Love Story: इस शादीशुदा नेता को 12 साल छोटी एयरहोस्टेस से हुआ इश्क,नामांकन पत्र ने खोला दूसरी शादी का राज
Ram Vilas Paswan Love Story: बिहार विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती जारी है। 243 विधानसभा सीटों (38 SC, 2 ST आरक्षित) वाले इस राज्य में दो चरणों में चुनाव होने वाले हैं, पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को और दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होगी, चुनावी नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। सभी सियासी दलों ने चुनाव के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
इस चुनाव में तो बहुत सारे दिग्गजों की इज्जत दांव पर लगी है, जिनमें से एक हैं चिराग पासवान। सियासी गलियारों में पीएम मोदी के 'हनुमान' कहे जाने वाले चिराग क्या इस बार के चुनाव में बड़ा कमाल करेंगे, ये तो 14 नवंबर को पता चलेगा लेकिन इसमें कोई शक नहीं उनकी एंट्री से चुनाव अब रोचक हो चुका है।

चिराग ने राजनीति का ककहरा अपने पिता राम विलास पासवान से सीखा, उनके पिता को सियासी मौसम वैज्ञानिक कहा जाता था क्योंकि सरकार चाहे जिसकी भी बने, वो मंत्री जरूर बनते थे। कहते थे उन्हें पहले से ही पता चल जाता था कि सियासी हवा किधर का रूख करने वाली है।
Ram Vilas Paswan ने असल जिंदगी में दो शादियां की थी
वो एचडी देवगौड़ा, इंद्र कुमार गुजराल, मनमोहन सिंह, अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी के कैबिनेट में मंत्री रहे थे। राजनेता के रूप में तो उनके बारे में सभी जानते हैं लेकिन उनकी असल जिंदगी भी काफी रोचक रही। आपको बता दें कि राम विलास पासवान ने दो शादियां की थी, इस बात का खुलासा तब हुआ, जब उन्होंने साल 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान अपना नामांकन पत्र भरा था।
Ram Vilas Paswan ने 12 साल छोटी एयरहोस्टेस से किया प्रेम विवाह
मालूम हो कि राम विलास पासवन की पहली शादी 1960 में राजकुमारी देवी से हुई थी, जिनसे उनको दो बेटियां हैं। इसके बाद उनका साल 1981 में तलाक हो गया था। राम विलास पासवान ने साल 1983 में बेइंतहा खूबसूरत और अपने से 12 साल छोटी एयरहोस्टेस रीना शर्मा से प्रेम विवाह किया था। कहा जाता है कि एक हवाई यात्रा के दौरान राम और रीना मिले थे, जहां दोनों में पहले दोस्ती हुई , जो बहुत जल्द प्यार में बदल गई।

Ram Vilas Paswan को चार बच्चे
रीना अमृतसर से हैं और हिंदू-पंजाबी परिवार से आती हैं। राम विलास पासवान ने अमृतसर में पंजाबी रीति रिवाज से शादी की थी, दोनों का वैवाहिक जीवन काफी सुखद रहा। इस शादी से राम विलास पासवान को दो बच्चे चिराग और निशा हैं। निशा पासवान के पति, अरुण भारती भी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का भी हिस्सा हैं।
एक नजर Ram Vilas Paswan के सियासी सफर पर...
राम विलास पासवान का जन्म 5 जुलाई 1946 को बिहार के खगड़िया जिले के शहपुर गांव हुआ था। उन्होंने कोसी कॉलेज, खगड़िया से स्नातक किया और बाद में पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर और कानून की डिग्री प्राप्त की थी।

राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1969 में हुई
राम विलास पासवान ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1969 में समता पार्टी के टिकट पर बिहार विधानसभा से की। इसके बाद में वे लोक दल और जनता पार्टी से जुड़े। 1977 के आम चुनाव में उन्होंने हाजीपुर से लोकसभा चुनाव जीता और रिकॉर्ड मतों से विजयी हुए। पासवान ने अपने लंबे राजनीतिक करियर में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की ज़िम्मेदारी संभाली। वे रेल मंत्री, दूरसंचार मंत्री, कोयला मंत्री, रसायन एवं उर्वरक मंत्री और उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री जैसे पदों पर रहे।
8 अक्टूबर 2020 को हुआ निधन
उन्होंने हमेशा पारदर्शिता और जनहित को प्राथमिकता दी। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय में रहते हुए उन्होंने "जनहित में जानकारी" और "राइट टू इंफॉर्मेशन" जैसे कानूनों को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई। सन 2000 में उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) की स्थापना की, जो बाद में बिहार की राजनीति में एक मज़बूत दल के रूप में उभरी। 8 अक्टूबर 2020 को राम विलास पासवान का दिल्ली में निधन हो गया।












Click it and Unblock the Notifications