राम मंदिर मुद्दा सुलझाने अयोध्या पहुंचेंगे श्री श्री रविशंकर
नई दिल्ली। ऑर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर अयोध्या में राम मंदिर विवाद को लेकर तमाम पक्षों से मुलाकात करने के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। अयोध्या पहुंचने से पहले श्री श्री ने कहा कि मैं दो दिन बाद अयोध्या जा रहा हूं, अभी तक जो भी बात इस मुद्दे पर हो रही है वह सकारात्मक रही है। आपको बता दें कि राम मंदिर विवाद को लेकर तमाम पक्षों से मुलाकात करने की श्री श्री ने पहल शुरू किया है। वह यह मुलाकात सुप्रीम कोर्ट के उस सुझाव के बाद कर रहे हैं जिसमे कोर्ट ने कहा था कि इस मुद्दे का समाधान कोर्ट के बाहर निकाला जाना चाहिए।

एक तरफ जहां श्री श्री अयोध्या विवाद को सुलझाने के लिए तमाम पक्षों से मुलाकात कर रहे हैं तो दूसरी तरफ इस मामले में पूर्व भाजपा सांसद राम विलास वेदांती ने श्री श्री की पहल को ठुकरा दिया है। उन्होंने इस मामले में श्री श्री की इस मुद्दे में किसी भी भूमिका को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि श्री श्री राम मंदिर आंदोलन से कभी नहीं जुड़े लिहाजा वह इश मुद्दे पर किसी भी तरह की मध्यस्थता नहीं कर सकते हैं।
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते श्री श्री रविशंकर ने कहा था कि वह तमाम इमाम और स्वामियों से इस मुद्दे पर बात करेंगे, जिसमें निर्मोही अखाड़ा के आचार्य राम दास से भी बात करेंगे, जिससे की राम मंदिर के मुद्दे पर कोर्ट के बाहर समाधान निकाला जा सके। वहीं मुस्लिम पर्सनल बोर्ड ने भी श्री श्री की पहल को नकारते हुए कहा कि यह मुद्दे सिर्फ कोर्ट में सुलझ सकता है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 2010 में इस मुद्दे पर सुनवाई करते हुए विवादित जगह को तीन हिस्से में बांट दिया था, जिसमें एक हिस्सा सुन्नी बोर्ड, एक निर्मोही अखाड़ा और एक हिस्सा भगवान राम लला को दिया गया था।
इस मामले की सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर से सुनवाई शुरू की, कोर्ट ने 13 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए इस मामले पर अपनी टिप्पणी की थी। इस मामले में अगली सुनवाई 5 दिसंबर को होगी।
इसे भी पढ़ें- अयोध्या से योगी करेंगे निकाय चुनाव के प्रचार की शुरुआत, ये चुनाव यूपी सरकार के लिए अहम












Click it and Unblock the Notifications