Ranveer Singh ने RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों की मुलाकात? क्या हुई बात? क्या है इसके पीछे की असली कहानी?
Ranveer Singh and Mohan Bhagwat: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) की जबरदस्त सफलता का मजा ले रहे हैं। इसी बीच उनका अचानक नागपुर दौरा सुर्खियों में आ गया है। इस यात्रा के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय पहुंचकर संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार को श्रद्धांजलि दी और संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की, जिसने चर्चाओं को और तेज कर दिया है।
'धुरंधर 2' की सफलता के बीच अचानक नागपुर पहुंचे रणवीर सिंह
सूत्रों के अनुसार रणवीर सिंह मुंबई से चार्टर्ड विमान के जरिए नागपुर पहुंचे है। एयरपोर्ट से सीधे वह रेशिमबाग स्थित स्मृति मंदिर परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने डॉ. हेडगेवार की समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों से की मुलाकात
इस दौरान रणवीर सिंह ने संघ के कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों से भी मुलाकात की और सीमित समय के लिए बातचीत की। हालांकि इस दौरे के पीछे की आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है लेकिन इसे एक औपचारिक और सौहार्दपूर्ण भेंट के तौर पर देखा जा रहा है।
मोहन भागवत से मुलाकात ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल
-नागपुर दौरे का सबसे चर्चित पहलू रणवीर सिंह की मोहन भागवत से मुलाकात रही। बताया जा रहा है कि ये मुलाकात संघ मुख्यालय में हुई लेकिन बातचीत किन मुद्दों पर केंद्रित रही, इसकी कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
-इस मुलाकात के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। इससे पहले भी रणवीर सिंह संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर शुभकामनाएं दे चुके हैं, जिससे इस दौरे की अहमियत और बढ़ गई है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें
नागपुर के स्मृति मंदिर परिसर से सामने आई रणवीर सिंह की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। अपने अलग और रंगीन फैशन सेंस के लिए पहचाने जाने वाले रणवीर सिंह इस बार बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आए, जिसने फैंस को चौंका दिया है। उनके इस शांत और गंभीर रूप ने लोगों के बीच जिज्ञासा और भी बढ़ा दी है।
'धुरंधर 2' की रिकॉर्डतोड़ कमाई ने बनाया सुपरस्टार
रणवीर सिंह का ये दौरा ऐसे वक्त में हुआ है जब उनकी फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने देशभर में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई 1600 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। फिल्म समीक्षकों का मानना है कि इस सफलता ने रणवीर सिंह को इंडस्ट्री के टॉप सितारों में और मजबूती से स्थापित कर दिया है।
क्या बदल रही है रणवीर सिंह की सार्वजनिक छवि?
-विश्लेषकों के मुताबिक नागपुर का ये दौरा केवल एक औपचारिक मुलाकात नहीं हो सकता बल्कि ये रणवीर सिंह की बदलती सार्वजनिक छवि की ओर भी इशारा करता है। लगातार बड़ी फिल्मों की सफलता और प्रभावशाली सार्वजनिक उपस्थितियों के बीच उनका ये कदम उनके व्यक्तित्व के नए आयामों को दर्शाता है।
-फिलहाल इस मुलाकात के पीछे की असली वजह भले ही सामने नहीं आई हो लेकिन इतना तय है कि रणवीर सिंह का ये दौरा आने वाले दिनों में चर्चाओं का केंद्र बना रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications