1-2 नहीं 6 हसीनाओं के साथ चला Pawan Singh का चक्कर, बेवफाई-धोखेबाजी का लगा ऐसा आरोप, कर ली तीसरी शादी?

Pawan Singh 6 Affairs: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह अपनी फिल्मों और गानों के चलते जितना चर्चा में रहते हैं, उतना ही उनकी निजी जिंदगी भी सुर्खियों में बनी रहती है। एक्टर ने अब तक दो शादियां की हैं लेकिन दोनों ही रिश्ते विवादों और मुश्किलों में घिरे रहे।

6 हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है पवन सिंह का नाम
इसके अलावा पावर स्टार पवन सिंह के कई कथित अफेयर्स भी सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बने रहते हैं। आपको बता दें कि पवन सिंह का काम 1 या 2 नहीं बल्कि अब तक 6 हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है।

Pawan Singh 6 Affairs

पवन सिंह की पहली शादी और दर्दनाक हादसा

-जानकारी के अनुसार पवन सिंह की पहली शादी नीलम सिंह (Neelam Singh) से हुई थी, जो उनके भाई की साली थीं। हालांकि शादी के कुछ ही महीनों बाद एक दर्दनाक घटना ने सबको चौंका दिया था। बताया जाता है कि शादी के करीब तीन महीने बाद ही नीलम ने आत्महत्या कर ली थी।

-आज भी जब पवन सिंह अपनी पहली पत्नी नीलम सिंह से शादी होने और उनकी मौत को लेकर बात करते हैं तो उन्हें 'देवी' कहकर ही याद करते हैं। आपको बता दें कि नीलम सिंह ने सुसाइड क्यों किया था, इस बात का कभी पता नहीं चल पाया।

पवन सिंह की दूसरी शादी और तलाक

वहीं नीलम सिंह की मौत के बाद पवन सिंह का नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ता रहा। इसके बाद साल 2018 में उन्होंने ज्योति सिंह (Jyoti Singh) से दूसरी शादी कर ली थी। हालांकि ये रिश्ता भी अब मुश्किल दौर से गुजर रहा है। दोनों के बीच तलाक का मामला फिलहाल कोर्ट में चल रहा है और ये शादी टूटने की कगार पर बताई जा रही है।

इन 6 एक्ट्रेसेस के साथ चला पवन सिंह का अफेयर

1. अक्षरा सिंह के साथ पवन सिंह का खास रिश्ता

पवन सिंह के सबसे चर्चित रिश्तों में से एक भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के साथ रहा। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया था और उनकी जोड़ी दर्शकों को भी काफी पसंद आई थी। फैंस को लगने लगा था कि ये रिश्ता शादी तक पहुंच सकता है। हालांकि बाद में पवन सिंह ने ज्योति सिंह से शादी कर सबको चौंका दिया था और अक्षरा के साथ उनका रिश्ता कड़वे मोड़ पर खत्म हो गया था।

2. मोनालिसा के साथ जुड़ा था एक्टर का नाम

भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) के साथ भी पवन सिंह के अफेयर की खबरें सामने आई थीं। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया था, जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थीं। हालांकि हाल ही में एक इंटरव्यू में मोनालिसा ने कहा है कि भोजपुरी इंडस्ट्री में अक्सर ऐसा होता है कि अगर कोई कलाकार 5-6 फिल्में साथ कर ले तो लोग उनके अफेयर की बातें करने लगते हैं।

3. स्मृति सिन्हा के साथ अफेयर की अफवाह

पवन सिंह का नाम भोजपुरी एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा (Smrity Sinha) के साथ भी जोड़ा गया था। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया था और इसी वजह से अफेयर की खबरें सामने आई थीं। हालांकि स्मृति सिन्हा ने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा था कि उनके और पवन सिंह के बीच सिर्फ अच्छी दोस्ती है।

4. रानी चटर्जी के साथ चला था चक्कर

भोजपुरी इंडसट्री की फेमस एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) के साथ भी पवन सिंह की नजदीकियों की चर्चा रही थी। दोनों की फिल्मों को दर्शकों ने पसंद किया और इसी दौरान उनके रिश्ते को लेकर भी कई तरह की खबरें सामने आई थीं। हालांकि इस बारे में दोनों ने कभी कोई जिक्र नहीं किया।

5. काजल राघवानी और पवन सिंह का कनेक्शन

पवन सिंह और एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की जोड़ी भी भोजपुरी सिनेमा में काफी लोकप्रिय रही है। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया था, जिसके चलते उनके अफेयर की खबरें भी सामने आई थीं। हालांकि बाद में ये चर्चाएं सिर्फ अफवाह साबित हुई थीं।

6. महिमा सिंह के साथ हो रही नई चर्चा

हाल के दिनों में जब पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक की खबरें सामने आई थीं, उसी दौरान एक्टर का नाम एक्ट्रेस महिमा सिंह (Mahima Singh) के साथ भी जोड़ा जाने लगा था। दोनों को कई बार एक साथ देखा गया था जिसके बाद ये दावा भी किया गया कि उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। हालांकि इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+