Silver Rate Today: चांदी इस हफ्ते ₹11,000 रुपये हुई सस्ती, अब ये है 10 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के नए रेट
Silver Rate Today 29 March 2026: सर्राफा बाजार में इस हफ्ते चांदी ने निवेशकों को झटका भी दिया और राहत भी। बीते कुछ दिनों में चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। जहां एक तरफ कीमत ₹2.32 लाख प्रति किलो के आसपास थी, वहीं गिरकर यह ₹2.21 लाख तक पहुंच गई। यानी करीब ₹10,700 से ज्यादा की कमजोरी देखने को मिली।
हालांकि सप्ताह के आखिर में थोड़ी रिकवरी भी दिखी और 29 मार्च 2026 को चांदी का भाव ₹2,45,000 प्रति किलोग्राम के आसपास पहुंच गया। इस लिहाज से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी ₹11,250 तक लुढ़ककर ₹2,30,000 प्रति किलो पर आ गई थी, लेकिन बाद में इसमें उछाल दर्ज हुआ।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी चांदी के वायदा भाव में गिरावट रही और यह ₹2,27,750 प्रति किलो तक फिसल गया। इससे पहले यह ₹2,27,954 पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी हलचल बनी हुई है। हाजिर चांदी का भाव करीब 68.12 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। दरअसल, अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते निवेशक सेफ एसेट्स से पैसा निकालकर कैश यानी डॉलर में जा रहे हैं, जिससे कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है।
Silver Rate In India: 29 मार्च 2026: भारत के प्रमुख शहरों में चांदी का रेट
| शहर | 10 ग्राम | 100 ग्राम | 1 किलो |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| मुंबई | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| कोलकाता | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| चेन्नई | ₹2,500 | ₹25,000 | ₹2,50,000 |
| पटना | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| लखनऊ | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| मेरठ | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| कानपुर | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| अयोध्या | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| गाजियाबाद | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| नोएडा | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| गुरुग्राम | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| चंडीगढ़ | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| जयपुर | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| लुधियाना | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| गुवाहाटी | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| इंदौर | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| अहमदाबाद | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| वडोदरा | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| सूरत | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| पुणे | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| नागपुर | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| नासिक | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| बैंगलोर | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| भुवनेश्वर | ₹2,500 | ₹25,000 | ₹2,50,000 |
| कटक | ₹2,500 | ₹25,000 | ₹2,50,000 |
| केरल | ₹2,500 | ₹25,000 | ₹2,50,000 |
| रायपुर | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| हैदराबाद | ₹2,500 | ₹25,000 | ₹2,50,000 |
Silver Rate Today: चांदी एक झटके में 4000 महंगी, अब कितने का मिल रहा 100 ग्राम सिल्वर, चेक करें रेट
ऑल टाइम हाई से चांदी में बड़ी गिरावट
इस साल 29 जनवरी को चांदी ₹3.86 लाख प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। लेकिन उसके बाद से लगातार गिरावट का दौर जारी है। अब तक करीब 57 दिनों में चांदी ₹1.64 लाख तक सस्ती हो चुकी है।
कैसे तय होते हैं सोने-चांदी के दाम
भारत में सोना और चांदी के भाव कई अहम फैक्टर्स पर निर्भर करते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार के रेट, डॉलर-रुपया एक्सचेंज रेट, आयात शुल्क, जीएसटी और घरेलू मांग इनकी कीमत तय करते हैं। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है, इसलिए डॉलर मजबूत होने पर कीमतें बढ़ती हैं और कमजोर होने पर गिरती हैं। इसके अलावा शादी और त्योहारों के सीजन में मांग बढ़ने से भी कीमतों में उछाल आता है।















Click it and Unblock the Notifications