Uttarakhand Weather today बिगड़ा मौसम, बारिश और तूफान का यलो अलर्ट जारी, 19 मार्च तक ऐसा रहेगा मौसम
Uttarakhand Weather today उत्तराखंड में आज से मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने आज, कई जिलों में बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की है। जिसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
देहरादून समेत कई जिलों में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं।
उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में शनिवार को मौसम बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले दिनों की बात करें तो 19 मार्च तक प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश व बर्फबारी का अनुमान लगाया है। आने वाले दिनों की बात करें तो 19 मार्च तक प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश व बर्फबारी का अनुमान लगाया है।
मौसम विभाग ने 19 मार्च तक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली एवं पिथौरागढ़ जिलों के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा और आकाशीय बिजली चमकने या 3300m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना जताई है। शेष पर्वतीय जिलों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई है।
राज्य के मैदानी जिलों में कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा व गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई है। बता दें कि बीते दिनों में मैदान से लेकर पहाड़ तक पारा खूब चढ़ा। सुबह शाम छोड़ दें तो दिन में गर्मी का एहसास होने लगा है। लोगों के गर्मी के कपड़े निकल गए हैं। कहीं कहीं पंखे भी चलने लगे हैं। इससे साफ है कि गर्मी ने पहले ही दस्तक दे दी है। आंकड़ों पर नजर डालें तो अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री इजाफे के साथ 32.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि एक बार फिर मौसम बदल रहा है तो तापमान में गिरावट आ सकती है।












Click it and Unblock the Notifications