UP पंचायत चुनाव 2021: 99 प्रत्याशियों की मौत के बाद रद्द हुआ था चुनाव, सभी सीटों आज फिर से होगा मतदान
UP पंचायत चुनाव 2021: 99 प्रत्याशियों की मौत के बाद रद्द हुआ था चुनाव, सभी सीटों आज फिर से होगा मतदान
लखनऊ, मई 09: कोरोना वायरस संक्रमण के बीच उत्तर प्रदेश के अंदर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सम्पन करवाए गए। हालांकि, कई जिलों से मतदान कर्मियों की चुनाव के दौरान मौत की खबरें सामने तो आई थी, लेकिन अब राज्य निर्वाचन आयोग ने जो आंकड़ा जारी किया है वो काफी चौंकाने वाला है। दरअसल, पंचायत चुनाव के दौरान प्रधान पद के 99 प्रत्याशियों की मौत हुई है। इन सभी 99 ग्राम पंचायतों में आज यानी रविवार 9 मई को वोटिग सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। तो वहीं, मतगणना मंगलवार 11 मई को करवाई जाएगी।

राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधान पद के प्रत्याशियों की सबसे ज्यादा मौत कुशीनगर में हुई है। यहां 11 प्रत्याशियों की मौत हुई है। तो वहीं, उन्नाव में 8, बहराइच और बाराबंकी में 7-7 प्रत्याशियों की मौत हुई है। इन सभी प्रधान पद के प्रत्याशियों की मौत 2 मई को हुई मतगणना से पहले हुई है। हालांकि, जिन 99 ग्राम प्रधान प्रत्याशियों की मौत हुई है उनमें से कितने की मौत कोरोना के संक्रमण से हुई है ये अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
इन जिलों में इतने प्रत्याशियों की हुई मौत
कुशीनगर जिले 11, एटा, गोरखपुर व ललितपुर में एक-एक, भदोही में तीन, बाराबंकी में सात, फिरोजाबाद में दो, कोशांबी में चार, मुजफ्फरनगर, वाराणसी में एक-एक, बहराइच में छह, औरय्या में तीन, जालौन में दो, मीरजापुर में चार, बांदा में तीन, उन्नाव में आठ, बलिया में छह, सीतापुर में एक, अमेठी में तीन, हमीरपुर में एक, सम्भल में दो, सिद्धार्थनगर में एक, कानपुर देहात में दो, मऊ में दो, अम्बेडकरनगर में एक, कासगंज में दो, सोनभद्र में पांच, बस्ती में, बुलंदशहर में चार, फरूखाबाद में दो, मुरादाबाद में तीन और अलीगढ़ में दो प्रत्याशियों की मौत हुई है। प्रत्यशियों की मौत के बाद रिक्त पदों पर रविवार यानी पून: मतदान करवाया जा रहा है।
-
CM योगी आदित्यनाथ ने विकास के महत्व पर प्रकाश डाला -
Worlds Most Polluted Cities: दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में भारत अव्वल, दिल्ली को पछाड़ इस शहर ने मारी बाजी -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार












Click it and Unblock the Notifications