Year Ender 2025: ये हैं साल की सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्में, लिस्ट से गायब हैं 'खान' की फिल्में
Year Ender 2025: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बनाती जा रही है। शानदार कमाई के दम पर यह फिल्म साल 2025 की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन चुकी है। रिलीज के कुछ ही दिनों में फिल्म ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं।

आठवें दिन भी बरकरार रही कमाई की रफ्तार
Sacnilk के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 'धुरंधर' ने रिलीज के आठवें दिन भारत में ₹32.5 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ₹239.75 करोड़ तक पहुंच गया है। इससे पहले फिल्म ने अपने पहले ही हफ्ते में ₹207.25 करोड़ की मजबूत कमाई कर ली थी, जिसने इसके ब्लॉकबस्टर होने की नींव रख दी।
'वॉर 2' को पछाड़कर बनाया नया वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड
रणवीर सिंह की इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' को भी पीछे छोड़ दिया है। जहां 'वॉर 2' ने भारत से ₹236.55 करोड़ और विदेशों से ₹81.75 करोड़ कमाकर कुल ₹364.35 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया था, वहीं 'धुरंधर' ने महज आठ दिनों में ही यह आंकड़ा पार कर लिया। फिल्म अब तक भारत से ₹239.75 करोड़ और ओवरसीज मार्केट से करीब ₹85 करोड़ कमा चुकी है। इस तरह इसका कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹372.75 करोड़ हो गया है, जो इसे 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शुमार करता है।
दूसरे हफ्ते में भी बड़े रिकॉर्ड की उम्मीद
ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो 'धुरंधर' की रफ्तार अभी थमी नहीं है। अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म दूसरे हफ्ते के अंत तक रजनीकांत की फिल्म 'कुली' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹518 करोड़ के आंकड़े को भी चुनौती दे सकती है। अगर ऐसा होता है, तो 'धुरंधर' साल की सबसे बड़ी फिल्मों में और ऊपर पहुंच जाएगी।
इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में
- कांतारा: चैप्टर 1: साल की सबसे बड़ी हिट, कन्नड़ सिनेमा की यह फ़िल्म टॉप पर है।
- छावा: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना अभिनीत यह फ़िल्म भी 2025 की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्मों में से एक है, जिसने वर्ल्डवाइड 800 करोड़ रुपये से ज़्यादा कमाए हैं।
- सैयारा: मोहित सूरी की इस फ़िल्म ने भी 575 करोड़ रुपये से ज़्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है।
- वॉर 2: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की यह फ़िल्म भी टॉप 5 में है।
- कुली: रजनीकांत की यह फ़िल्म भी 500 करोड़ के क्लब में शामिल हुई।
धुरंधर की कमाई जिस तेजी से बढ़ रही है, अगर उसने 500 करोड़ से 1 करोड़ की भी ज्यादा की कमाई कर ली तो वो रजनीकांत की कुली को पछाड़ देगी।
स्टारकास्ट और कहानी बनी सफलता की वजह
आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह एक भारतीय जासूस की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जिसे दर्शकों से जबरदस्त सराहना मिल रही है। वहीं, अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत के रूप में एक प्रभावशाली खलनायक का किरदार निभाया है। दमदार अभिनय, सशक्त निर्देशन और तेज रफ्तार कहानी ने 'धुरंधर' को बॉक्स ऑफिस का नया सितारा बना दिया है।












Click it and Unblock the Notifications