालकिन? चौंकाने वाली है वजह -
Virat Kohli: विराट कोहली ने रचा इतिहास, रोहित शर्मा का सबसे बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त, बन गए दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी












Click it and Unblock the Notifications