Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

घाटीगांव से जारी हुई लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त, सिंधिया बोले—सशक्त हो रही मातृशक्ति

MP News Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए शुक्रवार का दिन खुशियों भरा रहा। ग्वालियर जिले के घाटीगांव में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी की।

इस दौरान प्रदेश की लगभग 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में ₹1863 करोड़ की राशि सीधे ट्रांसफर की गई। मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से यह राशि जारी की, जिसके बाद प्रदेश भर की लाखों महिलाओं के मोबाइल पर भुगतान का मैसेज आने लगा और उनके खातों में ₹1500 की सम्मान राशि पहुंच गई।

Ladli Behna Yojana amount increased 1250 increased from 1500 to 1500 in women accounts

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि यह योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं बल्कि मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक है।

₹1250 से बढ़ाकर ₹1500 की गई सम्मान राशि

लाड़ली बहना योजना की शुरुआत में महिलाओं को हर महीने ₹1000 की सहायता राशि दी जाती थी। बाद में इसे बढ़ाकर ₹1250 किया गया और अब राज्य सरकार ने इसे ₹1500 प्रति माह कर दिया है। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से अधिक मजबूत बनाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में इस राशि को ₹3000 प्रति माह तक बढ़ाने का संकल्प भी लिया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी के विजन से सशक्त हो रही नारी शक्ति

अपने संबोधन में सिंधिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज देश में महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय लिखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले के समय में जब सरकार एक रुपया भेजती थी तो लाभार्थियों तक केवल 15 पैसे ही पहुंचते थे, लेकिन अब डिजिटल सिस्टम और पारदर्शी व्यवस्था के कारण सरकार द्वारा भेजी गई पूरी राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंच रही है।

सिंधिया ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम और अन्य योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अंत्योदय का संकल्प

केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री मोहन यादव की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के संकल्प के साथ काम कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री को "डबल हैंडेड बैट्समैन" बताते हुए कहा कि एक हाथ में वे लाड़ली बहना योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सहारा दे रहे हैं और दूसरे हाथ से प्रदेश में विकास परियोजनाओं की सौगात दे रहे हैं।

कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और स्थानीय विधायक मोहन सिंह राठौर सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

भितरवार क्षेत्र को मिली विकास परियोजनाओं की सौगात

घाटीगांव कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने भितरवार विधानसभा क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय सड़क अवसंरचना निधि (CRIF) के तहत चीनोर-करैया मार्ग से करैया-भितरवार मार्ग तक लगभग 33 किलोमीटर लंबी कंक्रीट सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इस परियोजना की लागत करीब ₹82.04 करोड़ है, जिससे क्षेत्र की यातायात व्यवस्था मजबूत होगी और स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।

इसके अलावा सिंधिया ने मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्रीय विकास से जुड़ी कई मांगें भी रखीं, जिनमें शामिल हैं:

  • शबरी माता का भव्य मंदिर निर्माण और भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापना
  • भगवान देवनारायण मंदिर में प्रतिवर्ष भव्य मेले का आयोजन
  • भितरवार पीएचसी को सिविल अस्पताल में उन्नत करना
  • घाटीगांव उपस्वास्थ्य केंद्र को पीएचसी में परिवर्तित करना
  • भितरवार और घाटीगांव में नए आईटीआई कॉलेज खोलना
  • हरसी बांध के कैनाल सिस्टम का उन्नयन
  • भितरवार कृषि उपज मंडी का विस्तार

₹120 करोड़ की आरोन-पाटई उद्वहन सिंचाई योजना

  • चीनोर, करैया और घाटीगांव में CM Rise संदीपनी विद्यालयों की स्थापना
  • इन योजनाओं से क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि के क्षेत्र में नई संभावनाएं पैदा होने की उम्मीद है।
  • कुशवाहा समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन में भी हुए शामिल

घाटीगांव कार्यक्रम से पहले केंद्रीय मंत्री सिंधिया मुरार में आयोजित कुशवाहा समाज के विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने समाज के युवाओं और परिवारों को संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिकता के दौर में भी समाज को अपनी संस्कृति, परंपरा और संस्कारों को सहेजकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने युवाओं से शिक्षा को प्राथमिकता देने और समाज की एकता को मजबूत करने का आह्वान किया। सम्मेलन में कई नवदंपतियों को आशीर्वाद और शुभकामनाएं भी दी गईं।

विकसित भारत के निर्माण में मातृशक्ति की भूमिका

कार्यक्रम के अंत में सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश की महिलाएं तेजी से सशक्त हो रही हैं। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से मजबूत महिलाएं ही समाज और देश के विकास की आधारशिला होती हैं। यही मातृशक्ति आने वाले समय में "विकसित भारत 2047" के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी होने के साथ ही एक बार फिर प्रदेश की करोड़ों महिलाओं के चेहरे पर खुशी की मुस्कान देखने को मिली और यह योजना अब मध्य प्रदेश की पहचान बनती जा रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+