Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बिहार विधान परिषद चुनाव: कांंग्रेस ने 8 सीटों के लिए की अपने उम्मीदवारों की घोषणा

बिहार विधान परिषद की 24 सीटों पर होने वाले चुनाव की घोषणा के बाद प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है

पटना, 6 मार्च। बिहार विधान परिषद की 24 सीटों पर होने वाले चुनाव की घोषणा के बाद प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्नेस ने आठ सीटों पर उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी है। कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की मंजूरी के बाद शनिवार को आठ उम्मीदवारों की सूची जारी की। इस मौके पर कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजेश राठौड़ ने कहा कि हम समझते हैं कि यह पहली सूची है अन्य सीटों के लिए और नाम घोषित किए जाने की संभावना है। कांग्रेस ने कटिहार सीट पर सुनील कुमार यादव, पश्चिम चंपारण से मोहम्मद अफाक अहमद, मधुबनी से सुबोध मंडल, बेगूसराय उर्फ खगड़िया से राजीव कुमार, सीतामढ़ी उर्फ शिवहर से नूरी बेगम, सिवान से अशोक कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर से अजय कुमार यादव और सारण से सुशांत कुमार सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है।

Congress

पिछले साल आरजेडी-कांग्रेस में पड़ गई थी दरार
बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में दो विधानसभा सीटों पर हुए उप-चुनाव में कांग्रेस ने आरजेडी की आपत्ति दरकिनार करते हुए अपने उम्मीदवार खड़े किये थे, जिसके बाद दोनों दलों के बीच दरार पैदा हो गई थी। आरजेडी ने कांग्रेस को जमकर खरी खोटी सुनाई थी। RJD इस बार विधानपरिषद की 23 सीटों के लिए चुनाव लड़ रही है जबकि एक सीट उसने अपने सहयोगी माले के लिए छोड़ दी है। वहीं एनडीए ने अब तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। एमएलसी के चुनावों में भाजपा 13 और जेडीयू 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

यह भी पढ़ें: रूस को मुंहतोड़ जबाव देने के लिए ब्रिटेन ने बनाया 6-प्वाइंट प्लान, पुतिन को रोक पाएंगे बोरिस जॉनसन?

4 अप्रैल को होना है चुनाव
गौरतलब है कि विधान परिषद की 24 सीटों पर 4 अप्रैल को चुनाव होगा और परिणाम 7 अप्रैल को जारी किए जाएंगे। चुनावों के लिए नौ मार्च को नोटिफिकेशन जारी होगा, वहीं उम्मीदवारों के नामांकन करने की अंतिम तारीख 16 मार्च है। नामांकन की जांच 17 मार्च को होगी। वहीं नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 19 मार्च है, जबकि चुनावों के परिणाम 7 अप्रैल को आएंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+