Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो?

Badshah Caste: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छा गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही तस्वीरों ने हलचल मचा दी है, जिनमें दावा किया जा रहा है कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी से गुपचुप शादी कर ली है।

ईशा रिखी की मां ने शेयर की शादी की तस्वीरें
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईशा रिखी की मां पूनम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी की शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि रैपर बादशाह दूल्हे के अंदाज में ब्राउन कुर्ता और गोल्डन साफा पहने हुए हैं।

Badshah Caste

क्यों गुपचुप तरीके से हुई शादी?

-वहीं ईशा रेड कलर के सलवार-कमीज में दुल्हन के लुक में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। कपल एक-दूसरे को वरमाला पहनाते और शादी की रस्में निभाते दिखाई दे रहे हैं। ये शादी काफी प्राइवेट तरीके से की गई है। परिवार और करीबी रिश्तेदार इस खास मौके पर मौजूद थे। इन तस्वीरों के सामने आते ही सोशल मीडिया पर ये खबर आग की तरह फैल गई है।

-बताया जा रहा है कि बादशाह और ईशा रिखी ने बेहद निजी समारोह में शादी की है। शादी में सिर्फ परिवार और करीबी लोग शामिल हुए थे। इंडस्ट्री के ज्यादातर लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। तस्वीरें सामने आने के बाद ही इस खबर ने तूल पकड़ा है। हालांकि अब तक इस शादी को लेकर दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

कौन हैं बादशाह की नई दुल्हन ईशा रिखी?

जानकारी के अनुसार ईशा रिखी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। वह कई बड़े पंजाबी स्टार्स के साथ सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। ईशा ने बहुत ही कम समय में इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है।

क्या है रैपर बादशाह की जाति?

-मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह का असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है। उनका जन्म नई दिल्ली में हुआ था। उनके उपनाम 'सिसोदिया' का संबंध राजपूत समुदाय से माना जाता है। हालांकि उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपनी विशिष्ट जाति के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। वह मुख्य रूप से हिंदी, हरियाणवी और पंजाबी संगीत के लिए जाने जाते हैं।

-सिसोदिया (Sisodia) भारत के राजस्थान के मेवाड़ क्षेत्र में शासन करने वाला एक प्रमुख सूर्यवंशी राजपूत वंश है। गुहिल (गहलौत) वंश की शाखा, ये स्वयं को भगवान राम के पुत्र लव का वंशज मानते हैं। चित्तौड़गढ़ (मेवाड़) के शासक के रूप में, इन्होंने मुगलों के खिलाफ लंबे संघर्ष और महाराणा प्रताप जैसे योद्धाओं के लिए इतिहास में एक विशिष्ट स्थान बनाया है।

-सिसोदिया वंश गुहिल वंश की एक शाखा है। जब रावल शाखा (बाप्पा रावल द्वारा स्थापित) कमजोर हुई, तो राणा हम्मीर सिंह ने सिसोदिया गाँव से आकर 'सिसोदिया' शाखा की नींव रखी थी।

कौन सा धर्म करते हैं फॉलो?

रैपर बादशाह (आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया) हिंदू धर्म का पालन करते हैं। वह एक पंजाबी हिंदू परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वहीं उनके राजपूत वंश से जुड़े रहने के भी सबूत मिलते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बादशाह ने अलग संस्कृति और धर्म के कारण अपनी पत्नी जैस्मीन मसीह से तलाक ले लिया था।

6 साल पहले हुआ था बादशाह का तलाक

-रैपर बादशाह की पहली शादी जैस्मीन मसीह से साल 2012 में हुई थी। दोनों करीब 8 साल तक साथ रहे थे। वहीं साल 2020 में आपसी सहमति से बादशाह और जैस्मीन ने तलाक ले लिया था। इस शादी से उनकी एक बेटी भी है, जो अपनी मां के साथ ही रहती है।

-आपको बता दें कि बादशाह का उनकी पत्नी जैस्मीन मसीह से तलाक आपसी सहमति से हुआ था क्योंकि उनके रिश्ते में तालमेल की कमी और सांस्कृतिक मतभेद आ गए थे।

-बादशाह ने एक पॉडकास्ट में खुलासा किया था कि उन्होंने रिश्ता बचाने की पूरी कोशिश की थी लेकिन हालात खराब होने और उनकी बेटी के लिए यह माहौल हेल्दी न होने के कारण उन्होंने अलग होने का फैसला किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+