Aaj ka Mausam: 18 राज्यों पर मौसम का डबल अटैक! कहीं आंधी-बारिश, तो कहीं लू, IMD का बड़ा अलर्ट
Aaj ka Mausam (Weather IMD Forecast): मार्च का महीना आधा भी नहीं बीता और देश में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता दिखाई दे रहा है। एक तरफ कई राज्यों में गर्मी रिकॉर्ड स्तर की ओर बढ़ रही है, तो दूसरी ओर अचानक आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का खतरा भी मंडराने लगा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 14 मार्च से 19 मार्च के बीच उत्तर, मध्य और पूर्व भारत के कई हिस्सों में तेज आंधी और बारिश का दौर शुरू हो सकता है।
मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा समेत करीब 18 राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। कई जगहों पर हवा की रफ्तार 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। ऐसे में लोगों और खासतौर पर किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

किन-किन 18 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट (Rain & Thunderstorm Alert)
- मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम अचानक बदल सकता है। 15 से 19 मार्च के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।
- वहीं उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 14 से 16 मार्च के दौरान गरज-चमक के साथ बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
- कुछ इलाकों में ओलावृष्टि का खतरा भी बना हुआ है। 15 मार्च को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में, जबकि 15-16 मार्च को उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और पूर्वी उत्तर प्रदेश में ओले गिर सकते हैं।
- पूर्वोत्तर राज्यों में भी मौसम सक्रिय रहने वाला है। 14 से 19 मार्च के बीच अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
- मौसम विभाग के मुताबिक 14 से 16 मार्च के बीच अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी भी संभव है। वहीं असम और मेघालय में 13 से 15 मार्च के दौरान भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
- मौसम विभाग का कहना है कि 15 से 17 मार्च के बीच ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी 13 से 19 मार्च के बीच कई जगहों पर बारिश, बिजली और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है।
पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी का असर (Snowfall in Hills)
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 14 से 17 मार्च के बीच एक मध्यम तीव्रता का पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इसके असर से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। हालांकि मैदानों में इसका असर सीमित रहेगा और वहां गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है।
इन राज्यो में बढ़ रही लू की आशंका (Heatwave Warning)
- जहां एक ओर कुछ राज्यों में बारिश का खतरा है, वहीं पश्चिमी भारत में गर्मी तेजी से बढ़ रही है। गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
- राजस्थान के बाड़मेर और जैसलमेर जैसे रेगिस्तानी शहरों में तापमान 41 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इन इलाकों में आने वाले दिनों में हीटवेव यानी लू की चेतावनी जारी की है।
- हिमाचल में भी 14 मार्च को कुछ इलाकों में भीषण उष्ण लहर देखी जाएगी। ओडिशा में 14 मार्च को, मध्य प्रदेश, विदर्भ, कोंकण में भी आज लू चलेगी। झारखंड के कुछ इलाकों में उष्ण लहर की संभावना है।
दक्षिण भारत का मौसम (South India Weather)
दक्षिण भारत में भी कुछ इलाकों में मौसम बदलने के संकेत हैं। 15 से 17 मार्च के बीच तेलंगाना में हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में 16 से 19 मार्च के बीच गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।
देश के बड़े शहरों का आज का मौसम (City Weather Update)
- दिल्ली-NCR: न्यूनतम तापमान 17-19°C और अधिकतम 34-36°C रहने की संभावना है। आसमान साफ रहेगा और दोपहर में हल्की हवाएं चलेंगी।
- मुंबई: यहां मौसम गर्म और उमस भरा रहेगा। तापमान करीब 35°C तक पहुंच सकता है।
- चेन्नई: अधिकतम तापमान 38-39°C तक जा सकता है। समुद्री हवा के बावजूद उमस परेशान कर सकती है।
- हैदराबाद: अधिकतम तापमान करीब 37°C रहने की संभावना है और दिन में तेज गर्मी महसूस होगी।
- कर्नाटक: अधिकतर जिलों में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि कुछ इलाकों में हल्की उमस हो सकती है।
- उत्तर प्रदेश: अधिकतम तापमान 39°C तक पहुंच सकता है और कई जिलों में गर्मी तेज बनी रहेगी।
- राजस्थान: राज्य के कई शहरों में तापमान 40°C के पार जा सकता है और गर्म हवाएं चलेंगी।
- अहमदाबाद: तापमान 41°C तक पहुंच सकता है और हीटवेव की स्थिति बनने की आशंका है।
FAQs
1. क्या उत्तर भारत में बारिश होने वाली है?
हां। IMD के अनुसार 15 से 19 मार्च के बीच उत्तर भारत के कई राज्यों में आंधी और बारिश की संभावना है।
2. किन राज्यों में तेज हवाएं चलेंगी?
उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
3. क्या पहाड़ों पर बर्फबारी होगी?
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी की संभावना है।
4. किन राज्यों में लू का खतरा है?
गुजरात, राजस्थान, झारखंड और ओडिशा के कुछ इलाकों में हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है।
5. दिल्ली का आज का मौसम कैसा रहेगा?
दिल्ली-NCR में आज गर्म और शुष्क मौसम रहेगा। अधिकतम तापमान 36°C के आसपास रहने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications