एसएसी/एसटी एक्ट में संशोधन के खिलाफ उतरे सवर्ण, 6 सितंबर को भारत बंद का ऐलान
Recommended Video

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के बीच सियासी सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। यहां एसएसी/एसटी एक्ट में हुए संशोधन के बाद सवर्ण जाति के लोगों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान किया है। सवर्ण जाति के तमाम संगठन जिसमे परशुराम सेना, क्षत्रिया महासभा, करणी सेना और अन्य शामिल हैं ने ऐलान किया है कि वह एसएसी/एसटी एक्ट में हुए संशोधन के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। शक्ति प्रदर्शन के लिए इन लोगों ने ग्वालियर में विशाल बाइक रैली निकाली।

प्रदर्शनकारियों ने दिखाई ताकत
प्रदर्शनकारियों ने शिवराज सिंह चौहान सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि वह इस मुद्दे को आंदोलन में बदलेंगे। इन लोगों की मांग है कि सरकार जल्द से जल्द इस मामले में कार्रवाई करे नहीं तो सवर्ण जाति के लोग 6 सितंबर को भारत बंद करेंगे। प्रदर्शनकारियों की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने चार जिलों मोरेना, शिवपुरी भिंड और ग्वालियर के चंभल इलाके में भी निषेधाज्ञा लागू कर दी है। वहीं इन सबके बीच भाजपा सांसद रिति पाठक का प्रदर्शनकारियों के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से कहा कि अगर चाहते हो तो मेरा गला तलवार से काट दो
कई जगह पर धारा 144 लागू
आपका बता दें कि ग्वालियर और चंबल इलाका काफी संवेदनशील इलाका है और यहां 2 अप्रैल को काफी बड़े स्तर पर एससी गुट के लोगों ने भारत बंद का ऐलान किया था। आईजी मार्कंड देस्कर ने कहा कि पुलिस हेडक्वार्टर को अलर्ट कर दिया गया है, जिससे कि 6 सितंबर को होने वाले प्रदर्शनकारियों के भारत बंद के ऐलान को लेकर वह सजग रहे। उन्होंने कहा कि तमाम संवेदनशील जिलों के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को भेज दिया गया है, इन जगहों पर जन्माष्टमी के मद्देनजर पहले से ही अधिक पुलिस बल तैनात था, जिसे वहीं रहने का निर्देश दिया गया है।
150 संगठन लेंगे हिस्सा
भिंड जिले के डीएम आशीष गुप्ता ने बताया कि 6 सितंबर को प्रस्तावित बंद को देखते हुए धारा 144 को लागू कर दिया गया है। शिवपुरी और मोरेना के डीएम ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए यहां धारा 144 लगा दिया है। ब्रम्ह समागम सवर्ण जनकल्याण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि 150 से अधिक उपरी जाति के संगठनों ने ने इस भारत बंद में हिस्सा लेने का फैसला लिया है, ये तमाम संगठन एसएसी/एसटी एक्ट में हुए संशोधन का विरोध किया है।
इसे भी पढ़ें- बलात्कार का दंश झेल रही महिला के साथ कोतवाल ने किया अमानवीय व्यवहार
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications