DC vs GT: दिल्ली में 'जोस द बॉस' का कहर, 1 ओवर में कुटे 23 रन, 600वां टी-20 छक्का जड़ रचा इतिहास

IPL 2026 DC vs GT Jos Buttler: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों ने दिल्ली के गेंदबाजों के खिलाफ कमाल की बल्लेबाजी की। कप्तान शुभमन गिल 70 रनों की सधी हुई पारी और जोस बटलर के 52 रनों मजबूत शुरुआत दी। आखिरी ओवर्स में वाशिंगटन सुंदर (55) की तूफानी फिफ्टी की बदौलत गुजरात ने 4 विकेट पर 210 रन बनाए। अब दिल्ली को जीत के लिए 211 रन बनाने होंगे।

छक्का जड़ जोस बटलर ने रचा इतिहास (IPL 2026 DC vs GT Jos Buttler)

गुजरात टाइटंस की तरफ से जोस बटलर ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में इतिहास रचने का काम किया। खराब फॉर्म से जूझ रहे बटलर ने इस सीजन का पहला अर्धशतक जड़ते ही कमाल कर दिया। अपनी इस पारी के दौरान जोस बटलर टी-20 क्रिकेट में 600 छक्के पूरे करने वाले इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी भी बन गए।

IPL 2026 1

जोस बटलर ने एलेक्स हेल्स को पछाड़ा

मैच से पहले जोस बटलर और एलेक्स हेल्स 595 छक्कों के साथ बराबरी पर थे। लेकिन दिल्ली के खिलाफ 5 छक्के जड़ते ही बटलर ने हेल्स को पीछे छोड़ दिया। बटलर अब दुनिया के उन चुनिंदा 5 बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं जिनके नाम 600 से ज्यादा छक्के हैं। इस लिस्ट में क्रिस गेल (1056) टॉप पर हैं। गेल, पोलार्ड, रसेल और पूरन के बाद अब बटलर इस खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

मुकेश कुमार के ओवर में 23 रन

पारी के 5वें ओवर में कप्तान अक्षर पटेल ने मुकेश कुमार को गेंद थमाई। लेकिन बटलर ने उन्हें रिमांड पर ले लिया। बटलर ने पहली ही गेंद पर अपना सिग्नेचर स्कूप शॉट खेलकर छक्का जड़ा। इसके बाद अगली गेंद को स्टैंड्स में पहुंचाया। इस ओवर में बटलर ने कुल 23 रन बटोरे, जिसमें 3 छक्के और 1 चौका शामिल था। इस ओवर ने गुजरात के स्कोर को रॉकेट की रफ्तार दे दी।

रैना के रिकॉर्ड के करीब पहुंचे बटलर

बटलर ने महज 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। पावरप्ले के दौरान उन्होंने 5 छक्के लगाए। आईपीएल इतिहास में गैर-सलामी बल्लेबाज के तौर पर पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में वे अब सुरेश रैना (6 छक्के) के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+