रूस को मुंहतोड़ जबाव देने के लिए ब्रिटेन ने बनाया 6-प्वाइंट प्लान, पुतिन को रोक पाएंगे बोरिस जॉनसन?

यूक्रेन युद्ध के बीच रूस की तरफ से कल सीजफायर की घोषणा की गई थी, लेकिन आरोप है कि, यूक्रेनी सेना की गोलीबारी की वजह से सीजफायर कामयाब नहीं हो पाया।

लंदन/मॉस्को, मार्च 06: ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने यूक्रेन में युद्ध की भयावहता को खत्म करने और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को परास्त करने के लिए छह-सूत्रीय योजना तैयार की है। यूक्रेन युद्ध को लेकर ब्रिटेन शुरू से ही रूस पर काफी ज्यादा आक्रामक रहा है और अमेरिका से भी पहले ब्रिटेन ने भी रूस के खिलाफ प्रतिबंध लगाने शुरू किए थे, लेकिन सवाल ये उठता है कि, कि क्या ब्रिटेन के छह-सूत्रीय प्लान से पुतिन परास्त होंगे?

रूस के खिलाफ काफी आक्रामक ब्रिटेन

रूस के खिलाफ काफी आक्रामक ब्रिटेन

यूक्रेन युद्ध के बीच रूस की तरफ से कल सीजफायर की घोषणा की गई थी, लेकिन आरोप है कि, यूक्रेनी सेना की गोलीबारी की वजह से सीजफायर कामयाब नहीं हो पाया और जंग में फंसे हुए लोग बाहर नहीं निकल पाए। रेड क्रॉस की रिपोर्ट के मुताबिक, अभी तक बंदरगाह वाल शहर मारियुपोल से लगभग 200,000 नागरिकों बाहर निकलने वाले हैं, वहीं पूर्वी यूक्रेन के वोल्नोवाखा से 15,000 नागरिक शहर छोड़ रहे हैं। हालांकि, युद्धविराम टूटने से पहले केवल 400 शरणार्थी ही वोल्नोवाखा से भागने में सफल रहे। वहीं, ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने रूस पर काफी आक्रामक नजर आए हैं और उन्होंने रूसी आक्रामकता के खिलाफ पूरी दुनिया को एकजुट करने की कोशिश करने की बात कही है।

बोरिस जॉनसन के 6-प्वाइंट्स

बोरिस जॉनसन के 6-प्वाइंट्स

बोरिस जॉनसन ने रूस के खिलाफ 6 प्वाइंट एजेंडा बनाने की बात कही है और वो 6- प्वाइंट्स हैं...

  • यूक्रेन के लिए एक अंतरराष्ट्रीय मानवीय गठबंधन का निर्माण
  • कीव की सैन्य आत्मरक्षा को बढ़ावा देना
  • रूस को बेहाल करने के लिए पूरी दुनिया से प्रतिबंध
  • यूक्रेन संकट कम करने के लिए ठोस राजनयिक प्रयास
  • 'यूरो-अटलांटिक क्षेत्र में सुरक्षा और
  • लचीलेपन को मजबूत करने के लिए एक तीव्र अभियान'
यूक्रेन में जारी है भयानक युद्ध

यूक्रेन में जारी है भयानक युद्ध

बोरिस जॉनसन की तरफ से रूस के खिलाफ 60- प्वाइंट एजेंडा उस वक्त पेश किया गया है, जब राजधानी कीव के बाहर करीब 25 मील की दूरी पर एक ग्रामीण गांव में यूक्रेनी सैनिकों द्वारा रूसी हमले के हेलीकॉप्टर को मार गिराए जाने के वीडियो फुटेज सानने आए हैं। यूक्रेन की तरफ से एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि, एमआई -24 को मार गिराने के लिए रॉकेट का इस्तेमाल किया गया और माना जा रहा है कि, हेलीकॉप्टर में मौजूद सभी रूसी सैनिक मारे गये हैं।

अमेरिका पर फिर बरसा चीन

अमेरिका पर फिर बरसा चीन

यूक्रेन में चल रही भीषण लड़ाई के बीच चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से कहा है कि, चीन यूक्रेन में "आग में ईंधन डालने" के किसी भी कदम का विरोध करता है। यानि, चीन ने सीधे तौर पर अमेरिका से कहा है कि, यूक्रेन युद्ध की आग में घी डालने का काम अमेरिका बंद करे। वहीं, चीनी विदेश मंत्री के बयान पर अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि, दुनिया यह देख रही है कि कौन से देश स्वतंत्रता और संप्रभुता के सिद्धांतों के लिए खड़े हैं। चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि, दोनों ने शनिवार को फोन पर बात की है। बातचीत के दौरान चीनी विदेश मंत्री ने तत्काल संकट को हल करने के लिए बातचीत के साथ-साथ एक संतुलित यूरोपीय सुरक्षा तंत्र बनाने पर बातचीत का आह्वान किया। वांग ने कहा कि, अमेरिका और यूरोप को रूस की सुरक्षा पर नाटो के पूर्वी विस्तार के नकारात्मक प्रभाव पर ध्यान देना चाहिए।

रूस पर अमेरिका बनाम चीन

रूस पर अमेरिका बनाम चीन

वहीं, चीन के विदेश मंत्री से बातचीत के दौरान अमेरिकी विदेश विभाग का कहना है, कि विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बातचीत के दौरान रेखांकित किया, कि दुनिया रूसी आक्रमण के जवाब में एकजुट होकर काम कर रही है और यह सुनिश्चित कर रही है कि मास्को को युद्ध थोपने के लिए बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। लेकिन, चीन ने अमेरिका, यूरोप और अन्य लोगों के साथ दूरी बना ली है, जिन्होंने यूक्रेन पर आक्रमण के बाद रूस पर प्रतिबंध लगाए हैं। चीन का कहना है कि सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए, लेकिन यह प्रतिबंध नए मुद्दे पैदा करते हैं और राजनीतिक समाधान की प्रक्रिया को बाधित करते हैं। यूक्रेन युद्ध को एक्सपर्ट्स चीन के लिए एक मौके की तरह देख रहे हैं और माना जा रहा है कि, चीन भी आगे जाकर ताइवान में ऐसा ही सैन्य अभियान की शुरूआत कर सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+