'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू

Monalisa: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से सामने आया महाकुंभ 2025 की वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। अंतरधार्मिक विवाह (Interfaith Marriage) को लेकर चल रहा ये विवाद अब और ज्यादा गंभीर हो गया है क्योंकि मानव अधिकार आयोग ने इसमें हस्तक्षेप करते हुए नोटिस जारी कर दिया है। उम्र से जुड़ी शिकायतों के आधार पर मानव अधिकार आयोग के इस कदम ने मामले को नया मोड़ दे दिया है और अब प्रशासनिक कार्रवाई तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

आयोग की दखल से मामला गरमाया
सूत्रों के मुताबिक मोनालिसा की उम्र को लेकर शिकायत मिलने के बाद मानव अधिकार आयोग ने इस पूरे प्रकरण का संज्ञान लिया है। आयोग ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच कर तथ्य स्पष्ट किए जाएं। इसके साथ ही मध्य प्रदेश और केरल प्रशासन को आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई करने को कहा गया है।

Monalisa

परिवार की सहमति बिना शादी, बढ़ा विवाद

बताया जा रहा है कि मोनालिसा ने केरल के एक फिल्म कलाकार फरमान खान (Farman Khan) के साथ परिवार की जानकारी और सहमति के बिना शआदी कर ली थी। जैसे ही ये खबर सामने आई है, मामला स्थानीय दायरे से निकलकर राष्ट्रीय बहस का विषय बन गया है। मीडिया में लगातार परिवार और मोनालिसा के बीच आरोप-प्रत्यारोप सामने आ रहे हैं, जिससे विवाद और गहरा गया है।

मोनालिसा के फिल्म प्रोजेक्ट पर लगा ब्रेक

इस पूरे मामले के बीच फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा (Sanoj Mishra) ने बड़ा फैसला लेते हुए मोनालिसा पर बन रही फिल्म को रिलीज न करने का ऐलान किया है। उन्होंने खुद को इस विवाद से आहत बताया है। खबर ये भी है कि उन्होंने दिल्ली की वकील नाजिया इलाही के साथ मोनालिसा के परिजनों से मुलाकात की थी, जिसके बाद परिवार ने नाराजगी जाहिर करते हुए फरमान खान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

'लव जिहाद' का लगा आरोप और सुरक्षा की हुई चिंता

-मामले ने तब और तूल पकड़ा जब एक भाजपा विधायक ने मोनालिसा और फरमान खान की शादी को 'लव जिहाद' से जोड़ते हुए कपल पर गंभीर आरोप लगाए। वहीं मोनालिसा के पैरेंट्स का दावा है कि उनकी बेटी की सुरक्षा खतरे में है। परिवार वालों के अनुसार मोनालिसा अभी नाबालिग हैं।

-मोनालिसा के परिवार वालों ने फरमान खान पर उनकी बेटी को झूठ बोलकर फंसाने का आरोप लगाया है। मोनालिसा के परिवार वालों ने उनकी बेटी को झूठ बोलकर विदेश भेजे जाने की आशंका भी जताई है। इसी आधार पर उसका पासपोर्ट रद्द करने की मांग उठाई गई है।

शादी के बाद अब तक परिवार से नहीं मिली मोनालिसा

शादी को लेकर हो रहे विवाद को करीब एक महीना बीत चुका है लेकिन अब तक मोनालिसा अपने परिवार से नहीं मिल पाई है। इस स्थिति ने पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों का कहना है कि उनकी शिकायतों के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई है।

मोनालिसा का हनीमून वीडियो हुआ वायरल

-शादी के बाद मोनालिसा और फरहमान खान ने गोवा में हनीमून मनाया, जहां से उनकी तस्वीरें पहले ही इंटरनेट पर वायरल हो चुकी थीं लेकिन अब जो नया वीडियो सामने आया है, उसने इस पूरे मामले को फिर से ट्रेंड में ला दिया है। वीडियो में मोनालिसा और फरमान खान हरियाली और पहाड़ों के बीच रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।

-फरमान का मोनालिसा को गोद में उठाना और दोनों की हॉट केमिस्ट्री, इस वीडियो को और ज्यादा वायरल बना रहा है। ये वीडियो उनके रिलेशनशिप की एक अलग ही झलक पेश कर रहा है।

मोनालिसा ने कहा था- हमें जान से मार देंगे

-शादी के बाद मोनालिसा और फरमान खान ने अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई थी। मोनालिसा और फरमान खान ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा था- हम ये वीडियो सभी को भेज रहे हैं, कृपया हमारी मदद करें। हमें खुलेआम जान से मारने और काटने की धमकियां मिल रही हैं।

-कपल का कहना था कि उन्होंने इस मामले में पहले ही प्रशासन से संपर्क किया था और सुरक्षा की मांग की थी। सरकार और प्रशासन से लगाई गुहार वीडियो में मोनालिसा ने मीडिया, मुख्यमंत्री और पुलिस कमिश्नर से इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की थी। उनका कहना था कि हालात गंभीर हैं और उन्हें तुरंत सुरक्षा की जरूरत है।

मोनालिसा की शादी पर पुलिस का बयान

इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा ने बताया है कि उन्हें मानव अधिकार आयोग का नोटिस प्राप्त हुआ है और जांच जारी है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कानून के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+