Love Story: दो बार शादी, 20 साल छोटी लड़की से अफेयर, झेली जिल्लत लेकिन आज भी ये नेता अकेला
Mh Azharuddin Love Story: कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन ने शुक्रवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ली। राजभवन में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।
अजहरुद्दीन के शामिल होने से तेलंगाना कैबिनेट की संख्या बढ़कर 16 हो गई है, जिससे अभी भी दो और मंत्रियों के लिए जगह बची है। विधानसभा की कुल संख्या के अनुसार, राज्य में अधिकतम 18 मंत्री हो सकते हैं।

अजहरुद्दीन का मंत्रिमंडल में प्रवेश कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक कदम माना जा रहा है, खासकर आगामी जुबली हिल्स उपचुनाव में पार्टी के लिए कड़ी चुनौती के मद्देनजर। इस निर्वाचन क्षेत्र में एक लाख से अधिक मुस्लिम मतदाता हैं, जो चुनाव में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।
'जनता का धन्यवाद करता हूं' (Mh Azharuddin)
अजहरुद्दीन ने कहा, 'मैं खुश हूं, मैं अपनी पार्टी के आलाकमान, जनता और अपने समर्थकों का धन्यवाद करता हूं। इसका (मंत्री बनने का) जुबली उपचुनाव से कोई लेना-देना नहीं है। ये दो अलग-अलग मामले हैं और इन्हें जोड़ा नहीं जाना चाहिए। मुझे जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, मैं ईमानदारी से दलितों के उत्थान के लिए काम करूंगा।'
उतार-चढ़ाव से भरा रहा Mh Azharuddin का जीवन
आपको बता दें कि 'अपने शानदार खेल से भारत को कई बार जीत दिलाने वाले और टीम इंडिया के इस पूर्व कप्तान का जीवन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। मैच फिक्सिंग का दाग , जवान बेटे को दुर्घटना में खोने वाले अजहर ने अपनी लाइफ में हर चुनौती का डटकर सामना किया है। उन्हें जिंदगी में दो बार मोहब्बत हुई और दो बार निकाह किया लेकिन आज भी वो लाइफ तन्हा ही गुजार रहे हैं और तो और उनके अफेयर के किस्से भी काफी उड़े लेकिन हर बार अंत में वो अकेले ही पाए गए।'

Mh Azharuddin की पहली शादी नौरीन से हुई थी
मालूम हो कि अजहर की पहली शादी 1987 में हैदराबाद की नौरीन से हुई थी, ये अरेंज्ड मैरिज थी और इस शादी से उन्हें दो बेटे असद और अयाज थे लेकिन साल 1996 में उनका तलाक हो गया। उस वक्त अजहर के तलाक की खबर नेशनल न्यूज बन गई थी क्योंकि ये तलाक हुआ था फिल्म अभिनेत्री और मॉडल संगीता बिजलानी की वजह से, जिनके प्रेम में अजहर बुरी तरह से गिरफ्तार थे।
साल 1996 में Mh Azharuddin ने संगीता के साथ घर बसा लिया
अजहर को तलाक के हर्जाने के रूप में नौरीन को करीब 1 करोड़ रुपए देने पड़े थे। उस वक्त इसे देश का सबसे महंगा तलाक कहा गया। संगीता ने भी फिल्मी दुनिया छोड़ दी लेकिन तभी 'मैच फिक्सिंग' के बादल ने अजहर का मान-सम्मान छीन लिया उनके खेल पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया, जो कि साल 2012 तक जारी ही रहा।
2010 में दोनों का तलाक हो गया (Mh Azharuddin)
नौरीन से तलाक के बाद अजहर ने संगीता से 1996 में ही शादी की थी लेकिन 2010 में दोनों का तलाक हो गया और आज तक दोनो के अलग होने की वजह साफ नहीं है लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि संगीता से अलगाव की वजह अजहर का बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा (जो कि उनसे उम्र में 20 साल छोटी थी) से अफेयर था।
बेटे अयाज की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई
हालांकि ज्वाला और अजहर ने कभी इन बातों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। साल 2011 में अजहर की लाइफ में बड़ा भूचाल तब आया जब उनके बेटे अयाज की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई। इसके बाद अजहर ने लोगों से दूरी बना ली थी।
Mh Azharuddin ने किया तीसरी शादी का खंडन
लेकिन साल 2015 में वो तब लाइमलाइट में आए जब 'महाराष्ट्र टाइम्स' में खबर प्रकाशित हुई कि वो अमेरिका महिला मित्र शैनन मैरी से लिवइन रिलेशन में हैं। हालांकि उन्होंने पब्लिकली आकर अपनी तीसरी शादी और लिवइन रिलेशन का खंडन किया था, फिलहाल उम्र के इस पड़ाव पर अजहर सिंगल ही हैं।













Click it and Unblock the Notifications