अलर्ट! MP का ये शहर बना स्वाइन फ्लू का हॉट स्पॉट, अब तक मिल चुके हैं इतने मरीज
इंदौर, 9 सितंबर : प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में अब एक बार फिर से स्वाइन फ्लू ने कहर बना शुरू कर दिया है, जहां प्रदेश के अलग-अलग जिलों से लगातार स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामले सामने आ रहे हैं। वहीं मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में स्वाइन फ्लू के लगातार बढ़ते मरीजों के कारण अब शहर स्वाइन फ्लू का हॉटस्पॉट बनते नजर आ रहा है। इंदौर में स्वाइन फ्लू के बढ़ते हालातों पर एक नजर डालें तो यहां जुलाई तक मामले सिर्फ 5 थे, जो अब बढ़कर 50 तक पहुंच चुके हैं। वहीं लगातार बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग के टेंशन बढ़ा दी है।
Recommended Video

लगातार बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले
मध्यप्रदेश में इन दिनों लगातार स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ते नजर आ रहे हैं, जहां लगातार स्वाइन फ्लू के बढ़ते मरीजों ने एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की टेंशन बढ़ा दी है, तो वहीं बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार भी अलर्ट पर नजर आ रही है। इन दिनों अलग-अलग तरह की बीमारियां प्रदेश में देखी जा रही है, जिनमें वायरल फीवर के साथ ही स्वाइन फ्लू जैसी बीमारियों ने लोगों को घेर लिया है। उधर, डेंगू के मामले भी सामने आने लगे हैं, जिसके बाद अब इन सभी बीमारियों को देखते हुए मेडिकल एडवाइजरी जारी करने के साथ-साथ अलर्ट जारी किया गया है।

क्या है स्वाइन फ्लू?
स्वाइन फ्लू सामान्यता एक वायरल इंफेक्शन है, जो सूअरों में पाया जाता है। यह सूअर से मनुष्य में फैल सकता है। इतना ही नहीं यह वायरस एक इंसान से दूसरे इंसान में भी प्रवेश कर सकता है। गर्मी और बारिश के मौसम में अक्सर स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ने लगते हैं। इस बीमारी से बचाव के लिए कई तरह के वैक्सीन उपलब्ध है, तो वहीं इलाज के लिए कई तरह के एंटीवायरल भी उपयोग में लिए जाते हैं। इसके अलावा मास्क पहनकर और अन्य तरह की स्वास्थ्य संबंधित सावधानियां रखकर इस बीमारी से बचा जा सकता है।

ये है स्वाइन फ्लू के लक्षण
स्वाइन फ्लू के लक्षणों की बात करें तो सिर दर्द, मांसपेशियों में अकड़न, गले में खराश, ठंड लगना, बुखार और कमजोरी है। यदि किसी को भी इस तरह के लक्षण दिखे तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें जल्द लक्षण पता लग जाने पर और जल्द उपचार मिल जाने पर स्वाइन फ्लू से बचा जा सकता है।
-
Iran War Update: बेहोश पड़े हैं मोजतबा खामेनेई! नहीं ले पा रहे कोई फैसला, रिपोर्ट में लीक हुई जानकारी? -
Navjot Singh Sidhu की बेटी Rabiaa Sidhu कौन हैं? क्या करती हैं? पिता से कितनी ज्यादा अमीर हैं? -
RR vs MI: बारिश के कारण राजस्थान-मुंबई मैच नहीं हुआ शुरू, कब होगा मुकाबले का टॉस -
Khan Sir के साथ वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का वीडियो वायरल, 50 लाख के ऑफर के बाद दोनों के बीच क्या हुई बात? -
Navjot Kaur Love Story : 'स्कूटर से घर तक नवजोत का पीछा करते थे Sidhu', मस्त है प्रेम कहानी -
US-Iran War: डेडलाइन से पहले दहला ईरान, अमेरिकी अटैक में खार्ग आइलैंड, रेलवे पुल सहित कई इंफ्रास्ट्रक्चर तबाह -
Iran Vs America: जंग खत्म करने के लिए ईरान ने पेश किए 10 नई शर्तें, अगर नहीं बनी बात, मचेगी और तबाही? -
RR vs MI: कब होगा राजस्थान-मुंबई मैच का टॉस, मुकाबले में कितने ओवर काटे जाएंगे -
Assam Election 2026: कितनी सीट जीत रही BJP? CM के लिए पहली पसंद कौन? चुनाव से पहले आया बड़ा OPINION POLL -
Kal Ka Match Kon Jeeta 6 April: कल का मैच कौन जीता- केकेआर vs पंजाब किंग्स -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 7 April: आज के मैच का टॉस कौन जीता- MI vs RR -
35 करोड़ का दांव खेल बना लिए 350 करोड़! IPL ने कैसे बदली प्रीति जिंटा की किस्मत? 51 की उम्र में भी हैं सुपरफिट












Click it and Unblock the Notifications