DC vs GT: आज के मैच की प्लेइंग-11 में होगा बड़ा फेरबदल! दिल्ली के खिलाफ गुजरात खोलना चाहेगी जीत का खाता

DC vs GT Playing 11, IPL 2026: आईपीएल 2026 के 14वें मुकाबले में आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच भिड़ंत होगी। इस सीजन में अब तक दोनों टीमों की किस्मत बिल्कुल जुदा रही है। एक ओर अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली ने अब तक हार का स्वाद नहीं चखा है। वहीं दूसरी ओर शुभमन गिल की टाइटंस अपनी पहली जीत के लिए तरस रही है।

समीर रिजवी पर रहेगी फैंस की नजर (DC vs GT Playing 11, IPL 2026)

दिल्ली कैपिटल्स के लिए अब तक इस सीजन के सबसे बड़े एक्स-फैक्टर युवा समीर रिजवी रहे हैं। उन्होंने मिडिल ऑर्डर में आकर टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर भी निकाला। इतना ही नहीं पिछले दोनों ही मुकाबलों में उनकी दमदार पारी की बदौलत ही टीम को जीत भी मिली है। समीर रिजवी एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से टीम के लिए कमाल का प्रदर्शन करना चाहेंगे।

DC vs GT Playing 11 1

दिल्ली के गेंदबाजों से रहना होगा सावधान

टीम मैनेजमेंट को उम्मीद होगी कि केएल राहुल भी जल्द अपनी लय हासिल करें। कुलदीप यादव और अक्षर पटेल की स्पिन जोड़ी के साथ मुकेश कुमार और नटराजन की तेज गेंदबाजी दिल्ली को इस सीजन में अपराजित रखे हुए है। गुजरात टाइटंस के लिए सबसे बड़ी सिरदर्द उनके स्टार बल्लेबाजों का फॉर्म है। टीम जीत के करीब तो पहुंच रही है, लेकिन आखिरी मौकों पर फिनिशिंग की कमी खल रही है।

गुजरात को करना होगा कमाल

साई सुदर्शन को छोड़कर जोस बटलर और कप्तान शुभमन गिल अब तक कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। राहुल तेवतिया और शाहरुख खान को फिनिशर की भूमिका में अधिक जिम्मेदारी दिखानी होगी। गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज और राशिद खान पर दबाव कम करने के लिए अन्य गेंदबाजों को भी साथ देना होगा।

आज की संभावित प्लेइंग-12 (Probable XII)

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, नीतीश राणा, समीर रिजवी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी. नटराजन, मुकेश कुमार।

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कागिसो रबाडा/जेसन होल्डर, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+