Stock Market Holiday: आज राम नवमी पर शेयर बाजार खुला है या बंद? ट्रेडिंग को लेकर ये है बड़ा अपडेट
Stock Market Holiday Today, March 26, 2026: भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों के लिए आज का दिन काफी कन्फ्यूजन भरा हो सकता है। क्या आज सेंसेक्स और निफ्टी में ट्रेडिंग होगी या राम नवमी के उपलक्ष्य में मार्केट बंद रहेगा? अगर आप भी आज दांव लगाने की सोच रहे हैं, तो घर से निकलने या लैपटॉप खोलने से पहले BSE और NSE का यह लेटेस्ट हॉलिडे कैलेंडर जरूर चेक कर लें, क्योंकि इस हफ्ते छुट्टियों की लंबी लिस्ट है।
आज, गुरुवार 26 मार्च को राम नवमी के पावन अवसर पर भारतीय शेयर बाजार के मुख्य प्लेटफॉर्म्स पर ट्रेडिंग नहीं होगी। इसका मतलब है कि आज न तो आप शेयर खरीद पाएंगे और न ही बेच पाएंगे। बाजार का सारा कामकाज अब सीधे कल यानी शुक्रवार को खुलेगा।

MCX और NCDEX के समय में बदलाव
कमोडिटी बाजार में दिलचस्पी रखने वालों के लिए खबर थोड़ी अलग है। यहां बाजार पूरी तरह बंद नहीं है:
- MCX: सुबह के समय तो शांति रहेगी, लेकिन शाम 5 बजे के बाद आप ट्रेडिंग कर सकेंगे।
- NCDEX: यहां ट्रेडर्स के लिए आज पूरे दिन का अवकाश रहेगा।
छुट्टियों की झड़ी: अगले 8 दिनों में सिर्फ 5 दिन काम
बाजार में सिर्फ आज ही छुट्टी नहीं है, बल्कि आने वाला समय छुट्टियों से भरा है। 31 मार्च को महावीर जयंती और उसके तुरंत बाद 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे की छुट्टी है। यानी निवेशकों को आने वाले दिनों में कई 'लॉन्ग वीकेंड' मिलने वाले हैं।
शेयर बाजार की आने वाली छुट्टियों की लिस्ट
- 31 मार्च (मंगलवार): श्री महावीर जयंती के उपलक्ष्य में शेयर बाजार बंद रहेगा।
- 03 अप्रैल (शुक्रवार): गुड फ्राइडे के मौके पर ट्रेडिंग नहीं होगी (लॉन्ग वीकेंड)।
- 14 अप्रैल (मंगलवार): डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जयंती पर अवकाश रहेगा।
बाजार की पिछली क्लोजिंग पर एक नजर
बाजार बंद होने से पहले कल यानी बुधवार को निवेशकों की चांदी रही थी। सेनसेक्स Sensex 1,205 अंक चढ़कर 75,273 पर और Nifty 23,306 के पार बंद हुआ था। ग्लोबल संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट ने बाजार को बूस्ट दिया था, जिसका असर अब कल के सत्र में देखने को मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications