IPL 2026: ट्यूशन पढ़ाकर UPSC की तैयारी करने वाले की IPL में एंट्री! 'बिहार के लाल' पर भारी पड़े अभिनंदन!
IPL 2026, Abhinandan Singh: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने शनिवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ आईपीएल 2026 के पहले मैच के लिए अपनी प्लेइंग कॉम्बिनेशन में एक चौंकाने वाला बदलाव किया। इस सीजन के पहले ही मैच में डिफेंडिंग चैंपियन ने अभिनंदन सिंह को इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल में डेब्यू का मौका दिया।
अभिनंदन सिंह ने किया आईपीएल में डेब्यू (IPL 2026, Abhinandan Singh)
आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में जहां एक तरफ बड़े-बड़े दिग्गज मैदान पर थे। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की जर्सी में एक ऐसा चेहरा नजर आया जिसकी कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है। उत्तर प्रदेश के रहने वाले अभिनंदन सिंह ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपना डेब्यू किया। अपने पहले मैच में उन्होंने बिहार के लाल ईशान किशन का विकेट झटकने में कामयाबी हासिल की।

UPSC की तैयारी के बीच क्रिकेट के जुनून को रखा जिंदा
अभिनंदन सिंह की कहानी आम क्रिकेटर्स से जुदा है। वे दिल्ली में रहकर यूपीएससी (UPSC) की तैयारी कर रहे थे। क्रिकेट के प्रति अपने जुनून को जिंदा रखने के लिए उन्होंने दिल्ली में बच्चों को प्राइवेट ट्यूशन तक पढ़ाया ताकि अपना खर्च निकाल सकें। करीब 29 साल की उम्र में जहां कई खिलाड़ी संन्यास के बारे में सोचने लगते हैं, अभिनंदन ने अपना आईपीएल डेब्यू कर यह साबित कर दिया कि सपने देखने की कोई उम्र नहीं होती।
ईशान किशन का विकेट लेकर किया कमाल
अपने पहले ही मैच में अभिनंदन ने वो कर दिखाया जिसकी आरसीबी को सबसे ज्यादा जरूरत थी। उन्होंने क्रीज पर जम चुके और आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे ईशान किशन को आउट कर अपनी टीम को बड़ी राहत दिलाई। हालांकि, यह विकेट फिल साल्ट के एक हाथ से पकड़े गए अद्भुत कैच का परिणाम था, लेकिन स्कोरबोर्ड पर यह सफलता अभिनंदन के नाम दर्ज हुई।
अभिनंदन के कोच ने कही दिल की बात
अभिनंदन दिल्ली के मशहूर मद्रास क्लब की उपज हैं, जिसने युजवेंद्र चहल और पवन नेगी जैसे सितारे दिए हैं। उनके कोच रणधीर सिंह ने भावुक होते हुए कहा कि अभिनंदन की मेहनत रंग लाई है। बिना किसी बड़े बीसीसीआई टूर्नामेंट के आईपीएल की प्लेइंग-11 में जगह बनाना बड़ी उपलब्धि है। उनका हाई-आर्म एक्शन उन्हें फ्लैट पिचों पर अतिरिक्त उछाल देता है, जो उन्हें घातक बनाता है।












Click it and Unblock the Notifications