IND vs NZ: पटना की बहू बनेंगी अदिति हुंडिया? गर्लफ्रेंड के साथ ईशान किशन ने मनाया जीत का जश्न, कब होगी शादी!
IND vs NZ Final T20 World Cup 2026: रविवार की रात नरेंद्र मोदी स्टेडियम 'इंडिया-इंडिया' के नारों से गूंज रहा था। टीम इंडिया तीसरी बार टी20 विश्व विजेता बनने का जश्न मना रही थी, तब कैमरों की नज़रें एक खास जोड़ी पर टिक गईं। भारत की जीत के नायक रहे ईशान किशन और उनकी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया की तस्वीरें इस समय इंटरनेट पर सनसनी बनी हुई हैं।
अदिति के साथ नजर आए ईशान (IND vs NZ Final T20 World Cup 2026)
जीत के बाद ईशान जहां तिरंगे में लिपटे नजर आए। वहीं अदिति स्टैंड्स से नीचे उतरकर मैदान पर उनके साथ इस ऐतिहासिक पल का जश्न मनाती दिखीं। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ फाइनल में ईशान किशन ने महज़ 25 गेंदों में 54 रनों की तूफानी पारी खेलकर भारत के 255 रनों के रिकॉर्ड स्कोर में अहम भूमिका निभाई। पूरे मैच के दौरान अदिति हुंडिया सुर्ख लाल रंग की ड्रेस में स्टैंड्स से ईशान का उत्साह बढ़ाती नज़र आईं। उनकी तस्वीरें मैच के दौरान ही वायरल हो गईं, जिसे फैंस ने 'लकी चार्म' करार दिया।

कौन हैं अदिति हुंडिया?
जयपुर से ताल्लुक रखने वाली अदिति हुंडिया महज़ एक 'क्रिकेटर की गर्लफ्रेंड' नहीं हैं, बल्कि उनकी अपनी एक मज़बूत पहचान है। अदिति फेमिना मिस इंडिया 2017 की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं और उन्होंने मिस दिवा 2018 का खिताब अपने नाम किया है। इंस्टाग्राम पर उनके लगभग 3 लाख फॉलोअर्स हैं, जहाँ वे अपने फैशन और लाइफस्टाइल से युवाओं को प्रेरित करती हैं।
2019 से शुरू हुआ सफर, अब शहनाई का इंतजार!
ईशान और अदिति की डेटिंग की खबरें नई नहीं हैं। अदिति को पहली बार 2019 में एक क्रिकेट मैच के दौरान ईशान को सपोर्ट करते देखा गया था। हाल ही में ईशान किशन के दादाजी ने भी एक इंटरव्यू में बताया था कि परिवार अब ईशान की शादी के लिए पूरी तरह तैयार है। पृथ्वी शॉ जैसे साथी क्रिकेटरों की हालिया सगाई के बाद अब ईशान के शहर पटना के फैंस भी बेताब हैं कि कब अदिति आधिकारिक तौर पर 'पटना की बहू' बनकर घर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications