By Election Voting Live: उपचुनाव में अब तक कहां कितना मतदान? EC ने जारी की वोटिंग फीसदी

By Election 2024 Live Voting: झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के साथ 4 राज्यों की 15 विधानसभा और महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर आज (20 नवंबर ) उपचुनाव संपन्न हो गए हैं।

जिन जगह उपचुनाव के तहत वोटिंग हुई। उनमें यूपी की 9 सीटें(करहल, सीसामऊ, कटेहरी, कुंदरकी, मीरापुर, गाजियाबाद, फूलपुर, खैर, मझवां), पंजाब की 4 सीटें (गिद्दड़बाड़ा, डेरा बाबा नानक, चब्बेवाला, बरनाला) केरल की एक सीट पलक्कड़ और उत्तराखंड की एक सीट केदारनाथ के साथ महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर भी वोटिंग हुई।

By Election 2024

ऐसे में उपचुनाव से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए बने रहिए वनइंडिया के लाइव ब्लॉग के साथ...

LIVE Feed
Nov 20, 2024, 5:37 PM IST

By Election 2024: शाम 5 बजे तक कितना हुआ मतदान?

विधानसभा उपचुनाव में शाम 5 बजे तक मतदान के आंकड़े इस प्रकार हैं... पलक्कड़ (केरल) 62.25% गिद्दड़बाहा (पंजाब) 78.10% डेरा बाबा नानक (पंजाब) 59.80% बरनाला (पंजाब) 52.70% चब्बेवाल (पंजाब) 48.01% मीरापुर (उत्तर प्रदेश) 57.02% मझावां (उत्तर प्रदेश) 50.41% खैर (उत्तर प्रदेश) 46.35% फूलपुर (उत्तर प्रदेश) 43.43% कुंदरकी (उत्तर प्रदेश) 57.32% करहल (उत्तर प्रदेश) 53.92% कटेहरी (उत्तर प्रदेश) 56.69% गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) 33.30% सीसामऊ (उत्तर प्रदेश) 49.03% केदारनाथ (उत्तराखंड) 56.78%
Nov 20, 2024, 5:37 PM IST

नांदेड़ में 53.78% मतदान

महाराष्ट्र के नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव में शाम 5 बजे तक 53.78% मतदान हुआ है।
Nov 20, 2024, 4:47 PM IST

UP By Election: बीजेपी प्रत्याशी का आरोप

कानपुर, उत्तर प्रदेश: सिसमऊ से भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी ने कहा, "(समाजवादी पार्टी प्रत्याशी) नसीम सोलंकी समाजवादी पार्टी के गुंडों के साथ फर्जी वोट डालने आए थे। मैं प्रशासन से अनुरोध करता हूं कि उन्हें किसी भी मतदान केंद्र में प्रवेश न करने दिया जाए। और अगर वह जाएं भी तो प्रत्याशी के तौर पर जाएं, उनके साथ इतने गुंडे न जाने दिए जाएं।"
Nov 20, 2024, 4:45 PM IST

UP By Election: कानपुर पुलिस कमिश्नर का बयान

कानपुर, उत्तर प्रदेश: मतदान केंद्र पर हुए हंगामे पर कानपुर के पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने कहा, "हमें शिकायत मिली है कानूनी कार्रवाई की जाएगी" 5 पुलिसकर्मियों के निलंबन पर उन्होंने कहा, "हमें सूचना मिली थी कि कुछ पुलिसकर्मी चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। मतदान सुचारू रूप से चल रहा है। हमें सूचना मिली थी कि बाहर से लोग निर्वाचन क्षेत्र में घुस आए हैं। इसे देखते हुए उचित सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। (समाजवादी पार्टी द्वारा) ट्वीट का संज्ञान लेने के बाद निलंबन किया गया।"
Nov 20, 2024, 3:51 PM IST

By Poll: नांदेड़ में 41.58% मतदान

महाराष्ट्र के नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव में दोपहर 3 बजे तक 41.58% मतदान हुआ है।
Nov 20, 2024, 3:50 PM IST

