Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Year Ender 2025: इस साल भारतीयों ने सबसे ज्यादा सर्च की ये 10 डिश, एक तो है बिहार की शान

Year Ender 2025 Food Trends India: भारत में खाने के शौकीनों के लिए साल 2025 भी खास रहा। ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म की रिपोर्ट बताती है कि ऑनलाइन खाना मंगाने वालों की तादाद अब बड़े शहरों से बढ़कर कस्बों तक पहुंच गई है। अगर गूगल पर सर्च की जाने वाली डिशेज की बात करें, तो भी दिलचस्प ट्रेंड सामने आए हैं। इस बार नेट पर ऑनलाइन रेपिसी सर्च में नए भारत की झलक दिखती है।

ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने की बात करें, तो बिरयानी ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखा है। लगातार नौवें साल बिरयानी भारत की सबसे ज्यादा ऑर्डर की जाने वाली डिश बनी हुई है। Swiggy और Zomato जैसे बड़े फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स की रिपोर्ट्स इसकी पुष्टि करती हैं। रेसिपी सर्च की बात करें, तो उत्तर भारत के व्यंजनों से लेकर साउथ इंडियन और कॉन्टिनेंटल डिशेज भी शामिल हैं।

Year Ender 2025 Food Trends India

Year Ender 2025 Food Trends India: गूगल सर्च में दिखा बिहारियों का ठेकुआ

- गूगल सर्च की बात करें, तो दिलचस्प बात यह है कि जो डिश सबसे ज्यादा ऑर्डर की गई, वही गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च नहीं की गई है।

- 2025 में गूगल पर ट्रेंड करने वाली रेसिपीज की लिस्ट कुछ और ही कहानी बयां करती है। इस साल सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली रेसिपी बनी साउथ इंडियन डिश इडली।

यह भी पढ़ें: Year Ender 2025: ये हैं साल की सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्में, लिस्ट से गायब हैं 'खान' की फिल्में

- स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता और हल्के, पौष्टिक खाने की चाह ने इडली को सर्च लिस्ट में टॉप पर पहुंचा दिया।

बिहार की पारंपरिक ठेकुआ, उत्तर भारत की प्रोबायोटिक ड्रिंक चुकंदर कांजी, गर्मियों में ठंडक देने वाला गोंद कटिरा, और ब्रिटेन की मशहूर यॉर्कशायर पुडिंग भी सबसे ज्यादा सर्च की गई डिशेज हैं।

Year Ender 2025: भारतीयों के बदलते स्वाद की झलक

गूगल सर्च का ट्रेंड यह दिखाता है कि भारतीय रसोई अब सिर्फ पारंपरिक तक सीमित नहीं है। सर्च की जाने वाली डिशेज में अलावा कुछ चौंकाने वाले नाम भी सामने आए। पॉर्नस्टार मार्टिनी जैसी इंटरनेशनल कॉकटेल रेसिपी भी टॉप टेन सर्च में है। ट्रेंड यह दिखाता है कि भारतीय अब घर पर ही ग्लोबल ड्रिंक्स ट्राई करने लगे हैं।त्योहारों के दौरान मोदक, उकडीचे मोदक, उगादी पचड़ी और थिरुवथिरई काली जैसी पारंपरिक और क्षेत्रीय रेसिपीज भी खूब सर्च की गईं।

खाने के इन ट्रेंड्स से साफ है कि जहां बाहर से खाना मंगाने के लिए लोग आज भी बिरयानी पर भरोसा करते हैं, वहीं घर में कुछ नया, हेल्दी, पारंपरिक और इंटरनेशनल बनाने की जिज्ञासा लगातार बढ़ रही है। 2025 का फूड ट्रेंड भारतीय स्वाद के बदलते मिजाज और विविधता को खूबसूरती से दर्शाता है।

यह भी पढ़ें: Year Ender 2025: किसी का टूटा रिश्ता, तो किसी की चली गई जान, ये 5 पत्रकार सालभर क्यों रहे सुर्खियों में?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+