Om Birla: अप्सराओं जैसी हैं ओम बिरला की दोनों बेटियां, बड़े बिजनेस घराने की है बहुएं, जानें क्या करती हैं?
Om Birla Daughter Akansha and Anjali Birla: संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के लिए विपक्ष की ओर से नो-कॉन्फिडेंस मोशन लाया गया है। विपक्ष ने बजट सेशन के पहले फेज में स्पीकर के खिलाफ नोटिस फाइल किया था, जिस पर 118 मेंबर्स ने साइन किए थे। उस समय तृणमूल कांग्रेस ने मोशन पर साइन नहीं किए थे, हालांकि, अब उसने सपोर्ट कर दिया है।
जिसकी वजह से ओम प्रकाश बिरला लगातार चर्चा में बने हुए है और सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रहे हैं। आपको बता दें कि ओम बिरला राजस्थान के कोटा से तीन बार सांसद रह चुके हैं और 2019 से लोकसभा अध्यक्ष के रूप में भारतीय संसद की कार्यवाही का संचालन कर रहे हैं। वे भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं।

कॉलेज के दिनों से ही राजनीति में सक्रिय रहने वाले ओम बिरला ने साल 1991 में अमिता बिड़ला से शादी की थी, जिनसे इन्हो दो बेटियां हैं, जिनके नाम हैं आकांक्षा औऱ अंजलि बिरला है। दोनों ही बेटियां 'ब्यूटी विद ब्रेन' कहलाती हैं क्योंकि ईश्वर ने दोनों को सुंदरता के साथ-साथ तेज दिमाग भी दिया है।
Om Birla की बड़ी बेटी आकांक्षा चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं
बड़ी बेटी आकांक्षा बिरला चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और उनकी शादी देश के मशहूर बिजनेसमैन में से एक कृष्ण गोपाल बांगड़ से बेटे हुई है तो वहीं उकी दूसरी बेटी अंजली बिरला साल 2019 में यूपीएससी की परीक्षा दी थी और इस वक्त रेल मंत्रालय में बतौर आईआरपीएस (IRPS) काम कर रही हैं और दिल्ली में पोस्टेड हैं। आपको बता दें कि अंजली पहले मॉडल थीं और उन्होंने अपने बचपन के दोस्त अनीश राजानी से शादी की है।

Om Birla की छोटी बेटी ने किया UPSC क्रैक
जिस वक्त उन्होंने UPSC क्रैक किया था, उस वक्त उनका नाम विवादों में आ गया था, कहा जा रहा था कि उन्हें 'बैकहैंड एंट्री' दी गई है, जिस पर काफी बवाल मचा था, जिसे कि जांच में गलत पाया गया था, तब अंजली बिरला ने स्पष्ट किया था कि 'यूपीएससी देश की सबसे पारदर्शी परीक्षाओं में से एक है।' उन्होंने ऐसी सम्मानित संस्था की प्रक्रिया पर सवाल उठाने को अनुचित बताया था।

Om Birla का दामाद मुस्लिम है?
और यही नही साल 2024 में जब अंजली की शादी अनीश से हुई थी, उस वक्त भी ये अफवाह उड़ी थी कि Om Birla का दामाद मुस्लिम है, हालांकि ये दावा भी फर्जी निकला क्योंकि अनीश राजानी सिंधी हैं और कोटा के रहने वाले हैं। अंजलि और अनीश स्कूल में एक साथ पढ़ाई करते थे। दोनों में दोस्ती थी। अनीश राजानी ऑयल बिजनेसमैन हैं।

Om Birla दो बार लोकसभा अध्यक्ष बनाया गया
ओम बिरला ने 27 जून 2024 को लगातार दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष का पद ग्रहण किया था। अपने प्रभावशाली राजनीतिक करियर में उन्होंने कभी कोई चुनाव नहीं हारा और वह राजस्थान की कोटा लोकसभा सीट से सांसद हैं। वे देश के ऐसे दूसरे व्यक्ति हैं जिन्हें दो बार लोकसभा अध्यक्ष बनाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications