Uttar Pradesh Upchunav: 'करें सौ प्रतिशत मतदान,रहें सौ प्रतिशत सावधान', अखिलेश यादव ने कही चौंकाने वाली बात

Uttar Pradesh Upchunav: आज यूपी की नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं, वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। जिन 9 सीटों के लिए मतदान हो रहा है, उनके नाम हैं, कटेहरी, करहल, मीरापुर, गाजियाबाद, मझवां, सीसामऊ, खैर, फूलपुर और कुंदरकी।

मतगणना 23 नवंबर को होगी। लोकसभा चुनाव के बाद राज्य में यह पहला चुनावी आयोजन है।आपको बता दें कि सपा प्रमुख और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोगों से भारी संख्या में मतदान करने की अपील की है लेकिन साथ ही उन्होंने लोगों को सावधान भी किया है।

Akhilesh Yadav

उन्होंने ट्वीट किया है कि 'उप्र में जिन 9 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, वहाँ के सभी मतदाताओं से ये अपील है कि अपने भविष्य और संविधान के प्रति वचनबद्ध रहते हुए, अपना वोट डालने ज़रूर जाएं। करें सौ प्रतिशत मतदान!रहें सौ प्रतिशत सावधान!'

गौरतलब है कि यूपी की आठ सीटें खाली होने के कारण उपचुनाव की जरूरत पड़ी क्योंकि उनके विधायकों के लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद सीटें खाली हो गई थीं। जबकि सीसामऊ में समाजवादी पार्टी के इरफान सोलंकी को आपराधिक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद अयोग्य घोषित किए जाने के कारण मतदान हो रहा है। कांग्रेस ने इन उपचुनावों से बाहर रहने का विकल्प चुना है, लेकिन वह अपने इंडिया ब्लॉक सहयोगी समाजवादी पार्टी का समर्थन कर रही है।

पार्टिया्ं और उम्मीदवार

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सभी नौ सीटों पर चुनाव लड़ रही है। असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के गाजियाबाद, कुंदरकी और मीरापुर में उम्मीदवार हैं। इस बीच, चन्द्रशेखर आज़ाद की आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) सीसामऊ को छोड़कर सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

गाजियाबाद में सबसे ज़्यादा 14 उम्मीदवार

इन उपचुनावों में कुल 90 उम्मीदवार मैदान में हैं। गाजियाबाद में सबसे ज़्यादा 14 उम्मीदवार हैं, जबकि खैर और सीसामऊ में पांच-पांच उम्मीदवार हैं। अगर मौजूदा हालात की बात करें तो आपको बता दें कि विधानसभा में भाजपा के पास फिलहाल 251 सीटें हैं। समाजवादी पार्टी के पास 105 सीटें हैं।

अपना दल (सोनेलाल) के 13 विधायक

भाजपा के सहयोगी दलों में अपना दल (सोनेलाल) के 13 विधायक और राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के आठ विधायक हैं। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के छह और निषाद पार्टी के पांच विधायक हैं। इन पार्टियों के अलावा कांग्रेस और जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के पास दो-दो विधायक हैं जबकि बसपा के पास एक सीट है।

हालांकि उपचुनाव महत्वपूर्ण हैं लकिन इनके नतीजों से मौजूदी यूपी की सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बताते चलें कि 2022 के विधानसभा चुनावों के दौरान, समाजवादी पार्टी ने सीसामऊ, कटेहरी, करहल और कुंदरकी में जीत हासिल की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+