Poonam Pandey ने 14 दिन के लिए की शादी? मुस्लिम पति ने दिया गहरा दर्द, तलाक के 6 साल बाद कैसे हुईं प्रेग्नेंट?
Poonam Pandey Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सोशल मीडिया सेंसेशन पूनम पांडे एक बार फिर सुर्खियों में हैं। गत 31 मार्च 2026 को पूनम पांडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया था, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी थी। एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी का इशारा देते हुए तस्वीरें पोस्ट की थीं जिसके बाद फैंस हैरान और कंफ्यूज हो गए हैं।
बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं पूनम पांडे
पूनम पांडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2 तस्वीरें शेयर की हैं। एक फोटो में वह टी-शर्ट ऊपर करके अपना बेबी बंप दिखाती नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरी फोटो में वह कैमरे के सामने पोज देते हुए बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में प्रेग्नेंट महिला, दूध की बोतल और बेबी इमोजी का इस्तेमाल किया है, जिसने कयासों को और हवा दे दी है।

पूनम पांडे की इंस्टाग्राम पोस्ट से मचा हड़कंप
पूनम पांडे के इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। जहां कुछ फैंस ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया है, वहीं कई यूजर्स ने इन तस्वीरों की सच्चाई को लेकर तरह तरह के सवाल उठाए है। लोग पूनम पांडे से पूछ रहे हैं- क्या ये सच है? बच्चे का पिता कौन है? कहीं ये AI से बनी तस्वीरें तो नहीं? कई लोग इसे एक और पब्लिसिटी स्टंट भी मान रहे हैं।
14 दिन में टूटी थी पूनम पांडे की शादी
-पूनम पांडे की निजी जिंदगी हमेशा चर्चा में रही है। जानकारी के अनुसार पूनम पांडे ने साल 2020 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सैम अहमद बॉम्बे से शादी कर ली थी। पूनम पांडे ने बताया था कि COVID-19 महामारी की वजह से शादी प्राइवेट रखनी पड़ी थी। हालांकि ये रिश्ता महज 14 ही दिनों में टूट गया था।
-आपको बता दें कि पूनम पांडे ने अपने मुस्लिम पति सैम अहमद बॉम्बे पर गंभीर आरोप लगाए थे।शादी के 14 दिन बाद पूनम पांडे ने पति सैम अहमद बॉम्बे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें दावा किया गया था कि पति ने उनके साथ छेड़छाड़ की थी, धमकी दी थी और खूब मारपीट की थी।
घरेलू हिंसा के आरोपों से मचा था बवाल
पूनम पांडे के अनुसार पति सैम ने उन्हें हनीमून के दौरान पीटा था,फोन इस्तेमाल करने से मना कर दिया था और मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया था। पूनम पांडे ने सैम अहमद बॉम्बे के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने पूनम पांडे के पति सैम अहमद को गोवा से गिरफ्तार कर लिया था और उन्हें जेल भी जाना पड़ा था।
शारीरिक शोषण का हवाला देते हुए पति से लिया था तलाक
ये घटना साउथ गोवा के कैनाकोना गांव में हुई थी, जहां पूनम पांडे एक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। कुछ ही समय बाद दोनों अलग हो गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पूनम पांडे ने एक इंटरव्यू में अपने 4 साल के प्यार के रिश्ते को दर्दनाक बताया था, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती तक होना पड़ा था। पूनम पांडे ने शारीरिक शोषण का हवाला देते हुए पति सैम अहमद से तलाक ले लिया था।
'मेरी शादी में शक, कंट्रोल और हिंसा का माहौल था'
-साल 2022 में रिएलिटी शो लॉकअप में नजर आईं पूनम पांडे ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। उन्होंने बताया था कि उनके रिश्ते में शक, कंट्रोल और हिंसा का माहौल था।
-फिलहाल पूनम पांडे सिंगल हैं और अपनी जिंदगी को अपने अंदाज में जी रही हैं। फिल्मों से दूरी के बावजूद, वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। फिलहाल वह अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर इंटरनेट पर छाई हुई हैं।
पूनम पांडे ने साल 2024 में किया था 'मौत का ड्रामा'
जानकारी के अनुसार इससे पहले पूनम पांडे ने सर्वाइकल कैंसर अवेयरनेस के नाम पर अपनी मौत की झूठी खबर फैलाई थी, जिसने देशभर में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था। अब उनकी प्रेग्नेंसी की ये नई पोस्ट भी उसी तरह की रणनीति लग रही है। ऐसे में ये सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications