Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर

दुनिया एक बार फिर संकट के दौर में खड़ी दिख रही है। जहां हालात धीरे-धीरे 2020 की याद दिलाने लगे हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि इस बार वजह कोई वायरस नहीं, बल्कि तेल और गैस की सप्लाई पर आया बड़ा झटका है। मिडिल ईस्ट में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास बढ़ते तनाव और ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच जारी टकराव ने तेल सप्लाई को झटका दिया है। अगर ऐसे ही हालात कुछ दिन रहे तो जल्द ही भारत समेत कई देशों में लॉकडाउन लग सकता है। हालांकि ये लॉकडाउन कोविड-19 जैसा लॉकडाउन नहीं होगा, बल्कि इसे Energy Lockdown' कहा जा सकता है।

कई देशों में 'Energy Lockdown' जैसे कदम उठने लगे हैं। पाकिस्तान, थाईलैंड, वियतनाम, बांग्लादेश और फिलीपींस जैसे देशों में पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए बड़े पैमाने पर Work From Home लागू किया जा रहा है। इसके साथ ही ऑफिस और घरों में AC का तापमान 26 डिग्री या उससे ऊपर रखने के निर्देश दिए गए हैं। कई जगहों पर स्कूल और कॉलेज भी ऑनलाइन कर दिए गए हैं, ताकि ट्रांसपोर्ट में होने वाले ईंधन खर्च को कम किया जा सके।

Energy Lockdown india Work for Home

लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या भारत में भी लॉकडाउन जैसा कुछ लागू हो सकता है? अगर हां, तो इसका असर आपकी रोजमर्रा की जिंदगी पर कैसा पड़ेगा? आइए इसे समझते हैं।

What is Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या होता है?

एनर्जी लॉकडाउन कोई आधिकारिक शब्द नहीं है, लेकिन हालात को समझाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। जब किसी देश के पास ऊर्जा यानी तेल, गैस या बिजली की कमी हो जाती है, तो सरकारें खपत को कम करने के लिए लोगों की रोजमर्रा की गतिविधियों पर सीमाएं लगाने लगती हैं।

यह वही स्थिति होती है जब आपसे कहा जाता है कि बेवजह यात्रा न करें, ऑफिस घर से करें, एयर कंडीशनर सीमित चलाएं और गैर-जरूरी काम टाल दें। सरकार इसे "लॉकडाउन" नहीं कहेगी, क्योंकि इससे घबराहट फैलती है। लेकिन आम आदमी के लिए असर काफी हद तक वैसा ही होता है जैसा कोविड के दौरान महसूस हुआ था। फर्क सिर्फ इतना होता है कि इस बार मकसद बीमारी रोकना नहीं, बल्कि ऊर्जा बचाना होता है।

हालांकि भारत में फिलहाल बिजली सप्लाई की कोई कमी नहीं है। इसलिए बिजली के इस्तेमाल पर कोई रोक नहीं होने वाली है। प्रभाव पेट्रोल, डीजल और एलपीसी, पीएनजी और सीएनजी पर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा।

Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट

दुनियाभर में कैसी है तैयारी: धीरे-धीरे सख्ती की तरफ (Global Response)

1. ग्लोबल लेवल पर Work From Home (WFH) और नए नियम

फ्यूल बचाने के लिए दुनिया के कई देशों ने फिर से कोविड जैसे नियम लागू करने शुरू कर दिए हैं:

🔹पाकिस्तान: सरकार ने सरकारी ऑफिस में 4 दिन का वर्क वीक कर दिया है और आधे कर्मचारियों को घर से काम (WFH) करना जरूरी कर दिया है, ताकि फ्यूल कम खर्च हो।
🔹थाईलैंड: यहां सरकारी कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा गया है। ऑफिस में AC 26-27°C पर ही चलाना होगा और लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।
🔹वियतनाम: यहां सरकार ने कंपनियों से कहा है कि जितना हो सके कर्मचारियों को WFH दें, ताकि ट्रैवल कम हो और फ्यूल बचे।
🔹 फिलीपींस: सरकारी ऑफिस को 4 दिन के वर्क वीक पर शिफ्ट कर दिया गया है।

2. ट्रैवल और ट्रांसपोर्ट पर असर

फ्यूल की कमी की वजह से लोगों के आने-जाने पर भी असर पड़ रहा है:

🔹फ्लाइट कैंसिल: Gulf region में कई जगह एयरस्पेस बंद है, जिसकी वजह से दुबई (DXB) जैसे बड़े एयरपोर्ट से सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल या डायवर्ट हो रही हैं।
🔹ड्राइविंग नियम: म्यांमार और कुछ देशों में गाड़ियों को नंबर प्लेट के हिसाब से चलाने का नियम बना दिया गया है, ताकि ट्रैफिक और फ्यूल खर्च कम हो।
🔹IEA की सलाह: International Energy Agency ने कहा है कि हाईवे पर गाड़ियों की स्पीड 10 km/h कम कर दी जाए और लोग प्राइवेट कार छोड़कर बस-ट्रेन का ज्यादा इस्तेमाल करें।

3. भारत में क्या असर और तैयारी

इस संकट का असर भारत पर भी दिखने लगा है:

🔹LPG राशनिंग: भारत अपनी ज्यादातर LPG Strait of Hormuz के रास्ते मंगाता है। सप्लाई में दिक्कत की वजह से कमर्शियल LPG की लिमिट तय की जा रही है और बुकिंग सिस्टम में बदलाव हो रहा है।
🔹कंपनियों का रुख: HCLTech और Cognizant जैसी IT कंपनियां फिर से WFH या हाइब्रिड मॉडल पर जा रही हैं, क्योंकि कैफेटेरिया में गैस की कमी हो रही है।
🔹फ्यूल कीमतें: इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल $120 के आसपास पहुंच गया है, जिससे भारत में महंगाई बढ़ने का खतरा है। सरकार जरूरत पड़ने पर अपने स्ट्रेटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व (SPR) का इस्तेमाल कर सकती है।

4. यूरोप और बाकी देशों की तैयारी

दुनिया के बाकी देश भी इस संकट से निपटने के लिए अलग-अलग कदम उठा रहे हैं:

🔹यूरोप (EU): जर्मनी और इटली जैसे देश आर्थिक दबाव में हैं। EU ने गैस की कीमत कंट्रोल करने के लिए प्राइस कैप और टैक्स कम करने जैसे कदम उठाए हैं।
🔹जापान और दक्षिण कोरिया: जापान अपने 45 दिन के ऑयल स्टॉक का इस्तेमाल कर रहा है, वहीं दक्षिण कोरिया ने बिजली के लिए कोयले का इस्तेमाल बढ़ा दिया है।
🔹श्रीलंका और बांग्लादेश: यहां फ्यूल की भारी कमी है। पेट्रोल पंप पर लंबी लाइन लग रही है और कई जगह बिजली कटौती भी हो रही है।
🔹यूनाइटेड एयरलाइंस ने 5% उड़ानें काट दी हैं। दूसरे देशों की एयरलाइंस भी उड़ानें कम कर रही है।
🔹जापान में फ्यूल राशनिंग लागू है।एनर्जी वाउचर बांटे जा रहे हैं।
🔹दक्षिण कोरिया में भी राशनिंग चल रही है। ऑस्ट्रेलिया सरकार कह रही है कि गैर-जरूरी यात्राएं कम करें।

US Iran War को लेकर भारत ने कसी कमर, राजनाथ सिंह ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, CDS समेत तीनों सेनाओं के चीफ पहुंचे
US Iran War को लेकर भारत ने कसी कमर, राजनाथ सिंह ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, CDS समेत तीनों सेनाओं के चीफ पहुंचे

IEA का 10-प्वाइंट प्लान: Energy Crisis से निपटने का पूरा ब्लूप्रिंट

दुनिया में बढ़ते तेल संकट को देखते हुए International Energy Agency ने एक खास प्लान तैयार किया है, जिसे "Sheltering from Oil Shocks" नाम दिया गया है। इस प्लान का मकसद साफ है-फ्यूल की खपत को तुरंत कम करना और जरूरी जरूरतों के लिए ऊर्जा बचाकर रखना।

IEA का कहना है कि अगर सरकारें, कंपनियां और आम लोग मिलकर इन उपायों को अपनाएं, तो बड़े संकट को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें ट्रैवल, ड्राइविंग, कुकिंग और इंडस्ट्री तक हर सेक्टर को शामिल किया गया है, ताकि हर स्तर पर फ्यूल बचत हो सके।

क्रमांक क्या करना है समझिए
1 जहां संभव हो Work From Home ऑफिस आने-जाने में लगने वाला फ्यूल बचेगा
2 हाईवे पर स्पीड कम करें गाड़ी धीरे चलेगी तो पेट्रोल-डीजल कम खर्च होगा
3 पब्लिक ट्रांसपोर्ट बढ़ाएं बस-ट्रेन से सफर करने से फ्यूल की बचत होगी
4 अलग-अलग दिन गाड़ियां चलाएं नंबर प्लेट के हिसाब से गाड़ी चलाने से ट्रैफिक और फ्यूल दोनों कम होंगे
5 कार शेयरिंग बढ़ाएं एक गाड़ी में ज्यादा लोग बैठेंगे तो फ्यूल कम खर्च होगा
6 ट्रक और डिलीवरी में स्मार्ट ड्राइविंग सही ड्राइविंग और मेंटेनेंस से डीजल की बचत होगी
7 LPG का सही इस्तेमाल गाड़ियों में LPG कम इस्तेमाल करें, कुकिंग के लिए बचाएं
8 फ्लाइट कम करें जरूरी हो तभी हवाई यात्रा करें, जेट फ्यूल बचेगा
9 इलेक्ट्रिक कुकिंग अपनाएं LPG की जगह इलेक्ट्रिक या दूसरे विकल्प अपनाएं
10 इंडस्ट्री में सुधार करें फैक्ट्रियों में फ्यूल बचाने के नए तरीके अपनाएं

भारत की स्थिति: खतरा कितना बड़ा, लॉकडाउन लगा तो क्या होगा?

भारत इस संकट से अछूता नहीं है। देश अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है और उसका एक बड़ा हिस्सा इसी रूट से आता है। इसका मतलब है कि अगर सप्लाई प्रभावित होती है, तो भारत पर सीधा असर पड़ेगा। अभी हालात यह हैं कि तेल आयात महंगा हो गया है, ट्रांसपोर्ट लागत बढ़ गई है और रुपये की कमजोरी से दबाव और बढ़ा है। फिलहाल सरकार और तेल कंपनियां कीमतों का बोझ खुद उठा रही हैं, लेकिन यह लंबे समय तक संभव नहीं है।

भारत में अभी लॉकडाउन जैसा कोई कदम नहीं उठाया गया है, लेकिन जो संकेत हैं, वे बताते हैं कि सरकार धीरे-धीरे खपत कम करने के उपाय कर सकती है।

  • सरकारी दफ्तरों में आंशिक वर्क फ्रॉम होम लागू हो सकता है।
  • पब्लिक सेक्टर और कोर्ट ऑनलाइन काम की तरफ जा सकते हैं। प्राइवेट कंपनियों को सलाह दी जा सकती है कि वे हाइब्रिड मॉडल अपनाएं।
  • बड़े शहरों में गाड़ियों को सीमित करने के लिए Odd-Even जैसे नियम लागू किए जा सकते हैं।
  • अगर हालात और बिगड़े, तो यह कदम और सख्त हो सकते हैं। अगर Energy Lockdown जैसे हालात बने, तो सबसे बड़ा असर आम आदमी पर पड़ेगा।
  • आपको कम यात्रा करनी पड़ेगी। ऑफिस घर से करना पड़ सकता है। पेट्रोल और गैस महंगे हो सकते हैं। खाने-पीने की चीजें भी महंगी हो सकती हैं, क्योंकि ट्रांसपोर्ट का खर्च बढ़ेगा। पहले से ही गैस सिलेंडर की कमी की वजह से स्ट्रीट फूड और होटल का खाना महंगा हुआ है। यानी आपकी रोजमर्रा की जिंदगी थोड़ी सीमित और महंगी दोनों हो सकती है।

पीएम मोदी बोले- जंग जारी रही तो गंभीर दुष्परिणाम होंगे, टीम इंडिया की तरह काम करना होगा

  • नरेंद्र मोदी ने संसद में साफ कहा है कि यह समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा हो सकता है। उन्होंने सप्लाई चेन पर पड़ रहे असर, होर्मुज में फंसे जहाजों और भारतीय क्रू की चिंता जताई। साथ ही कहा कि राज्यों को मिलकर काम करना होगा। सरकार ने अलग-अलग सेक्टर के लिए एम्पॉवर्ड ग्रुप बनाए हैं, जो हर स्थिति पर नजर रखेंगे।
  • नरेंद्र मोदी ने संसद में मिडिल ईस्ट के हालात पर गंभीर चिंता जताते हुए साफ कहा कि अगर ईरान से जुड़ा यह संघर्ष लंबा चला, तो इसके असर काफी दूर तक जाएंगे। लोकसभा और राज्यसभा दोनों में बोलते हुए उन्होंने कहा कि आने वाला समय भारत के लिए एक बड़ी परीक्षा जैसा हो सकता है और इससे निपटने के लिए पूरे देश को "टीम इंडिया" की तरह मिलकर काम करना होगा।
  • पीएम मोदी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह सिर्फ केंद्र सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि राज्यों का सहयोग भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह कोरोना के समय पूरे देश ने एकजुट होकर मुश्किलों का सामना किया था, उसी तरह इस बार भी सामूहिक प्रयास की जरूरत होगी।
  • पीएम मोदी ने Strait of Hormuz का जिक्र करते हुए बताया कि वहां कई जहाज और भारतीय क्रू फंसे हुए हैं, जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि इस वजह से भारत के व्यापारिक रास्तों पर असर पड़ा है और गैस, तेल और फर्टिलाइजर जैसी जरूरी चीजों की सप्लाई प्रभावित हो रही है।
  • पीएम मोदी ने यह भी कहा इस युद्ध के चलते बने हालात जल्दी खत्म नहीं होंगे और इसका असर लंबे समय तक रह सकता है। इसलिए देश को अभी से तैयार रहना होगा।
  • हालांकि उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि भारत में खाने-पीने की चीजों की कमी नहीं है। खेती पर भी इसका बड़ा असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि देश के पास पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।

होर्मुज बना सबसे बड़ा संकट का कारण

  • इस पूरे संकट की जड़ Strait of Hormuz है, जहां से दुनिया का करीब 20% तेल गुजरता है। आम तौर पर यहां से रोज लगभग 2 करोड़ बैरल तेल निकलता है, लेकिन अब यहां जहाजों की आवाजाही बहुत कम हो गई है।
  • इसका असर यह हुआ कि बाजार में तेल की कमी बढ़ गई और कीमतें $100 प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गईं। इसके साथ ही डीजल, जेट फ्यूल और LPG जैसे फ्यूल भी तेजी से महंगे हो गए।
  • IEA का कहना है कि सिर्फ तेल की सप्लाई बढ़ाने से समस्या हल नहीं होगी। इसलिए 11 मार्च को सदस्य देशों ने अपने इमरजेंसी स्टॉक से 400 मिलियन बैरल तेल निकालने का फैसला किया, जो अब तक का सबसे बड़ा कदम है। लेकिन इसके बावजूद मांग यानी खपत को कम करना बहुत जरूरी है। अगर लोग और कंपनियां फ्यूल कम इस्तेमाल करें, तभी असली राहत मिलेगी।

लॉकडाउन नहीं, लेकिन संकेत साफ हैं

भारत में फिलहाल लॉकडाउन जैसा कोई फैसला नहीं है, लेकिन हालात जिस दिशा में जा रहे हैं, वह चिंता जरूर बढ़ाते हैं। यह संकट हमें याद दिलाता है कि ऊर्जा सिर्फ सुविधा नहीं, बल्कि पूरी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। अगर हालात नहीं सुधरे, तो आने वाले समय में हमें अपनी जिंदगी में कई बदलाव देखने पड़ सकते हैं। और यही वजह है कि अभी से समझदारी और तैयारी सबसे जरूरी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+