Chaitra Navratri 2026 Kab Hai: कितने दिनों की है चैत्र नवरात्रि? कब से शुरू हो रहे हैं आदिशक्ति के दिन?
Chaitra Navratri 2026 Kab Hai Update: आस्था के महान पर्व चैत्र नवरात्रि का इंतजार माता के भक्तों को बेसब्री से होता है, यह नवरात्रि हिंदू नववर्ष की शुरुआत भी होती है, आपको बता दें कि नौ दिनों में आदिशक्ति के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। 2026 में 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ होगा और 27 मार्च तक चलेगी , जिसके हिसाब से इस बार नवरात्रि पूरे 9 दिनों की है।

Chaitra Navratri 2026 Date: नौ दिनों की होगी नवरात्रि
- 19 मार्च 2026- नवरात्रि दिन - प्रतिपदा मां शैलपुत्री पूजा और घटस्थापना
- 20 मार्च 2026- नवरात्रि दिन - मां ब्रह्मचारिणी पूजा
- 21 मार्च 2026- नवरात्रि दिन - मां चंद्रघंटा पूजा
- 22 मार्च 2026- नवरात्रि दिन - मां कुष्मांडा पूजा
- 23 मार्च 2026- नवरात्रि दिन - मां स्कंदमाता पूजा
- 24 मार्च 2026- नवरात्रि दिन- मां कात्यायनी पूजा
- 25 मार्च 2026- नवरात्रि दिन - मां कालरात्रि पूजा
- 26 मार्च 2026- नवरात्रि दिन - मां महागौरी पूजा ( अष्टमी )
- 27 मार्च 2026- नवरात्रि दिन - मां सिद्धिदात्री पूजा ( नवमी )
Chaitra Navratri 2026 Significance: चैत्र नवरात्रि का महत्व
इस समय देवी शक्ति की विशेष कृपा प्राप्त होती है। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। यह पर्व नई ऊर्जा, सकारात्मकता और शुभ शुरुआत का प्रतीक है। कई लोग इस दिन से नए कार्य, व्यापार या घर की शुरुआत करते हैं। मान्यता है कि इस दौरान सच्चे मन से की गई पूजा से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
Chaitra Navratri 2026 Puja Vidhi: चैत्र नवरात्रि पूजा विधि
नवरात्रि के पहले दिन सुबह स्नान करके पूजा स्थान साफ करें। लकड़ी की चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं। मिट्टी के पात्र में जौ (जवारे) बोएं। उस पर जल से भरा कलश रखें और नारियल व आम के पत्ते लगाएं। देवी दुर्गा की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें।रोली, अक्षत, फूल, धूप और दीप से पूजा करें। दुर्गा चालीसा और दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। कई लोग नौ दिनों का व्रत रखते हैं।
यह पढ़ें: Eid 2026 Kab Hai: 19 या 20 मार्च को, ईद कब है? क्या है सही तारीख?
Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications