IPL 2026: अब बातें नहीं, बल्ला बोलेगा! सगाई के बाद बदले पृथ्वी शॉ के तेवर, बल्ले से तबाही मचाने को तैयार?

IPL 2026, Prithvi Shaw: भारतीय क्रिकेट के युवा खिलाड़ी पृथ्वी शॉ एक बार फिर चर्चा में हैं। लेकिन इस बार वजह उनकी बल्लेबाजी नहीं, बल्कि उनके जीवन में आया बड़ा सकारात्मक बदलाव है। पृथ्वी शॉ को कभी अपनी अनुशासनहीनता और खराब फिटनेस के कारण टीम इंडिया और आईपीएल नीलामी से बाहर होना पड़ा था। हालांकि, इस नए सीजन अब वह एक नए अवतार में नजर आ रहे हैं।

आकृति अग्रवाल से सगाई के बाद बदली सोच (IPL 2026, Prithvi Shaw)

हाल ही में अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल से सगाई करने के बाद शॉ के तेवर पूरी तरह बदल चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स के एक प्रेस ब्रीफिंग में शॉ ने स्वीकार किया कि निजी जीवन में आई स्थिरता ने उन्हें क्रिकेट के प्रति और अधिक गंभीर बना दिया है। शॉ ने बेहद संजीदगी के साथ कहा कि सही पार्टनर का साथ होना बहुत बड़ा अंतर पैदा करता है।

IPL 2026 1

पत्नी को लेकर कही दिल जीतने वाली बात

पृथ्वी ने अपनी पत्नी को लेकर कहा कि आकृति मेरे लिए लकी चार्म हैं। हम दोनों ने इस रिश्ते को बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है और एक-दूसरे के संघर्षों को समझते हैं। शॉ ने माना कि एक समय वे खुद को खोया हुआ महसूस कर रहे थे। लेकिन अब उनके पास एक ऐसा इमोशनल सपोर्ट है जो उन्हें मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित कर रहा है।

नीलामी में अनसोल्ड रहने का दर्द

2018 में अपनी कप्तानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने और टेस्ट डेब्यू पर शतक जड़ने वाले शॉ का ग्राफ पिछले दो साल में तेजी से गिरा था। साल 2024 में उन्हें फिटनेस कारणों से मुंबई की रणजी टीम से निकाला गया और आईपीएल 2025 की नीलामी में वे अनसोल्ड रहे। इस झटके ने शॉ की आंखें खोल दी हैं। उन्होंने कहा कि मैं अब पहले से दो-तीन गुना ज्यादा मेहनत कर रहा हूं। मैं अपना 200% दे रहा हूं। सिर्फ मैच के दिन ही नहीं, बल्कि प्रैक्टिस में भी मैं अपनी पूरी जान लगा रहा हूं। मेरा लक्ष्य साफ है कि मुझे फिर से भारत के लिए ओपनिंग करनी है।

शॉ अब केवल शारीरिक रूप से ही नहीं, बल्कि मानसिक रूप से भी खुद को तैयार कर रहे हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि पहले वे तनाव को सही से संभाल नहीं पाते थे, लेकिन अब वे हर चुनौती का सामना मुस्कुराहट के साथ करना सीख गए हैं। उन्होंने कहा कि क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है, यहां आप प्रदर्शन का वादा नहीं कर सकते, लेकिन अपनी मेहनत का वादा जरूर कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+