IPL 2026: विराट कोहली की RCB का बदलेगा नाम? 16,700 करोड़ की डील के बाद अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब!

IPL 2026 RCB News: आईपीएल 2026 (आईपीएल 2026) के आगाज से पहले क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी बिजनेस डील पर मुहर लग गई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अब आधिकारिक तौर पर बिक चुकी है। यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (USL) ने इस फ्रेंचाइजी में अपनी पूरी 100% हिस्सेदारी एक बड़े ग्रुप को बेच दी है। यह डील 1.78 बिलियन डॉलर (लगभग 16,706 करोड़) में हुआ है।

कौन हैं आरसीबी के नए बॉस? (IPL 2026 RCB News)

यह डील आरसीबी को आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी बना दिया है। इस डील में आईपीएल टीम के साथ-साथ महिला प्रीमियर लीग (WPL) की टीम भी शामिल है। बेंगलुरु की इस दिग्गज टीम को खरीदने वाले ग्रुप का नेतृत्व आदित्य बिड़ला ग्रुप कर रहा है। इस कंसोर्टियम में ब्लैकस्टोन, बोल्ट वेंचर्स और टाइम्स ग्रुप जैसे बड़े नाम शामिल हैं। नवंबर 2025 में शुरू हुई रिव्यू के बाद अब जाकर मालिकाना हक के ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी हुई है।

IPL 2026 1

क्या बदल जाएगा आरसीबी का नाम

मालिकाना हक बदलने के साथ ही फैंस के बीच सबसे बड़ी चिंता टीम के नाम को लेकर थी। चर्चा थी कि नए मालिक अपनी ब्रांडिंग के लिए रॉयल चैलेंजर्स शब्द हटा सकते हैं। हालांकि, नई ओनरशिप ग्रुप का प्रमुख चेहरा अनन्या बिड़ला ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इन अटकलों को शांत करने की बात कही है। अनन्या बिड़ला ने साफ कहा कि टीम के नाम के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं किया जाएगा।

नाम से जुड़े हैं फैंस के इमोशन

इसके पीछे सबसे बड़ा तर्क यह है कि आरसीबी अब सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि एक पॉपुलर ब्रांड बन चुका है। साल 2025 में अपना पहला आईपीएल खिताब जीतने के बाद इस नाम की वैल्यू और अधिक बढ़ गई है। टीम का नाम नहीं बदलने के पीछे ठोस बिजनेस लॉजिक भी है। आरसीबी का लोगो, लाल-काली जर्सी और नाम करोड़ों की मर्चेंडाइज और ग्लोबल फैनबेस से जुड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+