IPL 2026 से बाहर हैं ये 5 बड़े सुपरस्टार्स, आंद्रे रसेल और मैक्सवेल नहीं लगा पाएंगे छक्कों की झड़ी, देखें List
IPL 2026, Glenn Maxwell and Andre Russell: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का बिगुल बज चुका है। 28 मार्च को बेंगलुरु में आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले मुकाबले के साथ इस रोमांचक सफर की शुरुआत होगी। हालांकि, इस साल का सीजन फैंस के लिए थोड़ा भावुक भी होने वाला है। लीग के इतिहास के कुछ सबसे बड़े 'मैच विनर्स' इस बार रंगीन जर्सी में मैदान पर नजर नहीं आएंगे।
आंद्रे रसेल को मिस करेंगे फैंस (IPL 2026, Glenn Maxwell and Andre Russell)
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के सबसे बड़े मैच विनर आंद्रे रसेल इस बार छक्के छुड़ाते नहीं दिखेंगे। वेस्टइंडीज के इस दिग्गज ऑलराउंडर ने क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। हालांकि, शाहरुख खान की टीम के साथ उनका नाता नहीं टूटा है। रसेल इस साल केकेआर के लिए 'पावर कोच' की नई भूमिका में नजर आएंगे, जहां वे युवा खिलाड़ियों को अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के गुर सिखाएंगे।

ग्लेन मैक्सवेल ने 13 साल बाद लिया ब्रेक
ऑस्ट्रेलियाई मैक्सवेल मैजिक इस बार आईपीएल नीलामी से नदारद रहा। पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल 2026 से अपना नाम वापस ले लिया है। लगातार 13 सालों तक लीग का हिस्सा रहने के बाद मैक्सवेल ने अपनी मानसिक और शारीरिक थकान को देखते हुए यह बड़ा ब्रेक लेने का फैसला किया है।
रविचंद्रन अश्विन ने लिया संन्यास
भारतीय स्पिन के जादूगर रविचंद्रन अश्विन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अश्विन ने आईपीएल 2025 के समापन के बाद ही अपने संन्यास की घोषणा कर दी थी। अपनी फिरकी से दुनिया भर के बल्लेबाजों को नचाने वाले अश्विन की कमी इस बार हर उस फ्रेंचाइजी को खलेगी जो एक चतुर स्पिनर की तलाश में थी।
मोईन अली नीलामी से पहले ही हो गए थे बाहर
इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर मोईन अली पिछले सीजन में केकेआर का हिस्सा थे। वह इस बार एक्शन में नहीं दिखेंगे। मेगा ऑक्शन से पहले टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया था और इस बार वे टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बन पाए। अपनी शानदार ऑफ-स्पिन और आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर मोईन का न होना उनकी पुरानी टीमों के लिए एक बड़ा घाटा है।
फाफ डु प्लेसिस का सफर भी खत्म
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने भी इस सीजन से दूरी बना ली है। पिछला सीजन दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले फाफ को खराब फॉर्म के चलते टीम ने रिलीज कर दिया था। इसके बाद उन्होंने खुद को आईपीएल 2026 की नीलामी के लिए रजिस्टर ही नहीं कराया, जिससे उनके शानदार आईपीएल करियर पर फिलहाल विराम लगता दिख रहा है।












Click it and Unblock the Notifications