Dhurandhar 2 BO Collection Day 12: 'धुरंधर 2' का धमाका, 12वें दिन गिरावट के बाद भी 1400 करोड़ क्लब के करीब
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 12: बॉलीवुड के फेमस एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। ये फिल्म न सिर्फ दर्शकों का दिल जीत रही है बल्कि कमाई के मामले में भी नए रिकॉर्ड बना रही है। अपनी पिछली फिल्म 'धुरंधर' (2025) को पीछे छोड़ते हुए इसका सीक्वल अब एक्टर के करियर की सबसे बड़ी हिट बन चुका है।
वीकेंड के बाद 12वें दिन की इतनी कमाई
शानदार ओपनिंग वीकेंड के बाद फिल्म 'धुरंधर 2' की कमाई में गिरावट देखी गई है। गत 30 मार्च 2026 यानी रिलीज के 12वें दिन फिल्म ने करीब 25.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है जो रविवार के 68.10 करोड़ रुपये से लगभग 62.8 फीसदी कम है। फिर भी इतनी गिरावट के बावजूद फिल्म की पकड़ मजबूत बनी हुई है।

भारत में कमाई का आंकड़ा पहुंचा 872 करोड़ के पार
नेट कलेक्शन (भारत): 872.17 करोड़ रुपये
ग्रॉस कलेक्शन (भारत): 1042.23 करोड़ रुपये
ये आंकड़े साफ बताते हैं कि फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक प्रदर्शन कर रही है।
फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 1400 करोड़ के करीब
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' ने दुनियाभर में शानदार कमाई की है-
भारत ग्रॉस: 1042.23 करोड़ रुपये
ओवरसीज कलेक्शन: 350 करोड़ रुपये
कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन: 1392.23 करोड़ रुपये
फिल्म 'धुरंधर 2' 1400 करोड़ के आंकड़े से बस कुछ कदम दूर है।
11 दिनों में 1000 करोड़, बन नया रिकॉर्ड
फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने रिलीज के महज 11 दिनों में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। इस उपलब्धि को हासिल करने वाली ये सबसे तेज फिल्मों में से एक बन गई है, खासकर नॉर्थ अमेरिका मार्केट में।
इन दिग्गज फिल्मों की लिस्ट में हुई शामिल
-फिल्म 'धुरंधर 2' अब उन चुनिंदा ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल हो गई है, जिन्होंने 1000 करोड़ क्लब में जगह बनाई है-
बाहुबली 2: द कंक्लूजन
केजीएफ: चैप्टर 2
पुष्पा 2: द रूल
धुरंधर
-खास बात ये है कि 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी अब ऐसी फिल्म सीरीज बन गई है जिसकी दो फिल्मों ने 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाई की है।
अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में
रिकॉर्ड की बात करें तो अभी भी टॉप पर हैं-
दंगल- 2070 करोड़
बाहुबली 2: द कंक्लूजन- 1788 करोड़
पुष्पा 2: द रूल- 1742 करोड़
-हालांकि 'धुरंधर: द रिवेंज' जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है, उससे उम्मीद है कि ये जल्द ही इन रिकॉर्ड्स को चुनौती दे सकती है।
क्या है फिल्म 'धुरंधर 2' की कहानी?
-'धुरंधर: द रिवेंज' की कहानी हमजा अली मजारी की जिंदगी को आगे बढ़ाती है। रहमान डकैत की मौत के बाद, फिल्म हमजा के सत्ता तक पहुंचने के संघर्ष को दिखाती है।
-फिल्म में ये भी दिखाया गया है कि कैसे पंजाब का एक आम लड़का जसकीरत सिंह रंगी, कठिन ट्रेनिंग और हालातों से गुजरते हुए देश के सबसे खतरनाक स्पाई हमजा अली मजारी में बदल जाता है।
क्यों देखनी चाहिए ये फिल्म?
-दमदार एक्शन और स्पाई ड्रामा
-रणवीर सिंह की जबरदस्त परफॉर्मेंस
-शानदार विजुअल्स और इंटरनेशनल लेवल का ट्रीटमेंट
-थ्रिल से भरपूर कहानी












Click it and Unblock the Notifications