T20 World cup 2026: 'कुछ न लिखूं तो ही अच्छा ', भारत के विश्वविजेता बनने के बाद धोनी ने किसे कहा 'साहब'?
T20 World cup 2026: पूरा देश इस वक्त खुशी और गर्व से सराबोर है क्योंकि टीम इंडिया विश्वविजेता जो बन गई है। आपको बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरा बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करके सफलता का नया अध्याय लिखा है।
कप्तान सूर्य कुमार यादव की सेना ने रविवार को वो कर दिखाया, जिसका सपना 140 करोड़ की जनता आंखों में संजोए बैठी थी। इंडिया ने 'बैक टू बैक' क्रिकेट के सीमित ओवरों के फार्मेट में विश्वकप जीतकर एक ओर जहां इतिहास रचा है वहीं दूसरी ओर भारत को विश्वपटल पर इतराने का मौका भी दिया है।

फाइनल मैच के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया के सफलतम कप्तानों में से एक रहे पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी भी मौजूद थे और उन्होंने भारत की जीत के तुरंत बाद जो लिखा वो इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल माही ने इंस्टाग्राम पर गौतम गंभीर और जसप्रीत बुमराह के लिए एक खास मैसेज पोस्ट किया जो कि वायरल हो गया है।
T20 World cup 2026: 'कोच साहब की स्माइल आप पर बहुत अच्छी लग रही'
धोनी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'अहमदाबाद में इतिहास बना, टीम और सपोर्ट स्टाफ और दुनिया भर में इंडियन क्रिकेट टीम के सभी फैंस को बहुत-बहुत बधाई। आप सभी को खेलते हुए देखकर बहुत खुशी हुई। कोच साहब की स्माइल आप पर बहुत अच्छी लग रही है, स्माइल के साथ इंटेंसिटी एक किलर कॉम्बो है, बहुत अच्छा किया। एन्जॉय करो दोस्तों (बुमराह के बारे में कुछ न लिखूं तो ही अच्छा है। चैंपियन बॉलर)।'
T20 World cup 2026 News:'कभी नीम-नीम तो कभी शहद-शहद वाला रिश्ता'
आपको बता दें कि धोनी और गंभीर का रिश्ता 'कभी नीम-नीम तो कभी शहद-शहद' वाला रहा है। हालांकि दोनों ने खुलकर कभी भी एक-दूसरे के बारे में कोई पब्लिकली बयान नहीं दिया है लेकिन दोनों के बीच के टशन सालों पुरानी है, दोनों ने साथ में लंबी क्रिकेट खेली है।
धोनी और गंभीर के बीच की टशन सालों पुरानी!
तो वहीं कई मीडिया रिपोर्ट में ये भी कहा गया था कि बतौर खिलाड़ी गंभीर का खेल वक्त से पहले धोनी के ही कारण खत्म हो गया लेकिन फिर भी धोनी और गंभीर जब भी लोगों के बीच आमने-सामने आते हैं तो बहुत ही गर्मजोशी के ही साथ मिलते हैं।
धोनी और गंभीर फिर से बने चर्चा का विषय
इसलिए जब धोनी ने गौतम गंभीर को 'साहब' कहा तो वो लोगों के लिए बीच चर्चा का विषय हो गया । इसमें कोई शक नहीं कि धोनी और गंभीर क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में से एक हैं और उन्होंने अपने खेल से पूरे देश को कई बार गौरवान्वित किया है।
T20 World cup 2026 News Hindi: भारत बना विश्वविजेता
गौरतलब है कि सूर्यकुमार की टीम ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में 96 रन से जीत हासिल की। भारत ने पहले खेलते हुए अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और संजू सैमसन की हाफ-सेंचुरी की बदौलत 255 रन बनाए।
इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने चार विकेट लेकर न्यूजीलैंड को 159 रन पर समेट दिया। अक्षर पटेल ने भी तीन विकेट लिए। इस परफॉर्मेंस के लिए बुमराह को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया, जबकि 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' का अवॉर्ड संजू सैमसन को मिला, जिन्होंने पांच मैचों में 321 रन बनाए।
-
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच?












Click it and Unblock the Notifications