Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क?
Tateeree Badshah Love Story: 'टटीरी' Tateeree गाने को लेकर इन दिनों विवादों में छाए रहे रैपर व सिंगर बादशाह अब अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें वो दूल्हे के लुक में नजर आ रहे हैं। उनके साथ पंजाबी एक्ट्रेस ईशा ईशा रिखी भी दुल्हन के रूप में दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों में दोनों पारंपरिक दूल्हा-दुल्हन के लुक में नजर आ रहे हैं - लाल ब्राइडल लहंगा, वरमाला, मंडप, अग्नि के सामने फेरे और परिवार के साथ पोज।
इन तस्वीरों से साफ है कि दोनों ने चुपचाप शादी कर ली है। ईशा की मां पूनम रिखी ने इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों और वीडियोज को शेयर किया है, जिसमें वरमाला पहनाते, गले लगाते और मजाकिया अंदाज में शादी के रस्में नजर आ रही हैं। फैंस इन्हें बादशाह की दूसरी शादी बता रहे हैं। हालांकि, बादशाह या ईशा की तरफ से अभी कोई आधिकारिक कन्फर्मेशन नहीं आया है। आखिर कौन है ईशा? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? कहां हुई मुलाकात? क्या है जाति? क्या आपको पता है बादशाह का असली नाम? आइए इस प्रेम कहानी की परत-दर-परत टटोलते हैं...

Who Is Isha Rikhi, Religion: कौन हैं ईशा रिखी?

ईशा रिखी एक पंजाबी फिल्म एक्ट्रेस और मॉडल हैं। उनका जन्म चंडीगढ़ में 9 सितंबर 1993 को हुआ। उन्होंने चंडीगढ़ से ग्रेजुएशन किया। ईशा के परिवार में पिता प्रदीप कुमार रिखी, मां पूनम रिखी, एक भाई मनी और एक बहन रीमा है। ईशा का धर्म सिख है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की और बाद में पंजाबी फिल्मों में काम करके पहचान बनाई। 'Jatt Boys Putt Jattan De', 'Ardaas' और 'Nawabzaade' जैसी फिल्मों में वो नजर आ चुकी हैं। उनकी पर्सनैलिटी और स्क्रीन प्रेजेंस की वजह से वो इंडस्ट्री में एक जाना-पहचाना चेहरा बन चुकी हैं।
Who Is Badshah: बादशाह कौन हैं?

बादशाह का असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है। उनका जन्म 19 नवंबर 1985 को दिल्ली में हुआ था और वो आज बॉलीवुड और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के बड़े नामों में गिने जाते हैं। हिट गाने 'DJ Waley Babu', 'Garmi' और 'Kar Gayi Chull' जैसे गानों से उन्होंने देश-विदेश में जबरदस्त पहचान बनाई।
Badshah-Isha Rikhi Love Story: बादशाह और ईशा की लव स्टोरी - कैसे शुरू हुआ इश्क?

दोनों की मुलाकात 2022 में एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहली मुलाकात में ही दोनों की अच्छी वाइब्स मैच हो गईं। संगीत और फिल्मों के प्रति समान रुचि ने उन्हें करीब लाया। 2022-23 से उनकी रिलेशनशिप की खबरें आने लगीं। दोनों ने कभी खुलकर रिश्ते की पुष्टि नहीं की, लेकिन साथ पब्लिक अपीयरेंस करते रहे। 2023 में शादी की अफवाहें जोरों पर थीं, लेकिन बादशाह ने खुद इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखकर कहा था - 'I'm not getting married... this is super lame.'अब मार्च 2026 में ईशा की मां द्वारा शेयर की गई तस्वीरों ने फिर से विवाह की चर्चा गर्म कर दी है। कुछ रिपोर्ट्स में इसे प्राइवेट फैमिली सेरेमनी बताया जा रहा है।
Badshah Jasmine Masih Love Story-Divorce Reason:कौन हैं जैस्मिन मसीह? क्यों तलाक हुआ?

जैस्मिन मसीह एक नॉन-सेलिब्रिटी/प्राइवेट पर्सन हैं। क्रिश्चियन (ईसाई) जैस्मिन का जन्म जालंधर में हुआ। लाइमलाइट से हमेशा दूर रहीं। बादशाह की जैस्मिन से मुलाकात फेसबुक पर हुई। बाद में एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में मिले। कुछ समय डेट करने के बाद 2012 में शादी कर ली। शादी क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुई थी। दोनों की एक बेटी हुई, जिसका नाम जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह (Jessemy Grace Masih Singh) है। बादशाह और जैस्मिन मसीह के बीच तलाक 2020 में हुआ। इसकी अहम वजह रही कि सांस्कृतिक अंतर के चलते रिश्ते में लगातार दूरी बनी। बेटी के बेहतर भविष्य के लिए अलग होने का फैसला लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह फिलहाल लंदन (UK) में रहती हैं। अपनी बेटी के साथ वहीं सेटल हैं।

अभी क्या है स्थिति?
तस्वीरें वायरल हैं, लेकिन बादशाह या ईशा ने कोई स्टेटमेंट नहीं दिया। फैंस दोनों को ढेर सारा प्यार दे रहे हैं, जबकि कुछ लोग कन्फर्मेशन का इंतजार कर रहे हैं। बादशाह अपनी म्यूजिक जर्नी और अब पर्सनल लाइफ दोनों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। चाहे शादी हो या न हो, ये वायरल तस्वीरें उनके फैंस को काफी एक्साइटेड कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications