कौन हैं Mukul Choudhary, जन्म से पहले ही तय था क्रिकेटर बनना! पिता का 22 साल पुराना सपना हुआ सच!
Who is Mukul Choudhary: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में मुकुल चौधरी की मदद से लखनऊ ने केकेआर को रोमांचक मुकाबले में शिकस्त देने का काम किया।राजस्थान के एक छोटे से जिले झुंझुनूं के गुढ़ा गौड़जी की ढाणी से निकले इस 21 साल के युवा ने गुरुवार रात ईडन गार्डन्स पर वह करिश्मा कर दिखाया, जिसे दिग्गज ऋषभ पंत और निकोलस पूरन भी नहीं कर सके। जब लखनऊ सुपर जायंट्स 128 रनों पर 7 विकेट खोकर हार की कगार पर थी। तब मुकुल ने अपनी पावर-हिटिंग से पूरे स्टेडियम को सन्न कर दिया।
कौन हैं मुकुल चौधरी (Who is Mukul Choudhary)
21 वर्षीय मुकुल आक्रामक विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं, जो राजस्थान की अंडर-17 और अंडर-23 टीम के कप्तान रह चुके हैं। 2023 में रणजी और फिर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दिल्ली-मुंबई के खिलाफ 200 के स्ट्राइक रेट से रन बनाकर वे चर्चा में आए। मुकुल का बेस प्राइस मात्र 30 लाख रुपये था, लेकिन नीलामी में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस उनके लिए भिड़ गए थे। जैसे ही बोली 2 करोड़ पार हुई, लखनऊ ने एंट्री मारी और 2.60 करोड़ रुपये में उन्हें अपने साथ जोड़ा।

मुकुल ने अकेले दम पर दिलाई जीत
लखनऊ को आखिरी 4 ओवरों में जीत के लिए असंभव सा लक्ष्य चाहिए था। मुकुल ने आवेश खान के साथ मिलकर 24 गेंदों में 54 रनों की नाबाद साझेदारी की। मुकुल ने महज 27 गेंदों में नाबाद 54* रन बनाए, जिसमें 7 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। 19वें ओवर में उन्होंने कैमरून ग्रीन को 16 रन जड़े और आखिरी ओवर में वैभव अरोड़ा के खिलाफ 14 रन बनाकर टीम को 3 विकेट से जीत दिला दी।
पिता ने देखा था क्रिकेटर बनाने का सपना
मुकुल की सफलता के पीछे उनके पिता दिलीप चौधरी की जिद है। गांव में क्रिकेट की सुविधा नहीं थी तो पिता साल 2015 में मुकुल को लेकर सीकर आ गए। वहां किराए का कमरा लिया ताकि बेटा अच्छी एकेडमी में ट्रेनिंग कर सके। परिवार चाहता था कि मुकुल सेना में अधिकारी बने, लेकिन पिता ने ठान लिया था कि बेटा क्रिकेटर ही बनेगा। आज उसी बेटे ने पिता के सपने को हकीकत में बदल दिया।
- Asembly Election 2026 Voting: शाम 5 बजे तक असम में 84.42 और केरल में 75.01% वोटिंग
- Voting Percentage: असम, केरल और पुडुचेरी की 296 सीटों पर हुआ मतदान, कहां हुई कितने प्रतिशत वोटिंग?
- Assam Elections 2026: 'CM की पत्नी के पास 3 देशों के पासपोर्ट', कौन हैं मिसेज सरमा? कांग्रेस ने लगाए आरोप
- कितनी संपत्ति की मालकिन हैं Riniki Bhuyan? कैसे करती हैं CM पति से भी ज्यादा कमाई, हिमंत सरमा से 12 गुना अमीर
- Assembly Polls 2026: असम-केरल और पुदुचेरी में चुनाव प्रचार खत्म, कब डाले जाएंगे वोट?
प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद मुकुल ने बड़ी सादगी से कहा कि मुझे बचपन से ही जमीन पर शॉट खेलने के बजाय छक्के मारना पसंद है। मुझे पता था कि 4 में से एक गेंद स्लॉट में आएगी और मैं उसी का इंतजार कर रहा था। विरोधी कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी माना कि मुकुल की पारी ने उनसे मैच छीन लिया।
-
KKR vs LSG: मुकुल चौधरी के तूफान में उड़ी केकेआर, हारी हुई बाजी जीत गई लखनऊ, अकेले पलट दिया मैच -
KKR vs LSG: आईपीएल में एक बार फिर खराब अंपायरिंग? फिन एलन के आउट पर विवाद, सोशल मीडिया पर हंगामा -
KKR vs LSG: क्या अर्जुन तेंदुलकर करेंगे आज लखनऊ के लिए डेब्यू? किन खिलाड़ियों को मिलेगी प्लेइंग 11 में जगह -
KKR vs LSG Kolkata Weather: कोलकाता में येलो अलर्ट, केकेआर-लखनऊ गेम पर मंडराया बारिश का खतरा -
IPL 2026 के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगी टीम इंडिया में एंट्री? मास्टर प्लान तैयार -
DC vs GT: डेविड मिलर नहीं, शुभमन गिल ने हराया दिल्ली कैपिटल्स को मैच, पूरी कहानी अब आई सामने -
DC vs GT: मैच से पहले दिल्ली में झमाझम बारिश! गुजरात के खिलाफ मैच होगा या नहीं? ऐसा रहेगा मौसम -
IPL की चमक के बीच गूंजा इस गेंदबाज का नाम! टी-20 मैच में 9 विकेट लेकर रचा इतिहास, टूटा सालों पुराना रिकॉर्ड -
DC vs GT: आज के मैच की प्लेइंग-11 में होगा बड़ा फेरबदल! दिल्ली के खिलाफ गुजरात खोलना चाहेगी जीत का खाता -
DC vs GT: गुजरात ने रोका दिल्ली का विजय रथ, आखिरी दो गेंदों में 2 रन नहीं बना सकी कैपिटल्स -
IPL के शोर के बीच पसरा मातम, नहीं रहा भारत का सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर, चेन्नई में ली अंतिम सांस -
DC vs GT: अंपायर की गलती से मिली दिल्ली को हार! नीतीश राणा के उस 1 रन ने छीनी जीत, नियम पर उठ रहे सवाल? -
David Miller पागल है? 13 साल बाद सच हुई जोफ्रा आर्चर की भविष्यवाणी! एक रन से मिली हार पर गावस्कर ने क्या कहा? -
Who Won Yesterday Cricket Match 08 April, 2026: कल का कल का मैच कौन जीता? IPL 2026, DC vs GT -
DC vs GT: दिल्ली में 'जोस द बॉस' का कहर, 1 ओवर में कुटे 23 रन, 600वां टी-20 छक्का जड़ रचा इतिहास














Click it and Unblock the Notifications