Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट

Silver Rate Today 24 March 2026: वैश्विक तनाव और बाजार में मुनाफावसूली के बीच चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच बढ़ते टकराव के बावजूद निवेशकों का रुख कमजोर पड़ा है, जिसका सीधा असर चांदी के दाम पर दिख रहा है। मंगलवार (24 मार्च) को भी बाजार खुलते ही चांदी फिसल गई और यह गिरावट लगातार जारी है।

स्पॉट मार्केट की बात करें तो अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में चांदी ₹10,500 सस्ती होकर ₹2,30,000 प्रति किलोग्राम पर आ गई है, जबकि पिछले सत्र में यह ₹2,40,500 पर थी। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक मंगलवार सुबह तक कीमत ₹2,19,260 प्रति किलो दर्ज की गई। गुडरिटर्न्स के आंकड़ों के अनुसार भी करीब ₹15,000 तक की गिरावट देखी गई है।

Silver Rate Today 24 March 2026

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 0.59% टूटकर ₹1,349 की गिरावट के साथ ₹2,25,423 प्रति किलोग्राम पर आ गया। इससे पहले यह ₹2,26,772 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वहीं, सोमवार को वायदा बाजार में इससे भी बड़ी गिरावट दर्ज हुई थी, जब कीमतें ₹20,409 तक टूटकर ₹2,06,363 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थीं।

Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए

Silver Rate In India: 24 मार्च 2026: देश के 26 शहरों में चांदी का ताजा रेट

शहर 10 ग्राम 100 ग्राम 1 किलो
दिल्ली ₹2,300 ₹23,000 ₹2,30,000
मुंबई ₹2,300 ₹23,000 ₹2,30,000
कोलकाता ₹2,300 ₹23,000 ₹2,30,000
चेन्नई ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
पटना ₹2,300 ₹23,000 ₹2,30,000
लखनऊ ₹2,300 ₹23,000 ₹2,30,000
मेरठ ₹2,300 ₹23,000 ₹2,30,000
अयोध्या ₹2,300 ₹23,000 ₹2,30,000
कानपुर ₹2,300 ₹23,000 ₹2,30,000
गाजियाबाद ₹2,300 ₹23,000 ₹2,30,000
नोएडा ₹2,300 ₹23,000 ₹2,30,000
गुरुग्राम ₹2,300 ₹23,000 ₹2,30,000
जयपुर ₹2,300 ₹23,000 ₹2,30,000
लुधियाना ₹2,300 ₹23,000 ₹2,30,000
गुवाहाटी ₹2,300 ₹23,000 ₹2,30,000
इंदौर ₹2,300 ₹23,000 ₹2,30,000
अहमदाबाद ₹2,300 ₹23,000 ₹2,30,000
सूरत ₹2,300 ₹23,000 ₹2,30,000
पुणे ₹2,300 ₹23,000 ₹2,30,000
नागपुर ₹2,300 ₹23,000 ₹2,30,000
चंडीगढ़ ₹2,300 ₹23,000 ₹2,30,000
नासिक ₹2,449 ₹24,490 ₹2,44,900
बेंगलुरु ₹2,300 ₹23,000 ₹2,30,000
वडोदरा ₹2,300 ₹23,000 ₹2,30,000
भुवनेश्वर ₹2,300 ₹23,000 ₹2,30,000
कटक ₹2,300 ₹23,000 ₹2,30,000
केरल ₹2,300 ₹23,000 ₹2,30,000
रायपुर ₹2,300 ₹23,000 ₹2,30,000
हैदराबाद ₹2,300 ₹23,000 ₹2,30,000

अगर बड़े ट्रेंड की बात करें तो इस साल 29 जनवरी को चांदी ने ₹4,20,048 प्रति किलोग्राम का ऑल टाइम हाई छुआ था, जिसके बाद अब इसमें भारी करेक्शन देखा जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कमजोरी जारी है, जहां हाजिर चांदी 6% से ज्यादा टूटकर करीब 63 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है।

Silver Rate Today: चांदी के दाम में भारी गिरावट, ₹5000 तक सस्ती,आपके शहर में क्या 100g और 1kg का ताजा भाव
Silver Rate Today: चांदी के दाम में भारी गिरावट, ₹5000 तक सस्ती,आपके शहर में क्या 100g और 1kg का ताजा भाव

देश में सोना-चांदी के दाम कैसे तय होते हैं?

भारत में सोना और चांदी के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझान, डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत, इंपोर्ट ड्यूटी, जीएसटी और घरेलू मांग-आपूर्ति जैसे फैक्टर्स से तय होते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी रेट को बेस माना जाता है, जबकि ज्वेलर्स इसमें टैक्स और मेकिंग चार्ज जोड़कर अंतिम कीमत तय करते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+