By Election: 3 बजे कहां कितनी वोटिंग

विधानसभा उपचुनाव में दोपहर 3 बजे तक मतदान के आंकड़े इस प्रकार हैं... पलक्कड़ (केरल) 54.11% गिद्दड़बाहा (पंजाब) 65.80% डेरा बाबा नानक (पंजाब) 52.20% बरनाला (पंजाब) 40.00% चब्बेवाल (पंजाब) 40.25% मीरापुर (उत्तर प्रदेश) 49.06% मझावां (उत्तर प्रदेश) 43.64% खैर (उत्तर प्रदेश) 39.86% फूलपुर (उत्तर प्रदेश) 36.58% कुंदरकी (उत्तर प्रदेश) 50.03% करहल (उत्तर प्रदेश) 44.70% कटेहरी (उत्तर प्रदेश) 49.29% गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) 27.44% सीसमऊ (उत्तर प्रदेश) 40.29% केदारनाथ (उत्तराखंड) 47.00%
Nov 20, 2024, 3:47 PM IST

UP By Election: 'सख्त कार्रवाई होगी', बोले-डिप्टी सीएम

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, "हमने चुनाव आयोग से कई बार शिकायत की है कि समाजवादी पार्टी के गुंडे निर्दोष लोगों को धमका रहे हैं कि अगर समाजवादी पार्टी को वोट नहीं दिया तो गोली मार देंगे। करहल विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने एक दलित बेटी की हत्या कर दी...समाजवादी पार्टी के लोग महिलाओं के भेष में, बुर्का पहनकर वोट डाल रहे हैं। हमने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है। जो लोग चुनाव आयोग और संविधान के नियमों के खिलाफ काम कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी..."
Nov 20, 2024, 3:19 PM IST

UP By Poll: डिंपल यादव का BJP पर हमला

इटावा, उत्तर प्रदेश: सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा, "भाजपा की गुंडई लगातार चल रही है। जहां-जहां उपचुनाव हो रहे हैं वहां पर पूरा शासन-प्रशासन भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहा है। हमारी पार्टी के कार्यकर्ता और बूथ अध्यक्ष लगातार हमारे संपर्क में हैं और वो इस तरह की घटनाओं को बता रहे हैं। एक लोकतांत्रिक देश में अगर इस तरह की घटनाएं घट रही हैं जहां लोगों को वोट डालने से रोका जा रहा है तो यह बहुत ही गंभीर बात है। भाजपा ये समझ जाए कि वो जाने वाली है।"
Nov 20, 2024, 3:15 PM IST

वनइंडिया पर देखिए सटीक एग्जिट पोल

Exit Poll Result LIVE: महाराष्ट्र-झारखंड में किसकी सरकार? बताएंगे एग्जिट पोल
Nov 20, 2024, 2:42 PM IST

Up By-Election: एक्शन में चुनाव आयोग

Up By-Election: एक्शन में चुनाव आयोग, कई पुलिसवाले सस्पेंड, अखिलेश यादव ने खोला मोर्चा
Nov 20, 2024, 2:41 PM IST

By-Election: अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर क्या कहा?

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "जब से मतदान शुरू हुआ है, अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ी शिकायतें आ रही हैं। हमने कई शिकायतें दर्ज कराई हैं। ऐसा लगता है कि चुनाव आयोग की संवेदनाएं कुंद हो गई हैं। इतनी शिकायतों के बावजूद वह न देख सकता है, न सुन सकता है। भाजपा इन उपचुनावों को वोट से नहीं बल्कि 'खोट' से जीतना चाहती है। हार के डर से भाजपा प्रशासन पर गड़बड़ी करने का दबाव बना रही है।"
Nov 20, 2024, 1:49 PM IST

Nanded By Poll: दोपहर 1 बजे तक 27.25% मतदान

महाराष्ट्र के नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव में दोपहर 1 बजे तक 27.25% मतदान हुआ है।
Nov 20, 2024, 1:48 PM IST

By Election 2024: दोपहर 1 बजे तक मतदान प्रतिशत

विधानसभा उपचुनाव में दोपहर 1 बजे तक मतदान के आंकड़े इस प्रकार हैं... पलक्कड़ (केरल) 40.16% गिद्दड़बाहा (पंजाब) 50.09% डेरा बाबा नानक (पंजाब) 40.40% बरनाला (पंजाब) 28.10% चब्बेवाल (पंजाब) 27.95% मीरापुर (उत्तर प्रदेश) 36.77% मझावां (उत्तर प्रदेश) 31.68% खैर (उत्तर प्रदेश) 28.80% फूलपुर (उत्तर प्रदेश) 26.67% कुंदरकी (उत्तर प्रदेश) 41.01% करहल (उत्तर प्रदेश) 32.29% कटेहरी (उत्तर प्रदेश) 36.54% गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) 20.92% सीसमऊ (उत्तर प्रदेश) 28.50% केदारनाथ (उत्तराखंड) 34.40%
Nov 20, 2024, 1:18 PM IST

UP by Election: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बयान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "उत्तर प्रदेश में 9 की 9 सीटों पर शांतिपूर्ण ढंग से उपचुनाव चल रहे हैं। मैं प्रदेश की जनता से अपील करता हूं कि वे अपने घरों से निकलें और वोट डालें। समाजवादी पार्टी अपनी हार से मुंह छिपाने के लिए झूठे आरोप लगा रही है। हम स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के पक्षधर हैं।"
Nov 20, 2024, 1:16 PM IST

By Poll: मीरापुर उपचुनाव में वोटिंग को लेकर भाजपा ने लिखा EC को पत्र

उत्तर प्रदेश भाजपा ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि मुजफ्फरनगर जिले के मीरापुर विधानसभा क्षेत्र में फर्जी पहचान-पत्रों पर वोट डाले जा रहे हैं। बाहर से आए लोगों को जिले की मस्जिदों, मदरसों और लॉज में ठहराया गया है। पार्टी ने यह भी आरोप लगाया है कि बुर्का वाली महिलाओं को उनकी पहचान की जांच किए बिना वोट डालने दिया जा रहा है और इसका फायदा उठाकर पुरुष बुर्का पहनकर वोट डालने आ रहे हैं।
Nov 20, 2024, 12:45 PM IST

By Election: उपचुनाव के दौरान यूपी-पंजाब में बवाल

By-Election: उपचुनाव के दौरान बवाल, पंजाब में भिड़े AAP-कांग्रेस कार्यकर्ता, यूपी में पुलिस पर पथराव
Nov 20, 2024, 12:21 PM IST

by-election: 11 बजे तक कहां कितना मतदान

विधानसभा उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक मतदान: पलक्कड़ (केरल) 24.95%, गिद्दड़बाहा (पंजाब) 32.85%, डेरा बाबा नानक (पंजाब) 25.50%, बरनाला (पंजाब) 16.30%., चब्बेवाल (पंजाब) 12.71%, मीरापुर (उत्तर प्रदेश) 26.18%, मझावां (उत्तर प्रदेश) 20.41%, खैर (उत्तर प्रदेश) 19.18%, फूलपुर (उत्तर प्रदेश) 17.68%, कुंदरकी (उत्तर प्रदेश) 28.54%, करहल (उत्तर प्रदेश) 20.71%, कटेहरी (उत्तर प्रदेश) 24.28%, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) 12.87%, सीसमऊ (उत्तर प्रदेश) 15.91% और केदारनाथ (उत्तराखंड) में 17.69% मतदान दर्ज किया गया।
Nov 20, 2024, 12:18 PM IST

Nanded By Poll: 11 बजे तक 12.59% वोटिंग

महाराष्ट्र के नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक 12.59% मतदान हुआ।
Nov 20, 2024, 11:19 AM IST

Punjab Bypoll 2024 Live: कांग्रेस और AAP कार्यकर्ताओं में झड़प

गुरदासपुर, पंजाब: डेरा बाबा नानक उपचुनाव में मतदान चल रहा था। ऐसे में डेरा पठाना गांव के मतदान केंद्र पर कांग्रेस और आप कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। मौके पर कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा भी मौजूद हैं।
Nov 20, 2024, 11:05 AM IST

