Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव
Gold Rate Today 24 March 2026: लगातार तेजी के बाद अब सोने और चांदी के बाजार में जबरदस्त ठंडक देखने को मिल रही है। मुनाफावसूली और ग्लोबल संकेतों के दबाव में मंगलवार को भी कीमतों में गिरावट जारी रही। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना मामूली ₹10 सस्ता होकर ₹1,35,790 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि 22 कैरेट भी ₹10 गिरकर ₹1,24,490 पर आ गया। लेकिन असली झटका पिछले कुछ दिनों में देखने को मिला है, जहां सिर्फ दो दिन में ही 24 कैरेट गोल्ड ₹10,330 तक टूट चुका है। इससे पहले चार दिनों में ₹12,000 से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में दबाव साफ दिख रहा है। मजबूत अमेरिकी डॉलर और ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कम होने से निवेशकों का रुझान कमजोर पड़ा है। वहीं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोना और चांदी फिसले। अप्रैल 2026 के गोल्ड फ्यूचर्स ₹2,145 गिरकर ₹1,37,115 पर और मई 2026 के सिल्वर फ्यूचर्स ₹7,390 टूटकर ₹2,17,777 प्रति किलो पर आ गए।

Gold Rate Today In India: भारत के 20 बड़े शहरों में आज का गोल्ड रेट (24 मार्च 2026)
| शहर | 24 कैरेट (₹/10 ग्राम) | 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) | 18 कैरेट (₹/10 ग्राम) |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹1,35,790 | ₹1,24,490 | ₹1,01,880 |
| मुंबई | ₹1,35,640 | ₹1,24,340 | ₹1,01,730 |
| कोलकाता | ₹1,35,640 | ₹1,24,340 | ₹1,01,730 |
| चेन्नई | ₹1,39,190 | ₹1,27,590 | ₹1,06,390 |
| बेंगलुरु | ₹1,35,640 | ₹1,24,340 | ₹1,01,730 |
| हैदराबाद | ₹1,35,640 | ₹1,24,340 | ₹1,01,730 |
| लखनऊ | ₹1,35,790 | ₹1,24,490 | ₹1,01,880 |
| पटना | ₹1,35,690 | ₹1,24,390 | ₹1,01,780 |
| जयपुर | ₹1,35,790 | ₹1,24,490 | ₹1,01,880 |
| अहमदाबाद | ₹1,35,690 | ₹1,24,390 | ₹1,01,780 |
| भोपाल | ₹1,35,790 | ₹1,24,490 | ₹1,01,880 |
| चंडीगढ़ | ₹1,35,790 | ₹1,24,490 | ₹1,01,880 |
| गुरुग्राम | ₹1,35,790 | ₹1,24,490 | ₹1,01,880 |
| नोएडा | ₹1,35,790 | ₹1,24,490 | ₹1,01,880 |
| पुणे | ₹1,35,640 | ₹1,24,340 | ₹1,01,730 |
| सूरत | ₹1,35,690 | ₹1,24,390 | ₹1,01,780 |
| नागपुर | ₹1,35,640 | ₹1,24,340 | ₹1,01,730 |
| इंदौर | ₹1,35,790 | ₹1,24,490 | ₹1,01,880 |
| कोच्चि | ₹1,39,190 | ₹1,27,590 | ₹1,06,390 |
| विशाखापट्टनम | ₹1,35,640 | ₹1,24,340 | ₹1,01,730 |
मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव ने बाजार में अनिश्चितता जरूर बढ़ाई है, लेकिन इसके बावजूद सोना सुरक्षित निवेश की भूमिका में मजबूती नहीं दिखा पा रहा। ईरान और अमेरिका के बीच टकराव और होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बढ़ती चिंताओं ने वैश्विक बाजार को अस्थिर बना दिया है।
🔶Silver Rate In India 24 March 2026: चांदी का क्या है हाल (Chandi ka aaj ka Bhav)
चांदी की बात करें तो यहां भी हालात कुछ अलग नहीं हैं। दिल्ली में चांदी लगातार दूसरे दिन सस्ती हुई है और अब ₹2,29,900 प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई है। दो दिन में ₹15,100 की गिरावट और उससे पहले ₹30,000 तक की बड़ी गिरावट ने निवेशकों को सतर्क कर दिया है।
🔶 देश में सोने-चांदी के दाम कैसे तय होते हैं?
भारत में सोने और चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और मांग-आपूर्ति जैसे कई फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी रेट को आधार माना जाता है, जबकि स्थानीय ज्वेलर्स इसमें मेकिंग चार्ज और टैक्स जोड़कर अंतिम कीमत तय करते हैं।
(नोट: सोना-चांदी खरीदने से पहले या निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। ये खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए लिखी गई है)












Click it and Unblock the Notifications