15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका

Rajasthan Royals: इंडियन प्रीमियर प्रीमियम लीग (IPL) के इतिहास में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है। आईपीएल इतिहास की पहली चैंपियन टीम राजस्थान रॉयल्स अब एक नए मालिकाना हक के साथ मैदान पर उतरेगी। टीम के मौजूदा शेयरधारक काल सोमानी (Kal Somani) ने फ्रैंचाइजी का पूर्ण नियंत्रण अपने हाथों में ले लिया है।

इस अधिग्रहण की कीमत लगभग 1.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 15,289 करोड़ रुपये से अधिक) आंकी गई है। इस भारी-भरकम डील ने न केवल आईपीएल बल्कि वैश्विक खेल जगत में सनसनी मचा दी है, क्योंकि यह किसी एक फ्रैंचाइजी के लिए अब तक की सबसे बड़ी रकम में से एक है।

rajasthan royals

कौन हैं काल सोमानी

रॉयल्स को खरीदने वाले काल सोमानी पिछले पांच सालों से टीम के इन्वेस्टर हैं। वह AI, डेटा प्राइवेसी, स्पोर्ट्स आदि में एक दिग्गज नाम हैं। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स में भविष्य के लिए संभावनाओं की तलाश करते हुए एंट्री ली थी और अब टीम को खरीद लिया। काल सोमानी एक कंसोर्टियम का नेतृत्व करेंगे, जिसमें Walmart जैसी बड़ी कंपनी भी शामिल है।

मौजूदा मालिक मनोज बदाले 2026 सीजन के बाद टीम की जिम्मेदारी छोड़ देंगे, जिसके बाद सोमानी आधिकारिक तौर पर टीम की कमान संभालेंगे। अमेरिका के स्कॉट्सडेल (एरिजोना) से ताल्लुक रखने वाले काल सोमानी की रुचि सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं है। उन्हें गोल्फ का भी काफी शौक है। वह मोटर सिटी गोल्फ क्लब के सह-संस्थापकों में से एक हैं, जिसका जुड़ाव गोल्फ के दिग्गज टाइगर वुड्स से है।

राजस्थान रॉयल्स की कीमतों में भारी उछाल

पिछले 24 सालों में राजस्थान रॉयल्स की कीमत में एक बड़ा उछाल देखने को मिला है। साल 2008 में इस टीम की कीमत 260 से लेकर 270 करोड़ के बीच हुआ करती थी। अब 2026 में टीम 15282 करोड़ की बड़ी रकम में बिकी है। इसका मतलब यह है कि यह वैल्यू 24 गुना बढ़ गई है।

Rajasthan Royals ने जीता एक टाइटल

राजस्थान रॉयल्स ने साल 2008 में खेला गया पहला सीजन जीता था, इसके बाद से टीम को चैम्पियन बनने का मौका नहीं मिल पाया है। पहला सीजन शेन वॉर्न की कप्तानी में जीता था। बीच में टीम दो साल के लिए बैन भी रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+