Assebly Election: ऐसे करें पोलिंग बूथ का पता

Voting Polling Booth: वोट देना है लेकिन नहीं मिल रहा पोलिंग बूथ, जानिए 1 सेंकड में कैसे करें पता?
Nov 20, 2024, 11:04 AM IST

Maharashtra Election: बंगलों से निकले बॉलीवुड स्टार

Maharashtra Chunav: 'सितारे ज़मीं पर', वोटिंग के लिए बंगलों से निकले बॉलीवुड सुपरस्टार, जानिए किस-किस ने किया मतदान
Nov 20, 2024, 10:35 AM IST

Upchunav 2024 live: उपचुनाव पर सपा सांसद राम गोपाल यादव का बयान

यूपी विधानसभा उपचुनाव पर सपा सांसद राम गोपाल यादव ने कहा, "ईमानदारी से भाजपा एक भी सीट नहीं जीत सकती। लोग उनसे ऊब चुके हैं। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। विभाजनकारी नीतियों के कारण सभी दुखी हैं, लेकिन अगर किसी राज्य के सीएम को लगता है कि ऐसी बातें करके वे चुनाव जीत जाएंगे, तो उन्होंने लोकसभा चुनाव से कोई सबक नहीं सीखा। रुझान सपा के पक्ष में होंगे। हम ज्यादातर सीटें जीतेंगे।
Nov 20, 2024, 10:34 AM IST

By election 2024: CM धामी की अपील

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "मैं केदारनाथ विधानसभा के सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। केदारनाथ में जो विकास के कार्य चल रहे हैं उन्हें गति देने में अपना सहयोग प्रदान करें। आज महाराष्ट्र और झारखंड में भी मतदान हो रहा है। वहां के भी सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि मतदान में भाग लेकर डबल इंजन की सरकार बनाएं।"
Nov 20, 2024, 10:19 AM IST

By election voting live: 'मुझे उम्मीद है कि यहां की जनता सपा का साथ देगी'

भाजपा सरकार के कार्यकाल में जिस तरह से लोगों को परेशान किया गया और सभी विकास परियोजनाएं रोक दी गईं...मुझे उम्मीद है कि यहां की जनता सपा का साथ देगी: तेज प्रताप यादव
Nov 20, 2024, 10:04 AM IST

By election 2024 : अशोक चव्हाण ने की अपील...

भाजपा नेता अशोक चव्हाण ने कहा, "आज चुनाव है, जनता से अपील है कि वोट करें। वोट करना हमारी ज़िम्मेदारी है।"
Nov 20, 2024, 10:02 AM IST

नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव: जारी है मतदान

महाराष्ट्र के नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव के लिए सुबह 9 बजे तक 6.03% मतदान हुआ। लोगों मे यहां उत्साह देखा जा रहा है।
Nov 20, 2024, 9:58 AM IST

UP By Election: यूपी की हॉट सीटें करहल और फूलपुर का हाल

UP By Election: यूपी की हॉट सीटें करहल और फूलपुर का हाल, कुछ ऐसा बन रहा समीकरण
Nov 20, 2024, 9:57 AM IST

Palakkad Seat: केरल के पलक्कड़ सीट पर डाले जा रहे हैं वोट

Palakkad Seat: केरल के पलक्कड़ सीट पर डाले जा रहे हैं वोट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Nov 20, 2024, 9:56 AM IST

By election voting live: पलक्कड़ में वोटरों में उत्साह

सुबह 9 बजे तक पलक्कड़ (केरल) में 12.63% मतदान, यहां देखिए बाकी सीटों का हाल।
Nov 20, 2024, 9:26 AM IST
उत्तर प्रदेश

By election voting today: 'मतदाताओं को वोट डालने से रोका जा रहा'

कानपुर की सीसामऊ विधानसभा में पुलिस द्वारा मतदाताओं को वोट डालने से रोका जा रहा, पहचान पत्र चेक करके किया जा रहा परेशान, सपा ने जारी किया Video
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+