Dhurandhar 2 में नजर आए Vivek Sinha की क्यों हो रही चर्चा? क्या आतंकी बनने के लिए मिले 1 करोड़? क्या है सच?
Dhurandhar 2 Vivek Sinha: डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' जहां पहले ही ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर चुकी थी, वहीं इसका सीक्वल 'धुरंधर 2' अब उससे भी आगे निकल गया है। फिल्म ने 1600 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है और पूरी स्टारकास्ट इस सफलता को सेलिब्रेट कर रही है।
'धुरंधर 2' के एक्टर विवेक सिन्हा को लेकर बड़ी खबर
इसी बीच फिल्म 'धुरंधर' में आतंकी 'जहूर मिस्त्री' का किरदार निभाने वाले विवेक सिन्हा अचानक सुर्खियों में आ गए हैं, कभी अपने डायलॉग को लेकर ट्रोलिंग के कारण, तो कभी अपनी फीस को लेकर फैली अफवाहों की वजह से।

वायरल डायलॉग बना विवाद की वजह
-फिल्म 'धुरंधर 2' के ट्रेलर की शुरुआत ही विवेक सिन्हा के डायलॉग से होती है, जिसमें वह कहते नजर आते हैं- पड़ोस में ही रहते हैं, जोर लगा लो और बिगाड़ लो जो बिगाड़ सकते हो।
-इसके अलावा फिल्म में उनका एक और डायलॉग काफी वायरल हुआ था, जिसके चलते सोशल मीडिया पर उन्हें तीखी आलोचनाओं का सामना करना पड़ाथा।
-कई यूजर्स ने विवेक सिन्हा को गलत तरीके से टारगेट किया था, यहां तक कि उनकी पहचान को लेकर भी सवाल उठाए गए थे। हालांकि एक्टर ने खुद सामने आकर साफ किया था कि वह भारतीय हैं और लोगों से मिले प्यार के लिए आभार भी जताया था।
फीस को लेकर उड़ रही थीं अफवाहें
-फिल्म 'धुरंधर 2' की जबरदस्त सफलता के बीच विवेक सिन्हा की फीस को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आने लगी थीं। कहीं दावा किया गया कि उन्हें 60 से 80 लाख रुपये मिले हैं, तो कुछ रिपोर्ट्स में उनकी फीस एक करोड़ तक बताई गई। इन सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए विवेक सिन्हा ने खुद सच्चाई सामने रखी है। उन्होंने साफ कहा कि उन्हें इतनी बड़ी रकम नहीं मिली है।
-एक्टर विवेक सिन्हा ने अपने बयान में कहा है कि उन्हें फिल्म से अच्छा भुगतान जरूर मिला है लेकिन जो आंकड़े सोशल मीडिया पर चल रहे हैं, वो सही नहीं हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि जो भी पैसा मिला था, वह अब खर्च हो चुका है क्योंकि मुंबई जैसे शहर में रहना आसान नहीं है और खर्चे काफी ज्यादा होते हैं।
फिल्म में रोल छोटा था लेकिन असरदार था
'धुरंधर 2' में विवेक सिन्हा का किरदार भले ही शुरुआत में सीमित नजर आता है लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, उनका रोल अहम हो जाता है। उनकी एंट्री फिल्म के दूसरे हिस्से में होती है और क्लाइमैक्स से पहले उनका किरदार एक महत्वपूर्ण मोड़ लाता है। हालांकि अंत में रणवीर सिंह द्वारा निभाया गया किरदार हमजा उस आतंकी को खत्म कर देता है।
सफलता के बीच छाए रहे कलाकार
फिल्म 'धुरंधर 2' की रिकॉर्डतोड़ कमाई और दर्शकों के जबरदस्त रिस्पॉन्स के बीच मूवी की पूरी टीम इस सफलता का जश्न मना रही है। वहीं विवेक सिन्हा का ये बयान साफ करता है कि फिल्म की सफलता के साथ-साथ कलाकारों को कई बार बेवजह की अफवाहों और ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है।
स्टारडम के साथ आती हैं चुनौतियां
विवेक सिन्हा का ये मामला दिखाता है कि बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के बाद लोकप्रियता तो मिलती है लेकिन इसके साथ विवाद और गलतफहमियां भी जुड़ जाती हैं। फिलहाल 'धुरंधर 2' की सफलता के बीच ये विवाद भी चर्चा का हिस्सा बना हुआ है।
- Assam Chunav 2026: 85% बंपर वोटिंग ने बढ़ाई टेंशन, BJP हारेगी या बनाएगी इतिहास? आंकड़ों से समझिए पूरा खेल
- Asembly Election 2026 Voting: शाम 5 बजे तक असम में 84.42 और केरल में 75.01% वोटिंग
- Voting Percentage: असम, केरल और पुडुचेरी की 296 सीटों पर हुआ मतदान, कहां हुई कितने प्रतिशत वोटिंग?
- Assam Elections 2026: 'CM की पत्नी के पास 3 देशों के पासपोर्ट', कौन हैं मिसेज सरमा? कांग्रेस ने लगाए आरोप
- कितनी संपत्ति की मालकिन हैं Riniki Bhuyan? कैसे करती हैं CM पति से भी ज्यादा कमाई, हिमंत सरमा से 12 गुना अमीर
-
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
Randeep Hooda Daughter Name: रणदीप हुड्डा ने रिवील किया अपनी नन्ही परी का स्पेशल नाम, मतलब भी है काफी खास -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Dacoit Review: अदिवि सेष की दमदार एक्टिंग से चमकी थ्रिलर लव स्टोरी 'डकैत', सेकेंड हाफ में छुपा असली खेल, पढ़ें -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 20: 'धुरंधर 2' का जलवा जारी, 'बाहुबली 2' को पछाड़ा, 20वें दिन की इतनी कमाई -
Friday OTT Release: 10 अप्रैल को आएगा एंटरटेनमेंट का तूफान, 6 फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज, देखें पूरी लिस्ट -
'Satish Shah का पिंड दान साराभाई की टीम ने किया', राजेश कुमार ने बयां किया दर्द, कैसे हुई थी एक्टर की मौत? -
'Samay Raina तू गधे पर बैठने लायक है', कॉमेडियन पर बौखलाए 'शक्तिमान', मच गया हंगामा, क्या है मामला? -
15 की उम्र में Janhvi Kapoor संग हुई थी भयावह घटना, Photos देख श्रीदेवी की बेटी का दिल दहला, क्या हुआ था? -
Amitabh Bachchan नहीं, इस शख्स से पागलों की तरह प्यार करती थीं जया बच्चन, करना चाहती थीं शादी, ऐसे टूटा रिश्ता -
Monalisa Honeymoon Video: मोनालिसा के हनीमून वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, मुस्लिम पति संग ये क्या किया?













Click it and Unblock the Notifications