IPL 2026: राजस्थान की जीत के जश्न के बीच रोते हुए बच्चे का वीडियो वायरल, फैंस की हरकत ने किया शर्मसार?

IPL 2026 Viral Video: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में अब तक इस सीजन कई रोमांचक मुकाबले खेले जा चुके हैं। पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को इस साल अपनी पहली हार राजस्थान के खिलाफ झेलनी पड़ी है। राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच हुए मुकाबले के बाद एक बच्चे की तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

हार के बाद बच्चे के आंखों में आए आंसू (IPL 2026 Viral Video)

बेंगलुरु की 6 विकेट से हार के बाद स्टैंड्स में बैठे एक मासूम बच्चे का फूट-फूटकर रोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरसीबी की जर्सी पहने एक छोटा बच्चा अपनी टीम की हार बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है। उसकी आंखों से गिरते आंसू उस जुनून को बताते हैं, जो क्रिकेट भारत के बच्चों के दिलों में जगाता है।

IPL 2026 1

दर्शकों ने उड़ाया बच्चे का मजाक

इस वीडियो का सबसे दुखद पहलू बच्चे का रोना नहीं, बल्कि उसके पीछे खड़े कुछ दर्शकों का व्यवहार था। वीडियो में दिख रहा है कि पीछे बैठे कुछ लोग उस बच्चे की सिसकियों का मजाक उड़ा रहे थे और उसकी पीठ पीछे फब्तियां कस रहे थे। सोशल मीडिया पर इस व्यवहार की कड़ी आलोचना हो रही है। क्रिकेट फैंस का कहना है कि राइवलेरी मैदान पर खिलाड़ियों के बीच और स्टैंड्स में नारों तक सीमित होनी चाहिए। लेकिन किसी बच्चे की भावनाओं का उपहास उड़ाना बुलिंग की श्रेणी में आता है।

आईपीएल के स्टेडियमों में अक्सर फैंस के बीच तकरार और हंसी-मजाक देखने को मिलता है। जो आमतौर पर खेल का हिस्सा माना जाता है। वायरल वीडियो के बाद हजारों यूजर्स ने उस बच्चे के प्रति सहानुभूति जताई है। लोगों का कहना है कि स्टेडियम को बच्चों के लिए सुरक्षित और उत्साहजनक जगह होना चाहिए। बता दें कि राजस्थान रॉयल्स ने यह मैच 6 विकेट से जीतकर प्वॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है, लेकिन जीत की इस खबर के बीच यह विवादित वीडियो चर्चा का केंद्र बन गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+