IPL 2026: शाहरुख खान की KKR में नवदीप सैनी की एंट्री, हर्षित राणा की जगह मिला मौका, मिला इतना पैसा!
IPL 2026 KKR News: आईपीएल 2026 के आगाज से ठीक पहले मौजूदा चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने अपनी तेज गेंदबाजी की कमान अनुभवी हाथों में सौंपी है। टीम ने भारत के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को आधिकारिक तौर पर अपने साथ जोड़ लिया है। सैनी को उभरते हुए सितारे हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में जगह मिली है। हर्षित घुटने की सर्जरी के कारण इस पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।
हर्षित राणा की जगह आए सैनी (IPL 2026 KKR News)
बुधवार को आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने बयान जारी कर पुष्टि की कि केकेआर में सैनी की एंट्री हो गई है। जबकि गुजरात टाइटंस ने कुलवंत खेजरोलिया को अपनी टीम में रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया है। दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले हर्षित राणा के लिए पिछला साल शानदार रहा था, लेकिन पिछले महीने हुई घुटने की सर्जरी ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया। इसी चोट के कारण वे उस टी20 वर्ल्ड कप टीम का भी हिस्सा नहीं बन सके थे, जिसे भारत ने हाल ही में जीता है। केकेआर के लिए हर्षित एक मुख्य विकेट टेकिंग विकल्प थे, जिनकी कमी अब सैनी को पूरी करनी होगी।

नवदीप सैनी ने भगवान को कहा शुक्रिया
नवदीप सैनी को उनके बेस प्राइज 75 लाख रुपये में केकेआर ने साइन किया है। पिछले कुछ दिनों से केकेआर कैंप के साथ ट्रेनिंग कर रहे सैनी ने कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के बाद भावुक होकर कहा कि मैं यहां आकर बहुत खुश हूं। मुझे कल रात ही इसकी जानकारी दी गई थी। सच कहूं तो मैं मन ही मन इसी मौके की दुआ कर रहा था और मुझे भगवान पर भरोसा था। पिछले कुछ साल उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं, ऐसे में केकेआर के साथ जुड़ना मेरे करियर के लिए एक बड़ा मौका है।
32 आईपीएल मैचों का है तजुर्बा
नवदीप सैनी आईपीएल के पुराने खिलाड़ी हैं। वे इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR) जैसी बड़ी टीमों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 32 आईपीएल मैचों का अनुभव रखने वाले सैनी अपनी 150 किमी/घंटा की रफ्तार के लिए जाने जाते हैं। दिलचस्प बात यह है कि हर्षित और सैनी दोनों ही घरेलू क्रिकेट में दिल्ली की टीम से खेलते हैं, जिससे टीम का तालमेल बिगड़ने की संभावना कम है।












Click it and Unblock the Notifications